तेजाजी महाराज की झण्डी निकली नगर मे, बना धर्ममय वातावरण, सेकड़ो भक्त तेजा दशमी के बने गवाह

प्रदीप जैन August 27, 2022, 11:00 pm Technology

सिंगोली। प्रतिवर्षानुशार नगर मे तेजा दशमी से पहले निकलने वाली तेजाजी महाराज की झण्डी शनिवार रात नगर मे निकली जिससे नगर मे धर्म मय वातावरण बना। मिली जानकारी के अनुसार लोक देवता सत्यवादी तेजाजी महाराज की तेजा दशमी के पावन अवसर से पहले नगर मे तेजाजी महाराज की झण्डी पुरे नगर मे निकलती है। जो आज शनिवार को तेजाजी मंदिर से शाम 6 बजे निकली जो पुरे नगर मे भ्रमण करते हुए भक्तो की टोली के साथ पुनः तेजाजी मंदिर पर पहुंची जहा आरती पूजन के बाद प्रसादी वितरण की गई। जानकारी अनुसार तेजा दशमी के अवसर पर नगर परिषद एवं मेला कमेटी के सानिध्य मे हर वर्ष पांच दिवसीय मेला लगया जाता है तथा तेजाजी महाराज का खेल भी होता है। आज निकली तेजाजी महाराज की झण्डी मे डीजे के साथ महिला पुरूष भक्तगण नाचते गाते चल रहे थे।

Related Post