देवास में हुआ जिला प्रेस क्लब का गठन, निर्विरोध चुने गए पदाधिकारी-पत्रकार राजेश धनैचा अध्यक्ष, पंवार सचिव

Neemuch Headlines August 26, 2022, 8:47 am Technology

देवास। जिला प्रेस क्लब का होटल आर्टिकल 19 में  गठन हुआ। कार्यक्रम में जिला प्रेस क्लब देवास की नई कार्यकारिणी का गठन हुआ। निर्विरोध चुने गए पदाधिकारी, यह कार्यक्रम वरिष्ठ पत्रकार दिलीप मिश्रा, ललित शर्मा एवं प्रदीप सिंह ठाकुर की उपस्थिति में संपन्न हुआ। सर्वसम्मति से राजेश धनेचा को अध्यक्ष बनाया गया साथ ही प्रदीप सिंह ठाकुर बने संरक्षक। राम मीणा, अरुण गांगुली उपाध्यक्ष राजेन्द्र पंवार सचिव, शाहिद खान कोषाध्यक्ष, महेन्द पटेल सगठन मंत्री, अशोक वर्मा सह सगठन मंत्री, नितिन राठौड़ महा मंत्री, राम माल्या प्रवक्ता व हर्ष वर्मा दिलीप भाटिया, पप्पू चौहान कार्यकरिणी सदस्य बनाए गए। अध्यक्ष राजेश धनेचा ने चर्चा में कहा, संगठन की मजबूती के लिए निरंतर कार्य करेंगे। सर्वप्रथम जिला प्रेस क्लब देवास के लिए भवन की आवश्यकता हैं। विशेष पहल करके शीघ्र ही भवन का निर्माण करवाना पहली प्राथमिकता होगी। साथ ही हमेशा जिला प्रेस क्लब से जुड़े पत्रकार साथियों के हितों का भी ध्यान रखा जाएगा।

कार्यक्रम मे जिला प्रेस क्लब के महेन्द्र पटेल, नितिन राठौर, अशोक वर्मा, हर्ष वर्मा, फ़रीद कुरैशी, अर्जुन सिंह सेंधव, दिलीप भाटिया पप्पू चौहान, कमल मालवीय, राजेश बराना, उमेश सिंह चौहान, शैलेन्द्र कुरावरे, मोहन सिंह राजपूत सहित जिला प्रेस क्लब के सदस्य उपस्थित रहे माधुर्य भोज के साथ में कार्यक्रम सम्पूर्ण हुआ अंत में आभर राम मीणा ने माना। उक्त जानकारी सचिव राजेन्द्र सिंह पंवार ने दी।

Related Post