मूर्तिपूजक श्री संघ ने मनाया भगवान महावीर का जन्मकल्याणक महोत्सव, नगर मे बेन्ड बाजे के साथ निकला वरगौड़ा

प्रदीप जैन August 28, 2022, 7:41 pm Technology

सिंगोली। स्थानीय श्वेतांबर जैन समाज मे पर्युषण पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ धर्म आराधना करते हुए मनाए जा रहे है।

श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्री संघ मे ज्ञानगच्छाधिपति श्रुतधर पंडित रत्न 1008 परम पूज्य गुरूदेव श्री प्रकाश मुनी जी मा. सा. के आज्ञानुवर्ती परम शिष्य गुरूदेव श्री भूपेंद्र मुनी जी,मा.सा. संदीप मुनी जी मा.सा., मदन मुनी जी. मा. सा. का प्रभावी चातुर्मास चल रहा है और प्रतिदिन धर्म की प्रभावना हो रही है।

वही मूर्तिपूजक श्री संघ मे बाहर से पधारे हुए स्वाध्यायी बंधुओ के सानिध्य मे हर रोज धर्म की गंगा बह रही है। पर्युषण महापर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ धर्म आराधना करते हुए मनाए जा रहे है। मूर्तिपूजक श्री संघ द्वारा पर्युषण महापर्व के पांचवे दिन भगवान महावीर का जन्म कल्याणक महोत्सव धुमधाम से मनाया गया तथा भगवान की माता को आये चौदह सपनो के साथ भव्य वरगौड़ा नगर मे निकाला गया।

वरगोड़ा उपाश्रय से आरंभ हुआ जो नगर मे भ्रमण करते हुए पुनः उपाश्रय पहुंचा जहा प्रभावना वितरित की गई। पर्युषण पर्व के अवसर पर स्थानक भवन मे प्रवचन और धार्मिक प्रतियोगिता हो रही है तो मंदिर जी मे प्रतिदिन धार्मिक आयोजन आयोजित हो रहे है मंदिर जी मे भगवान पार्श्वनाथ की प्रतिदिन मन मोहक आंगी रचाई जा रही है।

दोनो ही स्थानो पर सामायिक, प्रतिक्रमण, पौषद, धर्मचर्चा, तथा धार्मिक आयोजन आयोजित हो रहे है।

Related Post