कुकड़ेश्वर कन्या उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय में तहसील स्तरीय शंतरज प्रतियोगिता संपन्न

विनोद पोरवाल August 26, 2022, 10:27 pm Technology

कुकड़ेश्वर। शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुकड़ेश्वर में 26 शतरंज प्रतियोगिता का तहसील स्तरीय आयोजन किया गया। जिसमें,मनासा,कंजार्डा पड़दा,खजूरी, रामपुरा ,हाड़ी पिपलिया, भाटखेड़ी और कुकड़ेश्वर के बालक बालिकाओं ने इस भाग लिया। जिसमें शासकीय विद्यालय के साथ निजी विद्यालय के विद्यार्थी सम्मिलित हुए। अतिथि प्राचार्य ललित मालवीय, व्याख्याता महेश फरक्या एवं शिक्षक राजेंद्र जैन ने मां सरस्वती की पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता तीन वर्ग के अनुसार करवाई गई जिसमें मिनी वर्ग, जूनियर वर्ग और सीनियर वर्ग थे। सर्वोच्च अंक के आधार पर तीनों वर्ग से पांच पांच छात्राएं तथा पांच पांच छात्रों का चयन किया गया‌।कुल 30 विद्यार्थी यहां से जिला स्तर के लिए चयनित हुए। उक्त कार्यक्रम में 15 शालाओं के शिक्षकों ने कार्यक्रम में शिरकत कर प्रतियोगिता संपन्न करवाने में सीएम राइज मनासा के व्यायाम शिक्षक दिनेश धाकड़, हाड़ी पिपलिया के व्यायाम शिक्षक रूपेश मांदले, खजूरी के व्यायाम शिक्षक सुनील सोलंकी, कार्मेल कान्वेंट मनासा के व्यायाम शिक्षक पंकज पुरोहित, पडदा की व्यायाम शिक्षिका श्रीमती रेनू कच्छावा ने प्रतियोगिताएं संपन्न करवाया। कार्यक्रम का संचालन कुकड़ेश्वर स्कूल के शिक्षक पप्पू जोशी द्वारा किया गया। जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता पिपलिया हाड़ी मनासा में 30 अगस्त को आयोजित होगी।

Related Post