Latest News

आज का पंचांग 13 जून 2022, सोमवार : जानें तिथि मुहूर्त और शुभ योग का समय

Neemuch Headlines June 13, 2022, 9:04 am Technology

राष्ट्रीय मिति ज्येष्ठ 23, शक संवत 1944, ज्येष्ठ शुक्ल, चतुर्दशी, सोमवार, विक्रम संवत 2079। सौर ज्येष्ठ मास प्रविष्टे 31, जिल्काद 12, हिजरी 1443 (मुस्लिम), तदनुसार अंग्रेजी तारीख 13 जून सन् 2022 ई॰। सूर्य उत्तरायण उत्तर गोल, ग्रीष्म ऋतु।  राहुकाल प्रातः 07 बजकर 30 मिनट से 09 बजे तक। चतुर्दशी तिथि रात्रि 09 बजकर 03 मिनट तक उपरांत पूर्णिमा तिथि का आरंभ, अनुराधा नक्षत्र रात्रि 09 बजकर 24 मिनट तक उपरांत ज्येष्ठा नक्षत्र का आरंभ। सिद्ध योग अपराह्न 01 बजकर 42 मिनट तक उपरांत साध्य योग का आरंभ, गर करण पूर्वाह्न 10 बजकर 45 मिनट तक उपरांत विष्टि करण का आरंभ। चंद्रमा दिन रात वृश्चिक राशि पर संचार करेगा।

आज का व्रत त्योहार -

श्री सत्यनारायण व्रत।

सूर्योदय का समय  :

सुबह 05 बजकर 22 मिनट पर

सूर्यास्त का समय  :

शाम 07 बजकर 19 मिनट पर

आज का शुभ मुहूर्त  :

अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11 बजकर 53 मिनट से 12 बजकर 49 मिनट तक।

विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 41 मिनट से 03 बजकर 37 मिनट तक रहेगा।

निशीथ काल मध्‍यरात्रि 12 बजकर 01 मिनट से अगले दिन 14 तारीख को 12 बजकर 41 मिनट तक रहेगा।

गोधूलि बेला शाम 07 बजकर 06 मिनट से 07 बजकर 30 मिनट तक।

अमृत काल दोपहर 12 बजकर 7 मिनट से 01 बजकर 33 मिनट तक।

रवि योग सुबह 5 बजकर 23 मिनट से रात 9 बजकर 24 मिनट कर रहेगा।

आज का अशुभ मुहूर्त  :

राहु काल सुबह 07 बजकर 30 मिनट से 09 बजे तक रहेगा। इसके बाद 10 बजकर 30 मिनट से दोपहर 12 बजे तक यमगंड रहेगा।

दोपहर 01 बजकर 30 मिनट से 03 बजे तक गुलिक काल रहेगा।

दुर्मुहूर्त काल दोपहर 12 बजकर 49 मिनट से 01 बजकर 45 मिनट तक रहेगा।

इसके बाद दोपहर 03 बजकर 37 मिनट से 04 बजकर 32 मिनट तक दुर्मुहूर्त काल रहेगा।

Related Post