पुष्पदंत भगवान का मोक्ष कल्याणक व मुनिश्री प्रणम्य सागर जी महाराज का अवतरण दिवस बड़े धूमधाम से मनाया

प्रदीप जैन September 4, 2022, 3:56 pm Technology

बालिकाओं ने मन्दिर जी मे रंगोली बनाई जो आकर्षण का केन्द्र रही

सिंगोली। दिगम्बर जैन समाज के पर्युषण पर्व नगर मे बड़े उस्साह के साथ मनाये जा रहे हैं प्राप्त जानकारी के अनुसार पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मन्दिर पर आज पर्युषण पर्व के पांच वे दिन उत्तम सत्य धर्म के साथ पुष्पदंत भगवान का मोक्ष कल्याणक महोत्सव व अर्हम योग प्रर्णेता पुज्य मुनिश्री प्रणम्य सागर जी महाराज का अवतरण दिवस बड़े धूमधाम के साथ मनाया गया।

 आगरा से पधारी आचार्य श्री विद्यासागर महाराज कि परम शिष्या बा. ब्रह्मचारिणी गुंजा दिदी व शिविका दिदी नेआज सुबह मन्दिर मे प्रातः काल 7 बजे श्री जी का अभिषेक शांन्ति धारा व आचार्य श्री विद्यासागर महाराज कि संगीतमय पुजन बड़े उस्साह व भक्ति भाव से कराई वही युवाओ महिलाओ बालिका मण्डल द्वारा अष्ट द्रव्य कि थाल सजाकर भगवान के चरणों मे अर्ग चढाया।

वही पुष्पदन्त भगवान का मोक्ष कल्याणक महोत्सव पर सभी ने भगवान को निर्वाण लड्डु भी चढाया व मुनि श्री प्रणम्य सागर जी महाराज का अवतरण दिवस भी बड़े धूमधाम से मनाया कार्यक्रम के दौरान बालिकाओं ने मन्दिर जी मे रंगोली बनाई जो आकर्षण का केन्द्र रही वही बा.गुंजा दिदी ने उत्तम सत्य धर्म पर बताया कि मनुष्य अनेक कारणों से असत्य बोला करता है उनमें अनेक से एक तो झुठ बोलने का प्रधान कारण लोभ है लोभ मे आकर में मनुष्य अपना स्वार्थ सिद्धि करने के लिए असत्य बोला करता है वही कम से कम दस दिनो मे तो सभी को कुछ ना कुछ अवश्य दान देना चाहिए।

आज प्रथम शांन्तिधारा करने का सोभाग्य कैलाश चन्द्र मनोज कुमार नमन कुमार संस्कार अमन कुमार मोहिवाल परिवार को प्राप्त हुआ व सायं काल मन्दिर जी पर भव्य भगवान कि आरती व दिदी के प्रवचन के साथ ध्यान योग व सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हो रहे है इस अवसर सभी समाजजन उपस्थित थे।

Related Post