Latest News

आज का राशिफल 13 अगस्त 2022 : शनि की राशि में चंद्रमा का संचार, देखें कैसा बीतेगा जानिए आपका आज का राशिफ़ल

Neemuch Headlines August 13, 2022, 9:47 am Technology

 मेष (Aries):

आज किसी रुके कार्य के पूर्ण होने से आप खुश होंगे। आपके लिए आज समय अनुकूल है। व्यापार के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे। आमदनी में से कुछ पैसा आप भविष्य के लिए बचा सकते हैं। वादा पूरा न कर पाने से मित्र नाराज हो सकते हैं। आज आपको रुपये-पैसे के लेनदेन से पहले सारा हिसाब जोड़ लेना चाहिए। वरना नुकसान होने की आशंका है। भाग्य आज 70 प्रतिशत आपके साथ रहेगा। शिवलिंग पर जल चढ़ाएं।

वृषभ (Taurus):

आज शरीर और मन से प्रसन्न और प्रफुल्लित रहेंगे। अपने रहन-सहन में कुछ बदलाव कर सकते हैं। बिजनस में नए एग्रीमेंट हो सकते हैं। सफलता के लिए हर जोखिम उठाने को तैयार रहेंगे। साथ काम करने वालों से आपको खुशी मिलेगी। परिवार के लोगों से आपको कोई बड़ी मदद प्राप्‍त होगी और आज आपके घर में किसी प्रियजन के आने से आपको खुशी होगी। भाग्य आज 80 प्रतिशत तक आपके साथ है। आज आपको शनि से जुड़ी वस्तुओं का दान करना चाहिए।

मिथुन (Gemini):

मिथुन राशि वालों की महत्वपूर्ण मामलों में दोस्तों से बातचीत हो सकती है। रुके हुए कामों में प्रगति होगी और आज आपको कहीं से रुका धन भी प्राप्‍त होने की उम्मीद है। व्यावसायिक कार्यों में बहुत अधिक चौकन्ना रहने की आवश्यकता है। अगर बीमा या निवेश संबंधी कोई प्लान कर रहे हैं तो आपके लिए दिन शुभ रहेगा। आज किया गया निवेश आपको भविष्य में लाभ देने वाला हो सकता है। आपका भाग्य आज 85 प्रतिशत रहेगा। हनुमानजी की पूजा करें।

कर्क (Cancer):

आज कर्क राशि के लोगों का दिन काफी व्यस्तता के बीच गुजरेगा और आपके अच्छे व्यवहार से लोग आकर्षित होंगे। दोस्तों के साथ आपके संबंध बेहतर होंगे और समाज में आपका सम्मान बढ़ेगा। नए विचारों पर काम करने से आपको पूरा फायदा मिलेगा। कार्य विस्तार के लिए लोन लेना पड़ सकता है। धन के मामले में सफलता प्राप्त हो सकती है। आज भाग्य 84% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान गणेशजी की आराधना करें।

सिंह (Leo):

आपको कई मामलों में किस्मत का साथ मिलेगा। आत्मनिर्भर बनने का प्रयास जारी रखें और कार्यक्षेत्र में मेहनत से काम करें। आपको कमाई के नए सोर्स नजर आएंगे। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी। बुजुर्गों द्वारा मिली हुई राय को नजरअंदाज न करें। अविवाहित हैं तो बात आगे बढ़ेगी। आज आपकी नौकरी के संबंध में भी कोई नया प्रस्ताव आ सकता है। देख समझकर ही कोई फैसला करें। भाग्य आज 90 % आपका साथ देगा। पीपल के वृक्ष के नीचे दिया जलाएं।

कन्या (Virgo):

आज का दिन कई मामलों में अच्छा रहेगा। कोई नया विचार आपको आर्थिक तौर पर फायदा दिलाएगा और यह एक स्थायी लाभ हो सकता है। स्थायी संपत्ति की खरीद-फरोख्त हो सकती है। अटके कार्य शुरु करवाने के लिए किसी की सिफारिश करवानी पड़ सकती है। आज आपको कोर्ट-कचहरी के काम में भी सफलता प्राप्‍त हो सकती है। भाग्य आज 72 प्रतिशत आपके साथ रहेगा। भगवान विष्णुजी की आराधना करें।

तुला (Libra):

आज तुला राशि वालों के लिए कोई शुभ समाचार मिलने के योग बन रहे हैं। अपनी क्रिएटिविटी से लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लेंगे। जरूरी काम पहले करें, सफलता मिलेगी। वास्तविकता को ध्यान में रखते हुए ही आर्थिक योजना बनाएं। दोस्तों के साथ कुछ बातें शेयर कर सकते हैं। किसी को भी अपनी गुप्‍त योजनाओं के बारे में न बताएं। भाग्य आज 90 प्रतिशत तक आपके साथ है। भगवान श्रीकृष्ण की पूजा करें।

वृश्चिक (Scorpio):

वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन अच्‍छा और सफलता देने वाला है। आपका दिन बढ़िया रहेगा। आमतौर पर आप किसी की बात का बुरा नहीं मानेंगे। आपके बच्चे बिजनस में आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। आज पूंजी के उचित निवेश के लिए चिंतित रहेंगे। कलाकारों के लिए दिन विशेष रूप से अच्छा है। आपका भाग्य आज 82 प्रतिशत रहेगा। योग प्राणायाम का अभ्यास करें।

धनु (Sagittarius):

धनु राशि के लोगों के लिए आज का दिन सुखद और आश्चर्य भरी बातों के साथ गुजरने के संकेत हैं। सच्चे मन से की गई आपकी मेहनत रंग लाएगी और आपकी किस्‍मत चमकेगी। नए सौदे लाभदायी रहेंगे। जरूरी लेनदेन को लेकर सावधान रहें। कोई कविता या कहानी लिख सकते हैं। आज भाग्य 70 % आपके पक्ष में रहेगा। हनुमान चालीसा का पाठ करें और पूजा करें।

मकर (Capricorn):

आज के दिन आपको संभलकर रहने की जरूरत है। आज अपनी कमियों की बजाय अपनी खूबियों पर ध्यान दें। थोड़ी-सी कोशिश से आप ऊंचे पद पर पहुंच सकते हैं। जीवनसाथी के नाम से किए जा रहे कार्य में लाभ होगा। रियल एस्टेट से जुड़े लोगों को बड़ी कामयाबी मिल सकती है। आपको अपने खानपान का ध्यान रखना चाहिए। आज आपके परिवार में बिना किसी बात के विवाद हो सकता है। भाग्य आज 79 % आपका साथ देगा। गणेशजी की पूजा - आराधना करें।

कुंभ (Aquarius):

कुंभ राशि वाले आज वर्तमान में जीने का प्रयास करें। उत्तरदायित्व की पूर्ति कर पाएंगे। आप अपने सारे काम बखूबी पूरा करेंगे। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेते समय परिजनों की राय महत्व रखेगी। व्यापारिक क्षेत्र में लाभ मिलेगा। जरूरत के सामान की ही खरीदारी करें। भाग्य आज 95 प्रतिशत आपके साथ रहेगा। सूर्य देवता को जल अर्पित करें।

मीन (Pisces):

मीन राशि वाले आज शांत मन से काम करेंगे तो आपको काफी फायदा होगा। लेखकों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है। काम से जुड़ी चीजों में प्रगति धीरे-धीरे देखने को मिलेगी, पर स्‍थाई होगी। जोड़-तोड़कर के काम बना लेंगे। व्यवसाय से जुड़ा कोई बड़ा मसला हल हो सकता है। भाग्य आज 81 प्रतिशत तक आपके साथ है। जरूरतमंद लोगों की मदद करें।

Related Post