चैन स्नैचिंग की एक और घटना ने महिलाओं में फैलाई दहशत, पुलिस मौके पर प्रशासन के लिए चैलेंज बन रहे चेन स्नेचिंग गिरोह

मंगल गोस्वामी September 5, 2022, 9:46 am Technology

मनासा। आर.एल.बी. मार्ग मनासा पर दिनदहाड़े बदमाशो ने लूटी बुजर्ग महिला की सोने की चेन। पुलिस टीम मोके पर मौजूद सीसी टीवी फुटेज के आधार पर बदमाशो की तलाश में जुटी। मनासा थाना प्रभारी केएल दांगी ने जानकारी मे बताया कि मोहन बाई पति बलराम पोरवाल उम्र 66 वर्ष नि. बढ़ा बघेला मनासा घर से बालाजी मंदिर दर्शन कर अकेली वापस घर जा रही थी। पांच सवा पांच बजे दो लड़के मोटर सायकिल से सामने से आए। और गले की सोने की चैन वजनी करीब दो तोला की छीन ले गए।

मोटर साइकिल लाल रंग की पल्सर बिना नंबर की दो लड़के उम्र करीब 30 वर्ष आगे वाला हरा शर्ट पहना था। आगे वाले लड़के के बड़े बड़े बाल थे। घटना कि रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस जाच मे जुटी। आपको बता दे की नीमच में लगातार चेन स्नेचिंग की घटना के बाद आज मनासा में फिर इस घटना ने महिलाओ में दहशत पैदा कर दी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी।

Related Post