Latest News

आज का राशिफल चंद्र मंगल राशि परिवर्तन, जानें दिन कैसा रहेगा आपका आपका आज का राशिफ़ल

Neemuch Headlines August 10, 2022, 6:34 am Technology

मेष :

मेष राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा है और उन्हें अच्छी खबर मिलेगी। किसी सम्माननीय व्यक्ति के मार्गदर्शन से आपकी राहें आसान हो जाएंगी। धन लाभ के नए रास्ते नजर आएंगे और भाग्य आपका साथ देगा। छोटे-मोटे प्रलोभन से खुद को दूर रखें, वरना किसी आरोप में फंस सकते हैं। किसी प्रॉपर्टी को लेकर गर्व महसूस करेंगे। काफी लंबे समय से अटकी हुई चीजें पूरी हो सकती हैं और रोजगार के मामले में कोई शुभ समाचार प्राप्‍त हो सकता है। आपका भाग्य आज 85 प्रतिशत रहेगा। माता पिता का आशीर्वाद लें।

वृषभ:

आज वृष राशि वालों के लिए गणेशजी कह रहे हैं कि, घर में प्यार और समझदारी देखने को मिलेगी। आप जिस प्रॉजेक्ट और रिसर्च पर काम कर रहे हैं उसमें आपको सफलता प्राप्‍त होगी और भाग्य साथ देगा। व्यापार से संबंधित लोगों को ईमानदारी के साथ कार्य करना चाहिए। कोर्ट और कचहरी के काम आज बड़ी सफलता प्राप्त होने की उम्मीद है। आज समय पर अपनी जिम्मेदारी पूरी कर पाएंगे। आज भाग्य 92 % आपके पक्ष में रहेगा। गौ माता को हरा चारा खिलाएं।

मिथुन :

मिथुन राशि वालों का दिन अनुकूल रहेगा। अपने लिए भी आपको समय निकालना चाहिए। आप रुके हुए कुछ जरूरी कार्य आज पूरे कर लेंगे। आपसी विश्वास के सहारे पारिवारिक रिश्तों में मजबूती आएगी और रिश्तों में समझ बढ़ेगी। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन शुभ है। आपकी इनकम अच्छी रहेगी। जल्दी कामयाबी पाने के चक्कर में अनुचित कार्यों में ध्यान न दें और शॉर्टकट न आजमाएं। भाग्य आज 89 % आपका साथ देगा। माता लक्ष्मी की पूजा करें।

कर्क :

कर्क राशि वालों का दिन शानदार है और उन्हें अपनी बात रखने का मौका मिलेगा। परिवार का कोई सदस्य आपकी प्रतिष्ठा को बढ़ाएगा और आपको सम्मान दिलवाएगा। उन्नति के लिए नए मार्ग और विकल्पों की तलाश करना जरूरी है, सफलता आपको प्राप्त होगी। प्रॉपर्टी डीलर के लिए आज का दिन अधिक फायदेमंद है। जरूरत से ज्यादा खर्चों पर नियंत्रण का प्रयास करें। भाग्य आज 92 प्रतिशत आपके साथ रहेगा। हनुमान चालीसा का पाठ करें।

सिंह :

आज दूसरे क्या कह रहे हैं, इसको भी सुनना चाहिए। अधिकारियों से आपकी खास पहचान बनेगी। आज दूसरों को दिया हुआ धन प्राप्त हो सकता है। अनावश्यक खर्च में कटौती करें तो आप फायदे में होंगे। कार्यक्षेत्र में आपके पक्ष में परिवर्तन हो सकते हैं और भाग्‍य आपका साथ देगा। किसी बड़े कार्यक्रम में मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। भाग्य आज 80 प्रतिशत तक आपके साथ है। गुरुजनों या वरिष्ठ लोगों का आर्शीवाद लें।

कन्या :

आज परिवार और दोस्तों के बीच में शानदार गुजरेगा और संबंधों में पहले से अधिक नजदीकी बढ़ेगी। आज आपका मन हर्षित होगा। जानकार एवं वरिष्ठ लोगों के साथ काम करने का अवसर हाथ से ना जाने दें। इस समय व्यापारियों को बहुत दिमाग से काम लेने की जरूरत है। वित्तीय मामले पक्ष में हल हो सकते हैं और आपकी आय भी बढ़ सकती है। आपका भाग्य आज 85 प्रतिशत रहेगा। गणेशजी को लड्डू का भोग लगाएं।

तुला :

आज दूसरों के साथ राजनीति करने से दूर रहें और अपने काम पर ध्यान दें। मन में कुछ नया करने का जोश और जुनून दिखाई देगा। खाने-पीने के व्यापारियों के लिए अच्छा समय है और आज अच्छी बिक्री होने से मन प्रसन्न रहेगा। छात्रों को विशेषज्ञ शिक्षकों से मदद मिलेगी। किसी पर अत्यधिक भरोसा करना तनाव दे सकता है। आज भाग्य 72 % आपके पक्ष में रहेगा। शिव चालीसा का पाठ करें।

वृश्चिक :

वृश्चिक राशि वालों का उदार भाव लोगों को काफी प्रभावित करेगा। ऑनलाइन शॉपिंग करके आज अपने मन को बहला सकते हैं। जल्दी धन कमाने के लिए गलत योजना में पूंजी निवेश न करें और सतर्क रहें। पढ़ाई में आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा। विवाहितों को संतान सुख की प्राप्ति होगी और आज पार्टनर के साथ आपके संबंधों में सुधार आएगा। भाग्य आज 92 % आपका साथ देगा। सफ़ेद वस्तु का दान करें।

धनु :

आज दिन उत्तम रहेगा। कार्यक्षेत्र पर अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। इनकम बढ़ाने के कुछ अच्छे मौके भी आपको मिल सकते हैं और कारोबारियों की किस्‍मत भी आज साथ देगी। सामाजिक मोर्चे पर नेटवर्किंग से आपको लाभ होगा और आपके संपर्क बढ़ेंगे। परिवार में आपका पॉजिटिव व्यवहार लोगों को प्रभावित करेगा। भाग्य आज 82 प्रतिशत आपके साथ रहेगा। गणेशजी को मोदक का भोग चढ़ाएं।

मकर :

आज मकर राशि वालों के लिए दिन सफलता देने वाला है। आज नई उम्मीद के साथ दिन की शुरुआत होगी। रियल स्टेट्स से जुड़े लोग डिस्काउंट ऑफर कर सकते हैं और अपने काम को बढ़ा सकते हैं। व्यापार में कोई भी बदलाव करने से पूर्व वरिष्ठों से सलाह अवश्य लें। घर-परिवार में नए मेहमान के आगमन की सूचना मिल सकती है। भाग्य आज 64 प्रतिशत तक आपके साथ है। शिव चालीसा का पाठ करें।

कुंभ :

आज अपनी दिनचर्या में बदलाव लाने का प्रयास करना चाहिए और कुछ वक्त शारीरिक व्यायाम के लिए भी निकालना चाहिए। इस समय में अपनी किसी हॉबी अथवा हुनर को निखारने का प्रयास करें। कोई नया काम शुरू करने का मन बनाएंगे। आर्थिक कार्यों में ध्यान लगाने से मन शांत रहेगा और सफलता प्राप्‍त होगी। भाग्य आज 95 % आपका साथ देगा। माता सरस्वती की पूजा करें।

मीन:

मीन राशि वालों को आज धैर्य से काम लेना चाहिए और छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करने से बचना चाहिए। किसी खास मामले को लेकर आपकी सोच बदल सकती है। ऑनलाइन व्यापार करते हैं तो आपको व्यापार बढ़ाने के लिए नई योजनाएं बनानी चाहिए। अटकी योजना फिर शुरू करने का सही समय है और उसमें आपको लाभ होगा। भाग्य आज 85 प्रतिशत आपके साथ रहेगा। सफ़ेद वस्तु का दान करें।

Related Post