सरपंच संघ नीमच की जिला कार्यकरणी गठित , महेंद्र सिंह शक्तावत बने सरपंच संघ जिलाध्यक्ष

दीपक पाटीदार September 1, 2022, 8:02 pm Technology

नीमच। सरपंच संघ का परिचय सम्मेलन एवं निर्वाचन 1 सितंबर गुरुवार को जनपद पंचायत नीमच के सभाकक्ष में हुआ। जिसमें जिलाध्यक्ष महेंद्र सिंह शक्तावत सरपंच चल्दू को चुना गया। सरपंच संघ की बैठक में सरवन मोती से महेंद्र सिंह शक्तावत सरपंच चल्दू को जिला अध्यक्ष, जितेंद्र माली सावन को जिला महामंत्री, प्रहलाद गुर्जर अरनिया बोराना जिला महामंत्री, परसराम पुरोहित पिपलोन, सोनू सेन कनावटी संता भाई बलवंत जी विशाल वास सोनगरा को जिला उपाध्यक्ष चुना गया। इसी तरह कोषाध्यक्ष दशरथ सिंह उमा हेड़ा को बनाया गया। सरपंच संघ तहसील अध्यक्ष गोपाल शर्मा सरपंच बिसल वास कला को चुना गया। तहसील उपाध्यक्ष संगीता बाई सत्यनारायण पाटीदार भरभडिया, राम सिंह बोराणा विश्निया, श्यामा बाई सिरखेड़ा को चुना गया। तहसील महामंत्री शांतिलाल कच्छावा अडमालिया, कोषाध्यक्ष दिलीप सिंह चौहान बमोरी को चुना गया।

Related Post