नीमच केंट थाना क्षेत्र में एक बार फिर हुई चेन स्नेचिंग की घटना, महिला हुई घायल

Neemuch Headlines August 27, 2022, 8:39 pm Technology

नीमच। नीमच कैंट थाना क्षेत्र मैं एक बार फिर चेन स्नेचिंग की घटना हुई जिससे रहवासी क्षेत्र की महिलाओ में ख़ौफ़ का माहोल व्याप्त हो गया है। प्राप्त जानकारी अनुसार नीमच शहर के बंसल चौराहे पर शनिवार शाम राह चलती एक महिला के गले से अज्ञात बदमाश 2 तोला वजनी सोने की चेन झपट कर फरार हो गए। इस घटना में महिला घायल भी हो गई। शोर-शराबे को सुनकर आस पड़ोस के लोग एकत्रित हो गए मौके पर केंट पुलिस ने पहुँचकर आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। जानकारी के अनुसार बंसल चौराहा से जैन मंदिर रोड पर नंदनी कलेक्शन के पास एक महिला के गले से अज्ञात बदमाश 2 तोले की सोने की चेन झपटकर फरार हो गए। महिला का नाम ममता ओमप्रकश मंत्री रहवासी विकास नगर 14 /4 बताया जा रहा है। फिलहाल उक्त मामले में समाचार लिखे जाने तक पुलिस की कार्यवाही जारी थी।

Related Post