पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 31वीं पुण्यतिथि आज, सोनिया और प्रियंका ने दी श्रद्धांजलि

Neemuch Headlines May 21, 2022, 8:29 am Technology

नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की शनिवार को 31वीं पुण्यतिथि है। इस मौके पर कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी और राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने उनके समाधि-स्थल 'वीर भूमि' पर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

राजीव गांधी का जन्म 20 अगस्त 1944 को मुंबई में हुआ था। उनकी शादी 1968 में सोनिया गांधी से हुई थी। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी उनकी संतान हैं। राजीव गांधी की श्रीपेरांबदूर में 12 मई 1991 को एक बम विस्फोट में मौत हो गई थी।

Related Post