Latest News

मोहिनी एकादशी व्रत, जानिए मुहूर्त और शुभ योग

Neemuch Headlines May 12, 2022, 7:08 am Technology

 राष्ट्रीय मिति वैशाख 22, शक संवत् 1944, वैशाख, शुक्ल, एकादशी, बृहस्पतिवार, विक्रम संवत् 2079। सौर वैशाख मास प्रविष्टे 29, शव्वाल 10, हिजरी 1443 (मुस्लिम), तदनुसार अंग्रेजी तारीख 12 मई सन् 2022 ई०। सूर्य उत्तरायण उत्तर गोल, ग्रीष्म ऋतु। राहुकाल अपराह्न 01 बजकर 30 मिनट से 03 बजे तक। एकादशी तिथि सायं 06 बजकर 52 मिनट तक उपरांत द्वादशी तिथि का आरंभ, उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र सायं 07 बजकर 30 मिनट तक उपरांत हस्त नक्षत्र का आरंभ। हर्षण योग शाम 05 बजकर 50 मिनट तक उपरांत वज्र योग का आरंभ, वणिज करण प्रातः 07 बजकर 12 मिनट तक उपरांत बव करण का आरंभ। चंद्रमा दिन रात कन्या राशि पर संचार करेगा।

आज का व्रत त्योहार: –

मोहिनी एकादशी व्रत।

सूर्योदय का समय :-

सुबह 05 बजकर 32 मिनट पर

सूर्यास्त का समय  :

शाम 07 बजकर 02 मिनट पर

आज का शुभ मुहूर्त  :

अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11 बजकर 51 मिनट से 12 बजकर 45 मिनट तक।

विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 33 मिनट से 03 बजकर 27 मिनट तक रहेगा।

निशीथ काल मध्‍यरात्रि 11 बजकर 56 मिनट से 12 बजकर 38 मिनट तक।

गोधूलि बेला शाम 06 बजकर 49 मिनट से 07 बजकर 17 मिनट तक।

अमृत काल दोपहर 12 बजकर 17 मिनट से 01 बजकर 54 मिनट तक।

रवि योग सुबह 05 बजकर 32 मिनट से शाम 07 बजकर 30 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त  :

राहुकाल दोपहर 01 बजकर 30 मिनट से 03 बजे तक।

सुबह 06 बजे से 07 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा।

सुबह 09 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा।

दुर्मुहूर्त काल सुबह 10 बजकर 03 मिनट से 10 बजकर 57 मिनट तक।

इसके बाद दोपहर 03 बजकर 27 मिनट से 04 बजकर 21 मिनट तक।

भद्रा सुबह 07 बजकर 17 मिनट से शाम 06 बजकर 51 मिनट तक।

आज के उपाय :

भगवान विष्णु की पूजा करें, केसर का तिलक लगाएं 

Related Post