Latest News

कथा श्रवण व प्रभु दर्शन से मन पवित्र होता हैं--पं विनोद दयाल शर्मा

विनोद पोरवाल September 17, 2022, 9:59 am Technology

कुकड़ेश्वर। समीपस्थ ग्राम पंचायत आंतरी माता में पंडित श्री विनोद दयाल जी प्रधान के मुखरबिंद से राजपूत मंदिर नित्य आस्था और श्रद्धा का जन सैलाब उमड़ रहा है।आंतरी माता जी की पावन धरा में चल रही श्री मद भागवत ज्ञान गंगा के पांचवें रोज़ राजपूत समाज मंदिर परिसर में चल रही भागवत। में माता बहनों और भक्त कथा का श्रवण का लाभ ले रहे हैं। उक्त कथा का आयोजन ठाकुर नाहरसिंह चंद्रावत परिवार द्वारा कथा लिया जा रहा है, व्यास पीठ से मां सरस्वती के वृहद पुत्र पंडित श्री विनोद दयाल जी प्रधान ने कहा की श्री मद भागवत कथा का आयोजन पितृ पक्ष में हों रही यह श्री मद भागवत कथा आप सभी आंतरी माता वासी के बड़े ही पुर्णोदय के कारण है आप भाग्य शाली है,कलयुग में श्री मद भागवत ज्ञान गंगा के प्रभाव से व्यक्ति भवसागर से तिर जाता है।अगर इस कलयुग में प्रति दिन भगवान की कृपा से भक्ति हो, प्रभु प्रतिमा के दर्शन हो तो मन पवित्र हो जाता है इसी लिए भागवत हमें बता रही हैं कि मंदिर के नित्य दर्शन करना चाहिए और भगवान की पूजा अर्चना चरनामृत लेना चाहिए जिससे व्यक्ति की अकाल मत्यु नही होती है। आंतरी माता में कथा के पांचवे ददिन भगवान को 56 भोग प्रसाद का भोग लगाया गया। महा आरती और प्रसाद वितरण में आस्था और श्रद्धा के साथ भक्ति का जन सैलाब उमड़ पड़ा सभी भक्तो को आरती प्रसाद का लाभ मिला।

Related Post