शिक्षक दिवस पर नगर के युवा साथियो ने किया शिक्षको का सम्मान, भाजपा जिला महामंत्री, नगर परिषद अध्यक्ष सहित गणमान्य लोग रहे उपस्थित

प्रदीप जैन September 5, 2022, 7:47 pm Technology

सिंगोली। 5 सितंबर शिक्षक दिवस के पावन अवसर पर नगर के युवाओ ने स्थानीय कन्या हायर सेकेंण्डरी स्कूल प्रांगण मे शिक्षको के सम्मान का सादा परन्तु गरिमामय आयोजन किया गया जिसमे युवा साथियो ने नगर के शासकीय एवं निजी शिक्षण संस्थानो के शिक्षक बंधुओ का सम्मान किया गया। मिली जानकारी के अनुसार शिक्षक सम्मान समारोह मे काॅलेज प्राचार्य सोनिया गोसर, कन्या हायर सेकेंण्डरी स्कूल के प्राचार्य राजेंद्र जोशी, राजेन्द्र शर्मा, कुंजबिहारी कारपेंटर, गिरधारी वर्मा,मनोज शर्मा,मनोज जैन, लीलाधर सोनी, राम लाल धाकड (छोटे), विशाल जैन, अरविंद विश्नोई, सुभाष तिवारी,सहित अनेक शिक्षको का तिलक लगाकर गुलाब का फुल देते हुए चरण छु कर सम्मान किया गया।सम्मान समारोह मे विशेष सानिध्य भाजपा जिला महामंत्री अशोक सोनी विक्रम, नगर परिषद अध्यक्ष सुरेश जैन भाया, पार्षद सुनील सोनी, दिनेश जोशी, रहा सम्मान समारोह आयोजित करने वाले युवा कार्यकर्ताओ मे बाबुलाल गुर्जर विष्णु लक्ष्कार, नरेन्द्र शर्मा, अभय सिंह, दीपक विश्नोई, शंकर सेन आदी युवा साथी उपस्थित रहे।

Related Post