नीमच। मनासा रोड पर दिनांक 30 अगस्त को बस पलटने से एक युवक की मौत हो गई वहीं 18 यात्री घायल बताए गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार सरकार उपकार यात्री बस के मिराज टॉकीज के पास पलटने से हुई दुर्घटना में एक व्यक्ति की मोके पर ही मृत्यु की सूचना प्राप्त हुई है। वही 17 लोगों के मामूली रूप से घायल होने का समाचार मिला है। हलाकि इसमे एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल भी बताया गया है। घटना की सूचना मिलते ही नीमच कलेक्टर मयंक अग्रवाल के मार्गदर्शन में एसडीएम नीमच डॉक्टर ममता खेड़े वह पुलिस अधिकारी तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया है। एसडीएम नीमच डॉक्टर ममता खेड़े ने अवगत कराया कि इस दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हुई है वही 18 लोग घायल हुए हैं एवं एक गंभीर रूप से घायल है जिन्हें उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती करवा दिया गया है। फिलहाल बस के पलटने के कारणों कार को ओवरटेक करना बताया गया।