Latest News

योगिनी एकादशी के साथ जानिए पंचांग में आज के शुभ मुहूर्त और व्रत

Neemuch Headlines June 24, 2022, 8:30 am Technology

राष्ट्रीय मिति आषाढ़ 03, शक संवत् 1944, आषाढ़ कृष्ण, एकादशी, शुक्रवार, विक्रम संवत् 2079। सौर आषाढ़ मास प्रविष्टे 10, जिल्काद 23, हिजरी 1443 (मुस्लिम), तदनुसार अंग्रेजी तारीख 24 जून सन् 2022 ई॰।

सूर्य दक्षिणायन उत्तर गोल, वर्षा ऋतु। राहुकाल पूर्वाह्न 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक। एकादशी तिथि रात्रि 11 बजकर 13 मिनट तक उपरांत द्वादशी तिथि का आरंभ। अश्विनी नक्षत्र प्रातः 08 बजकर 04 मिनट तक उपरांत भरणी नक्षत्र का आरंभ, सुकर्मा योग अगले दिन सुबह 05 बजकर 13 मिनट तक उपरांत धृतिमान योग का आरंभ। बव करण पूर्वाह्न 10 बजकर 28 मिनट तक उपरांत कौलव करण का आरंभ। चंद्रमा दिन रात मेष राशि पर संचार करेगा।

आज के व्रत त्योहार :-

योगिनी एकादशी व्रत

सूर्योदय का समय :-

सुबह 5 बजकर 25 मिनट पर।

सूर्यास्त का समय :-

शाम 7 बजकर 23 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त :-

अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11 बजकर 56 मिनट से 12 बजकर 51 मिनट तक।

विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 43 मिनट से 3 बजकर 39 मिनट तक रहेगा।

निशीथ काल मध्‍यरात्रि 12 बजकर 4 मिनट से 12 बजकर 44 मिनट तक रहेगा।

गोधूलि बेला शाम 7 बजकर 9 मिनट से 7 बजकर 33 मिनट तक।

अमृतकाल अगले दिन सुबह 5 बजकर 8 मिनट से 6 बजकर 53 मिनट तक।

सर्वार्थ सिद्धि योग सुबह 5 बजकर 24 मिनट से 8 बजकर 4 मिनट तक रहेगा।

आज का अशुभ :-

राहुकाल सुबह 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक रहेगा।

सुबह 7 बजकर 30 मिनट से 9 बजे तक गुलिक काल रहेगा।

दोपहर में 3 बजकर 30 मिनट से 4 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा।

दुर्मुहूर्त काल सुबह 8 बजकर 12 मिनट से 9 बजकर 8 मिनट तक।

Related Post