Latest News

मकर उपरांत कुंभ में चंद्रमा का संचार, देखें कैसा बीतेगा रविवार जानिए आपका आज का राशिफ़ल

Neemuch Headlines May 22, 2022, 7:37 am Technology

मेष:

मेष राशि के लोगों का आज उनकी प्रतिभा से भाग्य जागृत होगा तथा आपको सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। प्रेम संबंधों में संवेदनशीलता देखने को मिलेगी इसलिए आप आज सोच समझकर बोलें। आपके अपने माता-पिता के साथ कुछ वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। प्रेम संबंधों के लिए समय शुभ है। आज के दिन अपने से बड़ों एवं सज्जन व्यक्तियों का आदर सत्कार करने में अग्रणी रहेंगे। भाग्य आज 80 % आपका साथ देगा। शिवलिंग पर जल चढ़ाएं।

वृषभ:

वृषभ राशि वालों को आज नौकरी में अच्छी मान-प्रतिष्ठा के साथ सफलता मिलेगी। प्रमोशन या उससे संबंधित मामलों पर आज चर्चा हो सकती है। संतान द्वारा सराहनीय काम आज होगा, जिससे आप आनंदित होंगे। मित्र या परिवार के लोगों के साथ आपकी अच्छी यात्रा होगी, एक दूसरे के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। आज आप अधिकांश उपक्रमों का सफलतापूर्वक प्रबंधन कर पाएंगे। आपके पास नए अधिग्रहण हो सकते हैं जो आपकी जीवन-शैली में सुधार करेंगे। भाग्य आज 75 प्रतिशत आपके साथ रहेगा। भगवान गणेशजी की आराधना करें।

मिथुन:

 मिथुन राशि के लोग आज छात्र पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। किसी को उधार देने से बचें। व्यवसाय तथा धन के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। पेट संबंधी दिक्कतें होंगी, खान-पान का थोड़ा ध्यान रखें नहीं तो गैस विकार हो सकते हैं। आज भाग्य का साथ मिलने वाला है। इस समय संसाधनों की कमी के कारण कुछ व्यावसायिक योजनाओं को रोकना पड़ सकता है। भाग्य आज 79 प्रतिशत तक आपके साथ है। भगवान विष्णुजी की आराधना करें।

कर्क:

कर्क राशि के लोगों का भाग्य आपके साथ है, परिवार की तरफ से प्रसन्नता के हालात बने रहेंगे। आप किसी ऐसे कार्य को अंजाम दे सकते हैं, जिससे आपके परिवार का नाम रोशन होगा। आप अपने वरिष्ठों और सहकर्मियों का ध्यान समान रूप से आकर्षित करेंगे। आज रुका हुआ धन वापस मिलेगा तथा धन का निवेश होगा। आपका भाग्य आज 85 प्रतिशत रहेगा। सूर्य देवता को जल अर्पित करें।

सिंह:

सिंह राशि के लोगों की आज काफी लोगों से वार्तालाप होगी, मधुर संबंध बनेंगे। कार्यक्षेत्र में परेशानियां मिलनी संभव हैं, किसी तरह का सच्चा या झूठा आरोप भी लग सकता है। आज आपके अच्छे लोगों से संपर्क स्थापित होंगे, जो आपको कार्य में सफलता प्राप्ति के लिए सहायता एवं मार्गदर्शन करेंगे। पारिवारिक परिवेश में तनावपूर्ण स्थितियों के चलते पारिवारिक सदस्य आपकी सफलता का पूर्ण आनंद नहीं ले पाएंगे। आज भाग्य 95 % आपके पक्ष में रहेगा। योग प्राणायाम का अभ्यास करें।

 कन्या:

कन्या राशि वालों की आज किसी पुरानी बात को लेकर सहयोगियों से बहस हो सकती है अत: सावधानी से काम लेकर विवादों को टालें। निजी जीवन में कुछ परेशानियां रह सकती हैं। बेहतर होगा आप अपने जीवनसाथी की सोच को समझने का प्रयास करें। आप अपने प्रयासों में चौतरफा सफलता प्राप्त करेंगे और आपकी शक्तियां बढ़ेंगी। भाग्य आज 90 प्रतिशत आपके साथ रहेगा। गणेशजी की पूजा – आराधना करें।

तुला:

तुला राशि वाले आज चतुराई का परिचय देते हुए कार्यों में सफल होंगे। जरूरत से ज्यादा गुस्सा परेशानी बढ़ाएगा। संतान की मदद सुख को बढ़ाएगी। ईश्वर का ध्यान करने से मानसिक शांति मिलेगी। शैक्षणिक मोर्चे पर लगातार प्रयास की वजह से कुछ खास व्यक्तियों का मार्गदर्शन आपको मिल सकता है। भाग्य आज 82 % आपका साथ देगा। जरूरतमंद लोगों की मदद करें।

वृश्चिक:

वृश्चिक राशि के लोगों के दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। परिवार या प्रेमीजनों के साथ अच्छा समय बीतेगा। मांगलिक कार्य में सहभागी होने का सौभाग्य आज प्राप्त होगा, जिसके कारण अपने रिश्तेदारों और दोस्तों से मिलने का मौका भी मिलेगा। आर्थिक तौर पर स्थिति संतोषजनक रहेगी। परिवार के सदस्यों के मध्य अशांति आपके लिए चिंता का विषय हो सकती है । भाग्य आज 76 प्रतिशत तक आपके साथ है। पीली वस्तु का दान करें।

धनु:

धनु राशि वालों सेहत सामान्य रहने वाली है। सोच योजनाबद्ध रहने वाली है इसलिए कामकाज में सफलता मिलेगी। माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मित्रों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। नौकरीपेशा जातकों के लिए कोई विशेष कार्य सफलता प्रदान कर सकता है। गुस्से को अपने ऊपर पर हावी न होने दें, फिर दिन अच्छा बीतेगा। आपका भाग्य आज 75 प्रतिशत रहेगा। हनुमानजी की पूजा करें।

मकर:

मकर राशि के लोग घूमने-फिरने के लिए आज घर से बाहर निकलेंगे जिससे आपका भरपूर मनोरंजन होगा। आप कामकाज में अपना पूर्ण सहयोग देंगे। आज मौसम की मार झेलने को मिल सकती है। प्रेम संबंधों के संदर्भ में आज का दिन अनुकूल है। आपकी मेहनत का फ़ल मिलेगा। जीवनसाथी साथ आनंददायी समय बीतेगा। परिवार के सदस्यों से संबंध मधुर रहेंगे। आज भाग्य 90 % आपके पक्ष में रहेगा। पीपल के वृक्ष के नीचे दिया जलाएं।

कुंभ:

 कुंभ राशि वालों का भाग्य आपका साथ देगा। मानसिक सुस्ती आज आपकी खत्म हो जाएगी और आपको हर तरफ से शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी। तरक्की पाने के लिए आप जीतोड़ मेहनत करेंगे। आप अनावश्यक जटिलताओं में फंस सकते हैं और आपको चल रही परियोजनाओं में बाधाओं का भी सामना करना पड़ सकता है। आज भाग्य का साथ मिलने वाला है। कामकाज में लाभदायक स्थिति बनेगी। भाग्य आज 81 % आपका साथ देगा। भगवान श्रीकृष्ण की पूजा करें।

इन 2 राशियों के लिए मीन:

मीन राशि वालों का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। दूसरों के साथ मधुर व्यवहार रहेगा। आज विदेश यात्रा का आनंद लेंगे। मुखर होने के नाते आप अपने मन की बात पारिवारिक सदस्यों से कह पाएंगे। कामकाज के संबंध में दूर की यात्राएं संभव है। धन का निवेश करने के लिए आज का दिन उत्तम है, पॉलिसी, शेयर मार्केट में आप धन इनवेस्ट कर सकते हैं। भाग्य आज 92 प्रतिशत आपके साथ रहेगा। हनुमान चालीसा का पाठ करें।

Related Post