Latest News

आज का पंचांग 11 जुलाई 2022, सोमवार : आषाढ़ शुक्ल सोम प्रदोष व्रत, जाने शुभ मुहूर्त और योग

Neemuch Headlines July 11, 2022, 8:42 am Technology

राष्ट्रीय मिति आषाढ़ 20, शक संवत् 1944, आषाढ़ शुक्ल, द्वादशी, सोमवार, विक्रम संवत् 2079। सौर आषाढ़ मास प्रविष्टे 27, जिल्हिजा 11, हिजरी 1443 (मुस्लिम), तदनुसार अंग्रेजी तारीख 11 जुलाई सन् 2022 ई॰। सूर्य दक्षिणायन उत्तर गोल, वर्षा ऋतु। राहुकाल प्रातः 07 बजकर 30 मिनट से 09 बजे तक। द्वादशी तिथि पूर्वाह्न 11 बजकर 14 मिनट तक उपरांत त्रयोदशी तिथि का आरंभ। अनुराधा नक्षत्र प्रातः 07 बजकर 50 मिनट तक उपरांत ज्येष्ठा नक्षत्र का आरंभ। शुक्ल योग रात्रि 09 बजकर 01 मिनट तक उपरांत ब्रह्म योग का आरंभ। बालव करण पूर्वाह्न 11 बजकर 14 मिनट तक उपरांत तैतिल करण का आरंभ। चंद्रमा अगले दिन सुबह 05 बजकर 16 मिनट तक वृश्चिक उपरांत धनु राशि पर संचार करेगा।

आज का व्रत त्योहार :-

सोम प्रदोष व्रत 2022।

सूर्योदय का समय :-

सुबह 05 बजकर 31 मिनट पर।

सूर्यास्त का समय :-

शाम 07 बजकर 22 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त :-

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 10 मिनट से 4 बजकर 50 मिनट तक।

अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 59 मिनट से 12 बजकर 54 मिनट तक।

विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 45 मिनट से 3 बजकर 40 मिनट तक रहेगा।

निशीथ काल मध्‍यरात्रि 12 बजकर 06 मिनट से अगले दिन 12 बजकर 47 मिनट तक रहेगा।

गोधूलि बेला शाम 7 बजकर 8 मिनट से 07 बजकर 32 मिनट तक।

अमृत काल रात को 09 बजकर 24 मिनट से 10 बजकर 50 मिनट तक।

रवि योग अगले दिन सुबह 5 बजकर 15 मिनट से 5 बजकर 32 मिनट तक।

सर्वार्थ सिद्धि योग सुबह 05 बजकर 15 मिनट से 07 बजकर 50 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त :-

राहुकाल सुबह 07 बजकर 30 मिनट से 9 बजे तक रहेगा।

दोपहर में 01 बजकर 30 मिनट से 03 बजे तक गुलिक काल रहेगा।

सुबह 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक यमगंड रहेगा।

दुर्मुहूर्त काल दोपहर 12 बजकर 54 मिनट से 01 बजकर 50 मिनट तक।

उसके बाद दोपहर में 03 बजकर 40 मिनट से 04 बजकर 36 मिनट तक।

Related Post