Latest News

आज का पंचांग 22 अगस्त 2022, सोमवार : आज का पंचांग, जानें मुहूर्त और शुभ योग कब से कब तक

Neemuch Headlines August 22, 2022, 9:55 am Technology

राहुकाल प्रातः 07 बजकर 30 मिनट से 09 बजे तक। एकादशी तिथि सूर्योदय से लेकर अगले दिन प्रातः 06 बजकर 08 मिनट तक उपरांत द्वादशी तिथि का आरंभ। मृगशिरा नक्षत्र प्रातः 07 बजकर 41 मिनट तक उपरांत आर्द्रा नक्षत्र का आरंभ। वज्र योग रात्रि 11 बजकर 39 मिनट तक उपरांत सिद्धि योग का आरंभ। बव करण सायं 04 बजकर 52 मिनट तक उपरांत बालव करण का आरंभ। चंद्रमा दिन रात मिथुन राशि पर संचार करेगा।

सूर्योदय का समय :

सुबह 05 बजकर 54 मिनट पर।

सूर्यास्त का समय:

शाम 06 बजकर 54 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त :

अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11 बजकर 58 मिनट से 12 बजकर 50 मिनट तक।

विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 34 मिनट से 03 बजकर 26 मिनट तक रहेगा।

निशीथ काल मध्‍यरात्रि 12 बजकर 02 मिनट से 12 बजकर 46 मिनट तक।

गोधूलि बेला शाम 06 बजकर 41 मिनट से 07 बजकर 05 मिनट तक।

अमृत काल मध्‍यरात्रि 11 बजकर 28 मिनट से 01 बजकर 16 मिनट तक रहेगा।

सर्वार्थ सिद्धि योग और अमृत सिद्धि योग सुबह 05 बजकर 54 मिनट से 07 बजकर 41 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त:

राहु काल सुबह 07 बजकर 30 मिनट से 09 बजे तक।

सुबह 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक यमगंड रहेगा।

दोपहर 01 बजकर 30 मिनट से 03 बजे तक गुलिक काल रहेगा।

दुर्मुहूर्त काल दोपहर 12 बजकर 50 मिनट से 01 बजकर 42 मिनट तक रहेगा

इसके बाद 03 बजकर 26 मिनट से 04 बजकर 18 मिनट तक।

आज का उपाय :

पंचामृत से शिवलिंग का अभिषेक करें। 

​​​​

Related Post