Latest News

आज है आषाढ़ अमावस्या, जानिए पंचांग में शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Neemuch Headlines June 29, 2022, 8:28 am Technology

राष्ट्रीय मिति आषाढ़ 08, शक संवत् 1944, आषाढ़ कृष्ण, अमावस्या, बुधवार, विक्रम संवत् 2079। सौर आषाढ़ मास प्रविष्टे 15, जिल्काद 28, हिजरी 1443 (मुस्लिम), तदनुसार अंग्रेजी तारीख 29 जून सन् 2022 ई॰।

सूर्य दक्षिणायन उत्तर गोल, वर्षा ऋतु। राहुकाल मध्याह्न 12 बजे से 01 बजकर 30 मिनट तक। अमावस्या तिथि प्रातः 08 बजकर 22 मिनट तक उपरांत प्रतिपदा तिथि का आरंभ। आद्र्रा नक्षत्र रात्रि 10 बकर 08 मिनट तक उपरांत पुनर्वसु नक्षत्र का आरंभ, वृद्धि योग प्रातः 08 बजकर 50 मिनट तक उपरांत ध्रुव योग का आरंभ।

नाग करण प्रातः 08 बजकर 22 मिनट तक उपरांत बव करण का आरंभ। चंद्रमा दिन रात मिथुन राशि पर संचार करेगा।

सूर्योदय का समय :-

सुबह 05 बजकर 26 मिनट पर।

सूर्यास्त का समय :-

शाम 07 बजकर 23 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त :-

विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 44 मिनट से 03 बजकर 40 मिनट तक रहेगा।

निशीथ काल मध्‍यरात्रि 12 बजकर 05 मिनट से 12 बजकर 45 मिनट तक।

गोधूलि बेला शाम 07 बजकर 09 मिनट से 07 बजकर 33 मिनट तक।

अमृत काल सुबह 10 बजकर 52 मिनट से 12 बजकर 40 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त :-

राहु काल दोपहर 12 बजे से 1 बजकर 30 मिनट तक रहेगा।

सुबह 07 बजकर 30 मिनट से 9 बजे तक तक यमगंड रहेगा।

सुबह 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक गुलिक काल रहेगा।

दुर्मुहूर्त काल सुबह 11 बजकर 57 मिनट से 12 बजकर 52 मिनट तक रहेगा।

Related Post