शाही सवारी में सांस्कृतिक कार्यक्रम में सहभागिता करने वाली बालिकाओं व प्रातः कालीन आरती महिला मंडल का हुआ सम्मान

Neemuch Headlines August 26, 2022, 9:44 pm Technology

श्री शिवदर्शन अग्रवाल वेलफेयर फाउंडेशन व श्री राधाकृष्ण ग्रुप द्वारा किया गया सम्मानित

मन्दसौर। विगत कई वर्षों से शाही सवारी में प्रातः कालीन आरती महिला मंडल द्वारा बालिकाओं व महिलाओं का ग्रुप तैयार किया जाता है। जो भूतभावन भगवान श्री पशुपतिनाथ की सवारी के आगे मनमोहक नृत्य करता है व महिलाओं का ग्रुप सिर पर कलश धारण करते हुए शाही सवारी की शोभा बढाता है। आरती मंडल की महिलाएं सवारी के लगभग 20 से 25 दिन पहले तैयारियों में जुट जाती है व बालिकाओं के लिए सशुल्क प्रशिक्षण की व्यवस्था करता है। नृत्य ग्रुप शाही सवारी में चार चांद लगा देता है। इस बार बालिकाओं द्वारा शंकुतला नृत्य किया गया जो पूरी शाही सवारी में आर्कषक का केन्द्र रहा। श्री शिवदर्शन अग्रवाल वेलफेयर फाउंडेशन व श्री राधाकृष्ण ग्रुप द्वारा आरती महिला मंडल की सेवाओं को देखते हुए प्रति वर्ष बालिकाओं व महिला मंडल की सदस्यों का स्वागत व सम्मान करता है। कार्यक्रम में नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती रमा देवी बंशीलाल गुर्जर, उपाध्यक्ष श्रीमती नम्रता प्रितेश चावला, लोक निर्माण सभापति श्रीमती निर्मला नरेश चंदवानी, स्वास्थ्य सभापति श्रीमती दीपमाला रामेश्वर मकवाना, प्रातःकालीन आरती मंडल के डॉक्टर गोपाल व्यास, विष्णु कश्यप, सेलून संचालिका व समाज सेविका श्रीमती शीतल चौहान, श्रीमती आशादेवी अग्रवाल मंचासीन थे। वहीं कार्यक्रम में नवनिर्वाचित पार्षद गण श्रीमती पिंकी विनय दुबेला, श्रीमती माया भावसार, श्रीमती भावना पमनानी, श्रीमती सुनीता गुजरिया का भी सम्मान किया गया। इस अवसर पर विशेष रूप से उपस्थित हितेश गुर्जर, नारायण पालीवाल, ओम गुप्ता, ज्योति जाजपुरिया, बापू गुर्जर का भी स्वागत सम्मान किया गया। श्री राधाकृष्ण ग्रुप के विश्वमोहन अग्रवाल, घनश्याम खत्री, रवि अग्रवाल, अक्षत जैन, पराग अग्रवाल, केशव, सुनील योगी, सुभाष गंगवाल, महेश जूनवाल आदि ने अतिथियों का स्वागत किया। प्रातः कालीन आरती मंडल के विष्णु कश्यप ने कहा कि महिला मंडल की सेवाएं अनुकरणीय है व मंडल इनके इस समर्पण के लिए सदैव आभारी रहेगा। नगरपालिका उपाध्यक्ष श्रीमती नम्रता प्रितेश चावला ने कहा कि वास्तव में इतनी धूप में बालिकाओं द्वारा नृत्य करना काबिले तारीफ है मैं इन बच्चियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करती हूं। अंत मे नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती रमा देवी बंशीलाल गुर्जर ने कहा कि आरती मंडल की महिलाओं द्वारा पूरे सावन माह मेहनत करके इस ग्रुप को तैयार किया जाता है जो कि सराहनीय कार्य है इतनी धूप में व इतने लंबे समय तक नृत्य करना व सिर पर कलश धारण करना बड़ी हिम्मत का काम है आज महिलाएं सभी जगह कंधे से कंधा मिलाकर चल रही है ये भारत वर्ष की नारी है जो सब पर भारी है। स्वागत भाषण ग्रुप अध्यक्ष विश्वमोहन अग्रवाल ने दिया। संचालन घनश्याम खत्री ने किया। ग्रुप की गतिविधियो की जानकारी रवि अग्रवाल ने दी व अंत मे आभार सुनील योगी ने माना।

Related Post