तैराकी में संभाग मे छाया रहा नीमच, 15 गोल्ड सहित 18 मैडल के साथ हुआ शहर का नाम रोशन

Neemuch Headlines September 8, 2022, 9:09 pm Technology

नीमच। स्कूल गेम्स 2022-23 हेतु संभाग स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता मे नीमच के तैराको का शानदार प्रदर्शन नीमच वाटर स्पोर्ट्स मेंटर प्रभु मूलचंदनी ने बताया की नीमच जिले मे प्रथम आने वाले सभी खिलाड़ी संभाग मे भी रहे प्रथम। संभाग प्रतियोगिता मे उज्जैन, रतलाम एवं मंदसौर सहित कई जिलों ने लिया हिस्सा। पदक जितने वाले खिलाड़ियों मे सिद्धांत सिंह जादोंन 3 गोल्ड, अनुष्का श्रीवास्तव 3 गोल्ड, नाज़िया खान 3 गोल्ड, वनिष्का चतुर्वेदी 3 गोल्ड, पृथ्वी राज सिंह 2 गोल्ड 1 सिल्वर, अंजनी सिंह 1 गोल्ड 1 ब्रोंज, सुहास वालूचकर 1 ब्रांज। साथ गये टीम मैनेजर परवेश मंसूरी , नपा पूल कोच नीलेश घावरी, जिला क्रीड़ा अधिकारी श्रीमति सावित्री मालवीय,भारतसिंह परिहार, भरत सिंह कुमावत, बी एल बारिवाल, रूपेश मांडले, सुधा सोलंकी, आयुष गौड़, अभिषेक अहीर, रोहित अहीर ने खिलाड़ियों को बधाई एबं शुभकामनाये दी। मैडम मालवीय ने बताया की संभाग से चयनित खिलाड़ी स्टेट प्रतियोगिता में जल्द ही इंदौर मे दिखाएंगे अपना दम।

Related Post