मनासा ब्लाक के सरपंच संघ के अध्यक्ष बने बरडिया जागीर के सरपंच रघुवीर शर्मा, कार्यकारिणी में इनको मिला यह पद

मंगल गोस्वामी August 26, 2022, 9:43 pm Technology

मनासा। जनपद पंचायत मनासा ब्लाग के सरपंच संघ के आज चुनाव हुए जिसमे रघुवीर शर्मा बर्डिया जागीर पंचायत निर्विरोध अध्यक्ष चुने गये, वही सचिव पद पर रीनाबाई मनोहर राठोर, साकरीयाखेडी पंचायत एवं कोषाध्यक्ष पद पर भुरीबाई भगतराम पंचायत टामोटी को चुना गया। आपको बता दे कि मनासा तहसील के अंतर्गत आने वाले धार्मिक स्थल फुलपुरा बालाजी मंदिर पर आज सरपंच संघ की कार्यकारिणी का गठन हुआ। जिसमे सरपंच, सचिव सहित अन्य कार्यकारिणी का गठन किया गया। चुनाव से पूर्व नवागत सरपंचों का परिचय सम्मेलन भी आयोजित किया गया। चुनाव के पूर्व नवागत सरपंचों का सम्मान समारोह, परिचय सम्मेलन एवं प्रशासनिक प्रक्रियाओं पर विचार विमर्श करने के साथ ही आगामी कार्य की रूप रेखा तैयार की गई। उपस्थित सरपंचो ने कार्यकारिणी अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष, का पुष्प मालाओ से स्वागत किया गया।

Related Post