Latest News

आज का पंचांग 6 अगस्त 2022 : सावन शुक्ल नवमी तिथि, जाने आज के मुहूर्त और शुभ योग

Neemuch Headlines August 6, 2022, 9:06 am Technology

राष्ट्रीय मिति श्रावण 15, शक संवत 1944, श्रावण शुक्ल, नवमी तिथि, शनिवार, विक्रम संवत 2079। सौर श्रावण मास प्रविष्टे 22, मुहर्रम 07, हिजरी 1444 (मुस्लिम), तदनुसार अंग्रेजी तारीख 06 अगस्त सन् 2022 ई॰।

सूर्य दक्षिणायन उत्तर गोल, वर्षा ऋतु। राहुकाल प्रातः 09 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक। नवमी तिथि अर्धरात्रोत्तर 02 बजकर 11 मिनट तक उपरांत दशमी तिथि का आरंभ, विशाखा नक्षत्र सायं 05 बजकर 51 मिनट तक उपरांत अनुराधा नक्षत्र का आरंभ।

शुक्ल योग मध्याह्न 12 बजकर 41 मिनट तक उपरांत ब्रह्म योग का आरंभ, बालव करण अपराह्न 03 बजकर 04 मिनट तक उपरांत तैतिल करण का आरंभ। चन्द्रमा मध्याह्न 12 बजकर 06 मिनट तक तुला उपरांत वृश्चिक राशि पर संचार करेगा।

सूर्योदय का समय :-

सुबह 5 बजकर 44 मिनट पर।

सूर्यास्त का समय :-

शाम 7 बजकर 10 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त :-

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 7 मिनट से 4 बजकर 48 मिनट तक।

विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 45 मिनट से 03 बजकर 40 मिनट तक रहेगा।

निशीथ काल मध्‍यरात्रि 12 बजकर 6 मिनट से 12 बजकर 46 मिनट तक।

गोधूलि बेला शाम 7 बजकर 9 मिनट से 7 बजकर 33 मिनट तक।

अमृत काल सुबह 6 बजकर 6 मिनट से 7 बजकर 51 मिनट तक रहेगा।

आज का अशुभ मुहूर्त :-

राहुकाल दोपहर 1 बजकर 30 मिनट से 3 बजे तक।

सुबह 6 बजे से 7 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा।

सुबह 9 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा।

दुर्मुहूर्त काल सुबह 11 बजकर 57 मिनट से 12 बजकर 52 मिनट तक।

Related Post