यातायात सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत सीएम राइज स्कुल में यातायात सुरक्षा और पर्यावरण सुरक्षा की कार्यशाला सम्पन्न

मंगल गोस्वामी August 26, 2022, 10:29 pm Technology

कुकडेश्वर। शासकीय विद्यालयों में शिक्षा के साथ अन्य जिवनोपयोगी जानकारी दी जा रही है। इसी क्रम में सीएम राइस माडल विद्यालय मनासा में यातायात सुरक्षा सप्ताह कार्यक्रम के तहत पुलिस विभाग द्वारा कार्यक्रम में एसआई फतेहसिंह आंजना थाना मनासा के द्वारा बच्चों का मार्गदर्शन किया गया और बच्चों के साथ वार्ता कर यातायात सुरक्षा व्यवस्था पर प्रकाश डालते हुए जानकारी में बच्चों को समझाइश दी कि वाहन चलाते वक्त किन किन सावधानियों का ध्यान रखना चाहिए, वाहन कब चलाना चाहिए, कितनी स्पीड से चलाना चाहिए और यू पी एस सी की तैयारी आदि सब जानकारियां एसआई द्वारा दी गई। कार्यक्रम में पर्यावरण मित्र मंडल के अध्यक्ष आनंद मानावत एवम समाजसेवी सोनी की भी गरीमामयी उपस्थिति रही। उक्त अवसर पर प्राचार्य बीएल बसेर व समस्त स्टाफ उपस्थित था कार्यक्रम का संचालन दिलीप ग्वाला ने किया। अंत में शाला प्रबंध समिति ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Related Post