भगवान देवनारायण के लीलाधर घोड़े का जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया, गूर्जर समाज ने निकाली भव्य शोभायात्रा

प्रदीप जैन September 3, 2022, 3:27 pm Technology

सिंगोली। नगर के समीपस्थ ग्राम तुरकिया स्थित देवनारायण मंदिर पर भादवी छट के पावन अवसर पर भगवान देवनारायण के लीलाधर घोड़े का जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

मिली जानकारी के अनुसार पंचमी के दिन रात्री जागरण हुआ तथा भादवी छट के दिन विष्णु अवतार भगवान देवनारायण के चमत्कारी लीलाधर घोड़े का जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाते हुए दोपहर मे ग्राम तुरकिया देवनारायण मंदिर से सिंगोली नगर मे स्थित गुर्जर समाज के चारभुजा मंदिर तक भव्य शौभा यात्रा निकाली गई। शौभा यात्रा मे सैकड़ो महिला पुरुष डीजे के साथ नाचते गाते देवनारायण भगवान के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे।

शोभायात्रा मे तीन डीजे, नाचने वाली सफेद घोड़ी तथा देव दरबार एवं लीलाधर घोड़े की झांकी आकर्षण का केन्द्र रही। गुर्जर समाज द्वारा आयोजित आज के इस कार्यक्रम मे आसपास क्षैत्र के ग्राम बड़ी, माताखेडा, पाटन, मनोहर पुरा कानोड़, कंवर जी का खेडा, सागा की बड़ी, बीना का खेड़ा, केशर पुरा, तम्बोलिया, तथा उपरमाल क्षैत्र के समाजजनो ने भाग लेकर कार्यक्रम को भव्य बनाया।

देवसेना के कार्यकर्ताओ के मार्ग दर्शन मे निकली शौभा यात्रा तुरकिया से शुरू होकर नये बस स्टैंड, तिलस्वां चोराहा, पुराना बस स्टैंड, विवेकानंद बाजार, बापू बाजार होते हुए अहिंसापथ स्थित गुर्जर समाज के चारभुजा मंदिर पर पहुंची जहां देव दरबार की आरती की गई। शौभा यात्रा के दौरान रास्ते मे अनेक स्थानो पर शौभा यात्रा का स्वागत किया गया।

चारभुजा नाथ मंदिर पर आरती के पश्चात शौभा यात्रा पुनः तुरकिया के लिए रवाना हुई जो आने वाले मार्ग पर ही होते हुए देवनारायण मंदिर तुरकिया पहुंची जहां भगवान देवनारायण एवं लीलाधर घोड़े की महा आरती करते हुए प्रसादी का वितरण किया गया। साथ ही समाजनो एवं भक्तो का स्नेह भोज आयोजन भी हुआ। शोभायात्रा को सफल बनाने के लिए देवसेना कार्यकर्ताओ ने सभी का आभार प्रकट किया।

Related Post