Latest News

मई का अंतिम दिन इन राशियों के लिए होगा बेहद भाग्यशाली जानिए आपका आज का राशिफ़ल

Neemuch Headlines May 31, 2022, 9:06 am Technology

मेष:

गणेशजी मेष राशि वालों से कह रहे हैं कि आज का दिन आपके लिए यादगार रहेगा। आप मीठी वाणी की सहायता से तथा अपनी चतुराई से कार्य में सफलता हासिल करेंगे। आज का दिन कामकाज के लिए बेहतरीन होगा और कामकाज में लाभदायक फलों की प्रधानता बनी रहेगी। वाणी में मधुरता होगी, जिसके कारण अपने मित्रों व रिश्तेदारों से संबंधों में मधुरता बनेगी। आज आपके घर में कोई मांगलिक कार्य संपन्न होगा। भाग्य आज 85 प्रतिशत आपका साथ देगा। मंगलवार का व्रत रखें और हनुमानजी की पूजा करें।

वृषभ:

वृषभ राशि वालों से गणेशजी कह रहे हैं कि आज कामकाज में सफलता मिलेगी। किसी नवीन व्यवसाय को करने के विचार मन में आ सकते हैं या उसे वास्तविक रूप दे सकते हैं। आज भाग्य आपका साथ देगा। आज चतुराई का प्रयोग करते हुए कार्य करेंगे और उसमें सफलता मिलेगी। आप अपनी कार्य योजनाओं को अपनी इच्छानुसार पूरा करेंगे। नौकरी में किसी की सहायता से कुछ नया सीखने का अवसर मिलेगा, मन में प्रसन्नता देखने को मिलेगी। भाग्य आज 95 प्रतिशत आपके साथ रहेगा। लाल वस्तु का दान करें।

मिथुन:

मिथुन राशि वालों से गणेशजी कह रहे हैं कि आज दिन की शुरुआत अच्छी होने वाली है। कामकाज हो या पारिवारिक सुख के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज कार्यक्षेत्र में प्रभाव बना रहेगा। अच्छा धन लाभ होगा। परिवार की जरूरतों का पूरा ध्यान रखेंगे। आप अपनी चालाकी के साथ आज काम को अंजाम देंगे। लाभ एवं सफलता का सुख हासिल होगा। भाग्य आज 72 प्रतिशत तक आपके साथ है। हनुमानजी को चोला अर्पित करें।

कर्क:

कर्क राशि वालों से गणेशजी कह रहे हैं कि आज पूरा दिन तरोताजा रहेंगे, नौकरी में सफलता मिलेगी। व्यापार में धन लाभ होगा। पारिवारिक कलह खत्म होगी और दिन की शुरुआत अच्छी खबर से होने वाली है। कामकाज में अच्छा धन लाभ होगा। धन का संचय भी कर सकते हैं। आपके लिए सुखद समाचारों की प्रधानता बनी रहेगी। आपका भाग्य आज 85 प्रतिशत रहेगा। हनुमानजी को पान का पत्ता अर्पित करें।

सिंह:

गणेशजी सिंह राशि वालों से कह रहे हैं कि आज भाग्य आपके साथ है, मांगलिक कार्य में सहभागी होंगे। आपकी वाणी मधुर होगी, जिसके कारण दूसरों को अपनी ओर आकर्षित करेंगे। आप अपनी चतुराई एवं बुद्धि से अपने कार्य को सफल बनाएंगे। कार्यक्षेत्र में आशातीत सफलता हासिल होगी। आज का दिन कामकाज के लिए बेहतरीन होगा। आज भाग्य 95 प्रतिशत आपके पक्ष में रहेगा। चींटियों को आटा खिलाएं।

कन्या:

गणेशजी कन्या राशि वालों से कह रहे हैं कि आज पारिवारिक जीवन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। आपको अपनी मेहनत और समझदारी से जीवन को सुखमय बनाने में मदद मिलेगी। कार्यक्षेत्र में आपके कार्य की सराहना होगी। आज आप अपने परिवार का ध्यान रखेंगे और उनकी जरूरतों को पूरा करने का प्रयास करेंगे। आर्थिक स्थिती अच्छी बनी रहेगी लेकिन अचानक खर्च भी बढ़ने वाले हैं। आज भाग्य आपके साथ है। भाग्य आज 92 प्रतिशत आपका साथ देगा। हनुमानजी को सिंदूर भेट करें।

तुला:

तुला राशि वालों से गणेशजी कह रहे हैं कि आज का दिन बहुत अच्छा व्यतीत नहीं होगा, संघर्षपूर्ण स्थिति का सामना करना पड़ सकता है, ऐसे समय में आपको परिवार का साथ अवश्य मिलेगा, इसलिए हिम्मत ना हारें और आने वाली कठीन स्थिति का डटकर सामना करें। आज के दिन आपको अपने भाग्य का पूरा साथ प्राप्त होगा। आपकी जिद्द परिवार को परेशान कर सकती है। भाग्य आज 80 प्रतिशत आपके साथ रहेगा। शिवलिंग पर जल चढ़ाएं।

वृश्चिक:

वृश्चिक राशि वालों से गणेशजी कह रहे हैं कि आज का दिन चुस्ती-फुर्ती भरा रहेगा। कामकाज में मेहनत का फल आज अवश्य मिलेगा। किसी शादी-विवाह या मांगलिक कार्य में शिरकत करेंगे। मन में प्रसन्नता बनी रहेगी। दिन की शुरुआत आत्मविश्वास के साथ होगी। परिवार का स्नेह और सहयोग मिलेगा। आज आप अच्छे कार्य की ओर अपना ध्यान केंद्रित करेंगे। भाग्य आज 86 प्रतिशत तक आपके साथ है। सुंदरकांड का पाठ करें।

धनु:

गणेशजी धनु राशि वालों से कह रहे हैं कि आज भाग्य आपके साथ है। कामकाज में आपका प्रदर्शन बढ़िया रहने वाला है। आपके अंदर बोलने की कला है, जो आपको किसी भी क्षेत्र में कामयाबी के शिखर पर पहुंचाने में मददगार सिद्ध होगी। छात्रों का मन पढाई में नहीं लगेगा। आप आज कामकाज में मन लगाकर काम करेंगे तथा किसी अपने की सहायता से ही आपको अच्छा धन लाभ होगा। आपका भाग्य आज 85 प्रतिशत रहेगा। हनुमानजी की पूजा करें।

मकर:

मकर राशि वालों से गणेशजी कह रहे हैं कि आज आप उत्साह से भरपूर नजर आएंगे, भाग्य आपके साथ है। कामकाज में जोश देखने को मिलेगा। छात्रों को प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। अपने मित्र या परिचित से आज आपकी मुलाकात होगी, जिसके कारण आपके चेहरे पर खुशी झलकेगी। दूसरों के साथ मिलकर किए गए काम में अच्छा लाभ प्राप्त होगा। मन में सकारात्मक विचार उत्पन्न होंगे। आज भाग्य 84 प्रतिशत आपके पक्ष में रहेगा। भगवान गणेशजी की आराधना करें।

कुंभ:

कुंभ राशि वालों से कह रहे हैं कि आज के दिन कार्यक्षेत्र में आ रही परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है। आपके सभी काम सफल रहेंगे। आज का दिन रुपए-पैसे के लिए काफी अहम रहेगा, धन से संबंधित मामले अच्छे रहेंगे। अपने पुराने मित्र से आज वार्तालाप हो सकती है। परिवार और मित्रों के साथ बाहर घूमने जाएंगे, उनका अच्छा साथ प्राप्त होगा। आज का दिन स्वास्थ्य के लिए भी उत्तम है। भाग्य आज 76 प्रतिशत आपका साथ देगा। बजरंग बाण का पाठ करें।

मीन:

 मीन राशि वालों से कह रहे हैं कि आज मन प्रसन्न रहेगा। परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे, यात्रा आदि का लुफ्त उठाएंगे। कामकाज में अच्छा मुनाफा होगा। आज आपके अच्छे लोगों से संपर्क स्थापित होंगे, जो आपको कार्य में सफलता प्राप्ति के लिए सहायता एवं मार्गदर्शन करेंगे। आपके मन में अपने गुरुजनों एवं बड़े बुजुर्गों के लिए आपके मन में आदर-सत्कार की भावना में वृद्धि होगी। भाग्य आज 72 प्रतिशत आपके साथ रहेगा। भगवान विष्णुजी की आराधना करें।

Related Post