Latest News

आज का पंचांग 16 जून 2022 : आज की तिथि मुहूर्त और शुभ योग का समय जानें

Neemuch Headlines June 16, 2022, 8:33 am Technology

राष्ट्रीय मिति ज्येष्ठ 26, शक संवत् 1944, आषाढ़ कृष्ण, द्वितीया, बृहस्पतिवार, विक्रम संवत् 2079। सौर आषाढ़ मास प्रविष्टे 02, जिल्काद 15, हिजरी 1443 (मुस्लिम), तदनुसार अंग्रेजी तारीख 16 जून सन् 2022 ई॰।

सूर्य उत्तरायण उत्तर गोल, ग्रीष्म ऋतु। राहुकाल अपराह्न 01 बजकर 30 मिनट से 03 बजे तक। द्वितीया तिथि प्रातः 09 बजकर 46 मिनट तक उपरांत तृतीया तिथि का आरंभ। पूर्वाषाढ़ नक्षत्र मध्याह्न 12 बजकर 37 मिनट तक उपरांत उत्तराषाढ़ नक्षत्र का आरंभ, ब्रह्म योग रात्रि 09 बजकर 08 मिनट तक उपरांत ऐन्द्र योग का आरंभ। गर करण प्रातः 09 बजकर 46 मिनट तक उपरांत विष्टि करण का आरंभ। चंद्रमा सायं 5 बजकर 55 मिनट तक धनु उपरांत मकर राशि पर संचार करेगा।

सूर्योदय का समय :

सुबह 05 बजकर 23 मिनट पर।

सूर्यास्त का समय :

शाम 07 बजकर 21 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त :

अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11 बजकर 54 मिनट से 12 बजकर 50 मिनट तक।

विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 41 मिनट से 3 बजकर 37 मिनट तक रहेगा।

निशीथ काल मध्‍यरात्रि 12 बजकर 2 मिनट से 12 बजकर 42 मिनट तक।

गोधूलि बेला शाम 7 बजकर 7 मिनट से 7 बजकर 31 मिनट तक।

अमृतकाल सुबह 8 बजकर 24 मिनट से 9 बजकर 49 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त :

राहुकाल दोपहर 1 बजकर 30 मिनट से 3 बजे तक।

सुबह 09 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा।

सुबह 6 बजे से 7 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा।

दुर्मुहूर्त काल सुबह 10 बजकर 2 मिनट से 10 बजकर 58 मिनट तक रहेगा।

इसके बाद दोपहर में 3 बजकर 37 मिनट से 4 बजकर 33 मिनट तक।

भद्रा रात को 7 बजकर 55 मिनट से अगले दिन सुबह 5 बजकर 23 मिनट तक।

आज का उपाय :-

आज तुलसी के पेड़ के नीचे घी का दीपक जलाएं और केले के पेड़ को दूध से सींचें।

Related Post