Latest News

आज का पंचांग 17 जुलाई 2022 : आज पंचक पूरे दिन, जानें तिथि मुहूर्त और शुभ योग

Neemuch Headlines July 17, 2022, 7:29 am Technology

राष्ट्रीय मिति आषाढ़ 26, शक संवत् 1944, श्रावण कृष्ण चतुर्थी, रविवार, विक्रम संवत् 2079। सौर श्रावण मास प्रविष्टे 02, जिल्हिजा 17, हिजरी 1443 (मुस्लिम), तदनुसार अंग्रेजी तारीख 17 जुलाई सन् 2022 ई॰।

सूर्य दक्षिणायन उत्तर गोल, वर्षा ऋतु। राहुकाल सायं 04 बजकर 30 मिनट से 06 बजे तक। चतुर्थी तिथि पूर्वाह्न 10 बजकर 50 मिनट तक उपरांत पंचमी तिथि का आरंभ। शतभिषा नक्षत्र अपराह्न 01 बजकर 25 मिनट तक उपरांत पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र का आरंभ, सौभाग्य योग सायं 05 बजकर 49 मिनट तक उपरांत शोभन योग का आरंभ।

बालव करण पूर्वाह्न 10 बजकर 50 मिनट तक उपरांत तैतिल करण का आरंभ। चंद्रमा दिन रात कुंभ राशि पर संचार करेगा।

सूर्योदय का समय :-

सुबह 05 बजकर 30 मिनट पर।

सूर्यास्त का समय :-

शाम 07 बजकर 22 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त :-

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 04 बजकर 9 मिनट से 04 बजकर 50 मिनट तक।

विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 45 मिनट से 03 बजकर 40 मिनट तक रहेगा।

निशीथ काल मध्‍यरात्रि 12 बजकर 06 मिनट से 12 बजकर 47 मिनट तक रहेगा।

गोधूलि बेला शाम 07 बजकर 8 मिनट से 07 बजकर 32 मिनट तक।

अमृत काल शाम को 7 बजकर 23 मिनट से 9 बजकर 7 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त :-

राहुकाल शाम को 4 बजकर 30 मिनट से 6 बजे तक।

दोपहर 3 बजकर 30 मिनट से 4 बजकर 30 मिनट गुलिक काल रहेगा।

दोपहर में 12 बजे से 1 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा।

दुमुहूर्त काल सुबह 10 बजकर 8 मिनट से 11 बजकर 3 मिनट तक रहेगा।

उसके बाद दोपहर में 3 बजकर 40 मिनट से 4 बजकर 36 मिनट तक। पंचक पूरे दिन रहेगा।

Related Post