Latest News

अगस्त माह के अंतिम दिन आज गणेश चतुर्थी पर होगा ग्रहों का बदलाव, जानें आपकी राशि पर कैसा रहेगा प्रभाव

Neemuch Headlines August 31, 2022, 9:56 am Technology

मेष राशि:

आज रोजगार और व्यवसाय के क्षेत्र में चल रहे प्रयासों में सफलता मिलेगी। संतान की ओर से भी आपको संतोषजनक समाचार मिलेगा और उनके करियर में तरक्‍की होगी। दोपहर के समय किसी कानूनी विवाद या मामले में जीत होने से आपके उत्‍साह में वृद्धि होगी और आप प्रसन्‍न रहेंगे। शुभ कार्यों में खर्च हो सकता है, जिससे आपकी कीर्ति में वृद्धि होगी। आपका भाग्य आज 85 प्रतिशत रहेगा। हनुमानजी की पूजा करें।

वृषभ राशि:

आज गणेशजी बता रहे हैं कि आज आप अपनी मीठी बातों से दूसरों को प्रभावित करने में सफल होंगे और इसका आपको लाभ होगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा लेकिन संतान की ओर से निराशाजनक समाचार मिल सकता है। शाम तक किसी काम में बाधा आने की आशंका है। अपनों को रात का समय देंगे और मौज-मस्ती में समय बिताएंगे। भाग्य आज 70 प्रतिशत आपके साथ रहेगा। शिवलिंग पर जल चढ़ाएं।

मिथुन राशि:

आज मिथुन राशि के जातकों का दिन पुत्र-पुत्री और उनके कार्यों की चिंता में व्यतीत होगा। दांपत्य जीवन में परेशानियां खत्म होंगी। आज किसी रिश्तेदार के साथ कोई लेन-देन का व्यवहार न करें क्योंकि संबंध बिगड़ने की आशंका है। धार्मिक क्षेत्रों की यात्रा और धर्मार्थ कार्यों में खर्च हो सकता है। यात्रा करते समय सावधान रहें और अपने सामान की सुरक्षा स्‍वयं करें। भाग्य आज 65 प्रतिशत तक आपके साथ है। पीली वस्तुओं का दान करें।

कर्क राशि:

कर्क राशि वालो के साथ कटेगा और हर कार्य सरलता से पूरा होता रहेगा। राजनीतिक क्षेत्र में किए गए प्रयास सफल होंगे। शासन और सत्ता के मामले में आपको अनेक लाभ हो सकते हैं। नए सौदे से पद, प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। रात में कुछ अप्रिय लोगों से आपकी मुलाकात हो सकती है। जिससे आपकी कुछ बहस और विवाद भी हो सकता है। आज भाग्य 84 प्रतिशत आपके पक्ष में रहेगा। भगवान गणेशजी की आराधना करें।

सिंह राशि:

आज किसी कीमती चीज के खोने या चोरी होने का डर है, इसलिए अपने सामान को इधर-उधर रखने की बजाए सही स्‍थान पर रखें। किसी प्रतियोगिता में बच्चे के सफल होने की खबर आपको उत्‍साहित कर सकती है और आपका पूरा परिवार इससे खुश होगा। कोई रुका हुआ काम शाम तक पूरा हो सकता है। रात के समय आपको किसी मांगलिक कार्य में जाने का सौभाग्य प्राप्त होगा। भाग्य आज 86 प्रतिशत आपका साथ देगा। पीपल के वृक्ष के नीचे दिया जलाएं।

कन्या राशि:

कन्या राशि वालों को आज पारिवारिक और आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। आजीविका के क्षेत्र में नए प्रयास सफल होंगे। साथियों और सहकर्मियों से सम्मान और सहयोग भी पर्याप्त होगा। आज आपको किसी भी प्रकार के झगड़े से दूर रहना चाहिए और परिवार में भीा किसी प्रकार की बहस नहीं करनी चाहिए। भाग्य आज 75 प्रतिशत आपके साथ रहेगा। भगवान विष्णुजी की आराधना करें।

तुला राशि:

आज तुला राशि वालों की रोजी-रोटी के क्षेत्र में तरक्की होगी। आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और सोचे हुए कार्य के पूर्ण होने से मन में संतोष रहेगा। संतान की जिम्मेदारी पूरी हो सकती है। यात्रा की स्थिति सुखद और लाभकारी रहेगी। शाम को किसी प्रियजन से मुलाकात हो सकती है और किसी से शुभ समाचार मिल सकता है। भाग्य आज 90 प्रतिशत तक आपके साथ है। भगवान श्रीकृष्ण की पूजा करें।

वृश्चिक राशि:

वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन अनुकूल है। आज आपके विरोधी भी आपके खिलाफ कुछ नहीं कहेंगे। सत्ता पक्ष की ओर से निकटता का लाभ मिलेगा। ससुराल पक्ष का सहयोग अधिक फायदेमंद हो सकता है। शाम से रात तक सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने का अवसर मिलेगा। आज आप काफी हल्‍का और खुद को तनावमुक्‍त महसूस करेंगे। आपका भाग्य आज 82 प्रतिशत रहेगा। योग प्राणायाम का अभ्यास करें।

धनु राशि:

धनु राशि वालों के लिए आय के नए स्रोत बनेंगे। वाणी की कोमलता आपको सम्मान दिलाएगी। शिक्षा और प्रतियोगिता में विशेष सफलता प्राप्‍त होगी। कुछ लोगों को आंखों की समस्या या अनिद्रा की समस्या हो सकती है। आज परिवार के लोगों से किसी प्रकार की बहस में न ही पड़ें तो बेहततर होगा। आज भाग्य 70 प्रतिशत आपके पक्ष में रहेगा। हनुमान चालीसा का पाठ करें।

मकर राशि:

आज मकर राशि के लोगों के लिए दिन अधिक अनुकूल नहीं है। आज आपके स्वास्थ्य-सुख में कुछ कमी आ सकती है और आज खुद को काफी थका हुआ अनुभव करेंगे। घर में किसी से वाद-विवाद होने की संभावना है, धैर्य रखें। विरोधियों से परेशानी हो सकती है। किसी प्रतिकूल समाचार के कारण आपको अचानक बाहर जाना पड़ सकता है। कोई रुका हुआ और अधूरा काम आज पूरा हो सकता है। भाग्य आज 75 प्रतिशत आपका साथ देगा। गणेशजी की पूजा-आराधना करें।

कुंभ राशि:

आज का दिन कुंभ राशि के लोगों के लिए कुछ मिलाजुला हो सकता है और आज कुछ शारीरिक परेशानी हो सकती है। इस संबंध में डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए। शरीर को थोड़ा आराम दें तो बेहतर होगा, कार्यक्षेत्र में आज असमंजस की स्थिति रहेगी। आज आपके बॉस से किसी बात पर आपकी बहस हो सकती है। अपने काम पर ध्‍यान दें तो सही रहेगा। भाग्य आज 60 प्रतिशत आपके साथ रहेगा। सूर्य देवता को जल अर्पित करें।

मीन राशि:

आज आपके आस-पास का वातावरण खुशनुमा रहेगा। परिवार के सभी सदस्यों के सुख में वृद्धि होगी। कई दिनों से चल रहा कोई बड़ा लेन-देन का मामला सुलझ जाएगा। आज व्यापार में आर्थिक लाभ होगा और आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। विरोधियों की पराजय होगी और आपको आगे बढ़ने की राह नजर आएगी। भाग्य आज 81 प्रतिशत तक आपके साथ है। जरूरतमंद लोगों की मदद करें।

Related Post