Latest News

आज का पंचांग 17 सितंबर 2022, शनिवार : आज विश्वकर्मा पूजा, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Neemuch Headlines September 17, 2022, 9:56 am Technology

राष्ट्रीय मिति भाद्रपद 26, शक संवत् 1944, आश्विन, कृष्णा सप्तमी, शनिवार, विक्रम संवत 2079। सौर आश्विन मास प्रविष्टे 01, सफर 20, हिजरी 1444 (मुस्लिम), तदनुसार अंग्रेजी तारीख 17 सितंबर सन् 2022 ई॰। सूर्य दक्षिणायन उत्तर गोल, शरद ऋतु। राहुकाल प्रातः 09 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक। सप्तमी तिथि अपराह्न 02 बजकर 15 मिनट तक उपरांत अष्टमी तिथि का आरंभ। रोहिणी नक्षत्र मध्याह्न 12 बजकर 21 मिनट तक उपरांत मृगशिरा नक्षत्र का आरंभ। सिद्धि योग सूर्योदय से लेकर अगले दिन सुबह 06 बजकर 33 मिनट तक उपरांत व्यतिपात योग का आरंभ। बव करण अपराह्न 02 बजकर 15 मिनट तक उपरांत कौलव करण का आरंभ। चंद्रमा अर्धरात्रोत्तर 01 बजकर 44 मिनट तक वृष उपरांत मिथुन राशि पर संचार करेगा।

आज का व्रत त्योहार :-

आज आश्विन संक्रांति, महालक्ष्मी व्रत संपन्न, विश्वकर्मा पूजन।

सूर्योदय का समय :-

सुबह 6 बजकर 6 मिनट पर।

सूर्यास्त का समय :-

शाम 6 बजकर 24 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त :-

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 33 मिनट से 5 बजकर 20 मिनट तक।

अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 51 से 12 बजकर 40 मिनट तक।

विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 18 मिनट से 3 बजकर 7 मिनट तक रहेगा।

निशीथ काल मध्‍यरात्रि 11 बजकर 52 मिनट से अगले दिन 12 बजकर 39 मिनट तक।

गोधूलि बेला शाम 6 बजकर 12 मिनट से 6 बजकर 36 मिनट तक।

रवि योग सुबह के 6 बजकर 07 मिनट से 12 बजकर 21 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त :-

राहुकाल सुबह 9 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक। सुबह 6 बजे से 7 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा।

दोपहर में 1 बजकर 30 मिनट से 3 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा।

दुर्मुहूर्त काल सुबह 6 बजकर 7 मिनट से 6 बजकर 56 मिनट तक।

उसके बाद 06 बजकर 56 मिनट से 07 बजकर 45 मिनट तक रहेगा।

Related Post