दिगंबर जैन समाज ने क्षमापना पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाते हुए नगर मे निकाली भव्य शौभायात्रा

प्रदीप जैन September 10, 2022, 5:05 pm Technology

 सिंगोली। स्थानीय दिगंबर जैन समाज ने पर्युषण पर्व के अंतिम दिन क्षमापना पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाते हुए क्षमा वीरस्य भूषणम का नारा बुलंद करते हुए नगर मे भव्य शौभा यात्रा निकाल कर क्षमापना पर्व मनाया। मिली जानकारी के अनुसार पर्युषण महापर्व के अवसर पर आगरा से पधारी आचार्य विद्यासागर जी महाराज की परम शिष्या बाल ब्रह्मचारणी दीदी गुंजा एवं दीदी शिविका के सानिध्य मे दस दिन तक जबरदस्त धर्म आराधना की गई जिसमे प्रातःकालीन पक्षाल, शांतिधारा, पुजन, अभिषेक, प्रवचन, संगीतमय आरती,के अलावा प्रतिदिन अर्हम योग, शिक्षाप्रद सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुए। समजजनो ने सभी कार्यक्रमो मे उत्साह पूर्वक बढ़चढ़कर भाग लिया। पर्युषण महापर्व के अंत मे दिगंबर जैन समाज ने अपनी परम्परानुसार क्षमापना पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया ओर नगर मे भव्य शौभा यात्रा निकालकर पुरे नगर मे भ्रमण करते हुए क्षमापना के महत्व का संदेश दिया। तपस्वीयो का वरगौड़ा भी शौभायात्रा के साथ नगर मे निकला :- पर्युषण पर्व के दस दिवस मे अनेक श्रावक श्राविकाओ ने तेला,पांच ,आठ ओर दस दिन के उपवास की तपस्या की उन सभी तपस्वीयो का समाज जनो ने बहुमान करते हुए शौभा यात्रा के साथ ही नगर मे भव्य वरगौड़ा निकाला। शौभा यात्रा दिगंबर जैन मंदिर से दोपहर एक बजे आरंभ हुई और पुरे नगर का भ्रमण करते हुए पुनः मंदिर परिसर पहुंची जहा उपस्थित सभी लोगो ने सामुहिक रूप मे एक दुसरे से वर्ष भर मे अपने से जाने अनजाने मे हुई भूल चुक के लिए उत्तम क्षमा के साथ क्षमायाचना की।

Related Post