Latest News

धनु राशि को मिल रहा आज भाग्य का पूरा साथ, जानें आपका दिन कैसा बीतेगा जानिए आपका आज का राशिफ़ल

Neemuch Headlines June 11, 2022, 8:28 am Technology

मेष:

मेष राशि वालों के सितारे बुलंद रहने वाले हैं। अच्छे अवसर हाथ लग सकते है। प्रॉपर्टी या आर्थिक व्यवहार संबंधित निर्णय सोच समझकर लें। नौकरी में दिन बहुत अच्छा जाएगा। माता-पिता आपके काम में हाथ बंटाने की पूरी कोशिश करेंगे। प्रेमियों के मध्य कुछ मनमुटाव हो सकता है। आप में से कुछ भौतिक वस्तु की प्राप्ति पर खर्च करेंगे। पारिवारिक जीवन और सुखमय व आनंददायक रहेगा। भाग्य आज 79 प्रतिशत तक आपके साथ है। भगवान विष्णुजी की आराधना करें।

वृषभ:

वृष राशि वालों के लिए आज सुबह की शुरुआत बहुत अच्छी रहेगी। काम से जुड़ी चीजों में प्रगति धीरे-धीरे देखने को मिलेगी। व्यवसाय से जुड़ा कोई बड़ा मसला आज हल हो सकता है। कार्यस्थल पर दूसरों की आकांक्षाओं को आगे बढ़ाने से बचें। अपने लक्ष्यों को प्राथमिकता दें। दूसरों से उपहार प्राप्त करने का यह अच्छा समय है। निवेश के मामले में आपको कोई नई सलाह मिलेगी। जोड़-तोड़कर के काम बना लेंगे। आपका भाग्य आज 85 प्रतिशत रहेगा। सूर्य देवता को जल अर्पित करें।

मिथुन:

मिथुन राशि के लोगों के लिए आज का दिन अनुकूलता से भरा रहेगा। बिजनस में आज का दिन आगे बढ़ने का है। सरकारी कर्मचारियों के रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। परिवार के किसी सदस्य की परेशानी समझकर उसकी सहायता कर सकते हैं। पुरानी समस्याओं से मुक्ति मिलने का भी दिन है। जीवनसाथी के साथ आनंददायी समय बीतेगा। परिवार के सदस्यों से संबंध मधुर रहेंगे। आज भाग्य 95 प्रतिशत आपके पक्ष में रहेगा। योग प्राणायाम का अभ्यास करें।

कर्क:

कर्क राशि वालों को आज कोई अच्छे काम की सलाह दे सकता है। शुभ समाचार मिलने के संकेत हैं। समाज में आपको उचित आदर-सम्मान मिलेगा। आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा और मजबूत होगा। रोजी रोजगार की दिशा में प्रगति होगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा परंतु लापरवाही बिल्कुल न बरतें। आप अपने वरिष्ठों और सहकर्मियों का ध्यान समान रूप से आकर्षित करेंगे। भाग्य आज 82 प्रतिशत आपका साथ देगा। जरूरतमंद लोगों की मदद करें।

सिंह:

सिंह राशि वाले आज खुद पर विश्वास रखें और कामों को बड़े अच्छे तरीके से निपटा देंगे। सपने साकार करने का सही समय है। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। बिजनस और कार्यक्षेत्र से जुड़ा रुका हुआ पैसा मिल सकता है। कारोबारी यात्रा में अनुकूल सौदे हो सकते हैं। असुरक्षा की भावना को न पनपने दें। कार्यस्थल पर में वाद-विवाद में न उलझें। भाग्य आज 75 प्रतिशत आपके साथ रहेगा। भगवान गणेशजी की आराधना करें।

कन्या:

कन्या राशि वाले खुद को मोटिवेटेड महसूस कर सकते हैं। मन में नई चीज़ों को जानने की उत्सुकता बनेगी। भाग्य के भरोसे न रहें, मेहनत पर ध्यान दें। निवेश के प्रस्ताव मिल सकते हैं। पुराने कर्जों से छुटकारा मिलेगा। संतान की शिक्षा संबंधी सफलता से परिवार में उत्सव भरा माहौल रहेगा। वित्तीय मुद्दों को हल करने में भी कुछ समय लग सकता है। भाग्य आज 90 प्रतिशत आपके साथ रहेगा। गणेशजी की पूजा-आराधना करें।

तुला:

तुला राशि वालों के लिए आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। आपकी सकारात्मक सोच आपके भविष्य को संवारने में मदद करेगी। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। आज नए मित्र भी बन सकते हैं। आप घर के सदस्यों की इच्छाओं को समझने की कोशिश में रहेंगे। प्रेम संबंधों के लिए समय शुभ है। नौकरीपेशा जातक कठिन परिश्रम से अपने वरिष्ठों को संतुष्ट कर सकते हैं। भाग्य आज 80 प्रतिशत आपका साथ देगा। शिवलिंग पर जल चढ़ाएं।

वृश्चिक:

वृश्चिक राशि वाले आज अपनी पसंद या मनमर्जी के कामों को करने के लिए उत्सुक होंगे। कुछ खास लोगों से आपकी निकटता बनी रहेगी। कोई सहकर्मी आज टेंशन में रहेगा। आपकी आय आज बढ़ती दिख रही है। योजना बनाकर काम करने से सफल रहेंगे। प्रॉपर्टी संबंधित काम करते समय पेपर्स अच्छी तरह चेक कर लें। भाग्य आज 76 प्रतिशत तक आपके साथ है। पीली वस्तु का दान करें।

धनु :

आज धनु राशि वालों को कोई महत्वपूर्ण बात पता चल सकती है। भाग्य पूरी तरह से आपके साथ खड़ा है, इसलिए समय का सदुपयोग करें। आकस्मिक लाभ के अवसर मिलेंगे। नया व्यवसाय चाहते हैं तो सावधानी बरतें। युवाओं को नई नौकरी मिल सकती हैं। आपके लिए यह सुखद अनुभव रहेगा। आत्मविश्वास विश्वास एवं स्फूर्ति से परिपूर्ण आप अच्छा मुनाफा कमाएंगे। आपका भाग्य आज 75 प्रतिशत रहेगा। हनुमानजी की पूजा करें।

मकर:

मकर राशि वाले अपने मन की आवाज अवश्य सुनें। आगे बढ़ने के लिए दिन बेस्ट है। भूमि-भवन और वाहन खरीदने का मन बनेगा। पैसों का सोच समझकर इस्तेमाल करें। कोर्ट-कचहरी में चल रहे मामले सुलझेंगे। कारोबारी यात्रा हो सकती है। छात्रों और श्रमिक वर्ग के लिए दिन शुभ नहीं है लेकिन आपको अपने लक्ष्यों और महत्वाकांक्षाओं की प्राप्ति के प्रति गतिशील रहना चाहिए। घर में किसी मांगलिक कार्य संबंधी योजनाएं बनेंगी। आज भाग्य 90 प्रतिशत आपके पक्ष में रहेगा। पीपल के वृक्ष के नीचे दिया जलाएं।

कुंभ:

कुंभ राशि वालों को आज तरक्की के कुछ नए साधन मिलेंगे। जीवनसाथी या पार्टनर का भरोसा जीतकर काम करें। इनकम अच्छी रहेगी और आपका आत्मविश्वास भी काफी बढ़िया रहेगा। नौकरीपेशा जातकों के लिए कोई विशेष कार्य सफलता प्रदान कर सकता है। ऑफिस का काम घर पर कर रहे लोगों से सीनियर्स प्रसन्न रहेंगे। भाग्य आज 81 प्रतिशत आपका साथ देगा। भगवान श्रीकृष्ण की पूजा करें।

मीन :

मीन राशि वालों के व्यवहार में पॉजिटिव बदलाव आएंगे। कोई नया मोबाइल खरीदने का विचार कर सकते हैं। दुकानदार ग्राहकों से अच्छे से बर्ताव करें। नौकरी में तरक्की के आसार हैं। अपने बॉस और अपने सहकर्मियों को दिखाएं कि आप वास्तव में कितने मेहनती कार्यकर्ता हैं। अपनी योजनाएं और गोपनीय बातें किसी से शेयर न करें। भाग्य आज 92 प्रतिशत आपके साथ रहेगा। हनुमान चालीसा का पाठ करें।

Related Post