Latest News

पर्वाधिराज पर्युषण पर्व कल से प्रारंभ, प्रशासन इस दौरान अंडे मॉस मछली की बिक्री पर करे प्रतिबंध

विनोद पोरवाल August 23, 2022, 8:08 pm Technology

कुकडेश्वर। जैन समाज के आठ दिवसीय पर्व धर्म आराधना त्याग तपस्या के साथ पर्वाधिराज पर्युषण पर्व इस बार मूर्तिपूजक व स्थानकवासी, साधुमार्गी के पर्व एक साथ होने से सकल जैन समाज धर्म आराधना में रम जाएगा कल 24 अगस्त से पर्वाधिराज पर्युषण पर्व पर कुकड़ेश्वर श्री पार्श्वनाथ जिनालय पर प्रातः से पूजा अर्चना अभिषेक नवपद पुजन प्रतिक्रमणआदि धर्म आराधना के साथ मनेंगे। वहीं स्थानकवासी जैन संघ भी स्वाध्याय बंधुओं के सानिध्य में प्रार्थना प्रवचन धर्म चर्चा सामायिक प्रतिक्रमण आदि धर्म आराधना के साथ मनायेंगे दोनों जैन संघ व सकल जैन समाज ने बताया कि शासन के आदेश व हाई कोर्ट के फ़ैसले अनुसार अंहिसा के आठ दिवसीय पर्व पर प्रशासन इस ओर ध्यान देकर नगर में संचालित मांस अण्डां बिक्री दुकानें बंद रखवायें।

Related Post