श्रृद्धा और आस्था के प्रतिक कल्याणकारी लोक देवता बाबा रामदेव जयंति पर निकली भव्य शौभायात्रा

प्रदीप जैन August 30, 2022, 6:45 am Technology

भक्तो ने नाचते गाते हर्षोल्लास से मनाई बाबा की जयंति

सिंगोली। नगर के वार्ड क्रमांक 14 मे स्थित बाबा रामदेव मंदिर पर उजाली बीज ( भादवी दुज )पर भक्तो ने श्रृद्धा और आस्था के प्रतिक कल्याणकारी लोक देवता बाबा रामदेव जी की 671 वी जन्म जयंति बड़े ही हर्षोल्लास के साथ भाव भक्ती पूजा अर्चना के साथ मनाई। मिली जानकारी के अनुसार भक्तो ने बाबा रामदेव मंदिर से दोपहर 4-30 बजे भव्य शौभा यात्र बेवाण के साथ नगर मे निकाली जो वार्ड क्रमांक 14 रामदेव पुरा, खटीक मोहल्ला बापू बाजार विवेकानंद बाजार पुराना बस स्टैंड तिलस्वां चौराहा बजरंग व्यायाम शाला नये बस स्टैंड होते हुए पुनः बाबा रामदेव मंदिर पहुंची। शौभा यात्रा के दौरान महिला पुरूष युवक युवतिया ढ़ोल एवं डीजे पर नाचते गाते बाबा का जयकारा लगाते हुए चल रहे थे। शौभा यात्रा मे नाचने वाली सफेद घोड़ी सबके लिए आकर्षण का केन्द्र रही। इस अवसर पर मेघवाल समाज के अध्यक्ष शौकीन बलाई, पार्षद जीवन कुमार बलाई, विनोद बलाई, ओमप्रकाश बलाई, गिरधारी लाल वर्मा, शम्भू लाल वर्मा, रामचंद्र वर्मा, रतन लाल बलाई, ओम बलाई, दीपक वर्मा, किशन बलाई, बाबुलाल बलाई, अनिल बलाई, शिव बलाई,सहित अनेक महिला ओर पुरूष भक्तगण उपस्थित थे। शौभा यात्रा नगर भ्रमण करने के पश्चात बाबा रामदेव मंदिर पहुंची जहां आरती करने के बाद प्रसादी वितरण की गई।

Related Post