उत्तम क्षमा धर्म- आत्म शुद्धि, श्रद्धा के साथ साधना का महापर्व है पर्युषण पर्व- ब्र.गुंजा दीदी

प्रदीप जैन August 31, 2022, 9:02 pm Technology

दिगम्बर जैन समाज के पर्युषण पर्व प्रारंभ 31 तारीख से 9 सितंबर तक चलेंगे सिंगोली। दिगंबर जैन समाज के पर्वधिराज पर्युषण पर्व आज से प्रारंभ हो गये है जो 9 सितंबर तक चलेगे पर्युषण पर्व बड़े भाव भक्ति और उत्साह के साथ मनाये जाएगे। इस पावन पर्व के अवसर पर आगरा से पधारी आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज की परम शिष्या बाल ब्रह्मचारिणी गुंजा दिदी व शिविका दिदी ने बडे भक्ति भाव व भजन के साथ अभिषेक व शान्तिधारा पुजन कराई जिसमे आज प्रथम दिन सुबह मन्दिर जी मे प्रातः काल 7 बजे श्री जी का अभिषेक शान्तिधारा हुई जिसमें सभी ने भगवान का अभिषेक किया व प्रथम शान्तिधारा करने का सोभाग्य लादुलाल अशोक कुमार हितेश कुमार ठग परिवार को प्राप्त हुआ। तथा उसके बाद दस दिन तक चलने वाले विधान मे मंगल कलश कि स्थापना हुई जिसका पुर्णाजक बनने का सोभाग्य अशोक कुमार शुभम कुमार हर्षित कुमार ठोला परिवार को प्राप्त हुआ उसके बाद चार कोनों मे कलश स्थापना 16 प्रार्ति हार व अखण्ड दिपक प्रज्वलित हुआ जो दस दिन तक स्थापित रहेगा जिसमे सभी ने बढ़चढ़कर पुण्य अर्जन किया कार्यक्रम के दौरान ब्र.दिदी के मुखारविंद से संगितमय पुजन विधान प्रारम्भ हुआ जिसमे सभी ने पुजन मे बेठ कर पुण्य अर्जन किया व ब्र. गुंजा दिदी ने उत्तम क्षमा धर्म पर कहा की सभी को उत्तम क्षमा पर्व पर कुछ ना कुछ दान देकर अपनी चंचला लक्ष्मी का सद उपयोग करना चाहिए आप अगर एक गुना दोगे तो आपको जरुर दस गुना मिलेगा क्रोध कषाय के अभाव का नाम ही उतम क्षमा धर्म है। पर्युषण पर्व आत्म शुद्धि श्रद्धा व साधना तप त्याग करने का पर्व है इस अवसर पर समाज के नगर परिषद अध्यक्ष सुरेश बगड़ा (भाया) जय कुमार ठोला अन्कित हरसोरा महावीर साकुण्या रिषभ ठोला महावीर धानोत्या निलेश साकुण्या अभिषेक ठोला कालु ताथेडिया बन्टु बगड़ा व महिलाएं बच्चे पुरुष आदी समाजजन उपस्थित थे । दस दिन तक चलने वाले कार्यक्रम मे प्रातः 5 बजे प्रभात फेरी 6:30 बजे से अभिषेक शांन्ति धारा व पुजन प्रवचन दोपहर 3 बजे रत्नकरण्ड श्रावकाचार कि कक्षा व सायं काल 6:45 अर्हम योग सामायिक 7:30 बजे आरती 8 बजे प्रवचन 9 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम चलगे जिसमे अधिक से अधिक संख्या में समाज जन भाग लेकर पुण्य अर्जन करेगे।

Related Post