Latest News

मिथुन, सिंह, मकर सहित इन राशियों का खुला भाग्य का पिटारा, जानिये क्या कहता है आपका आज का भाग्यफल

NEEMUCH HEADLINES May 5, 2022, 8:36 am Technology

मेष :-

आज का दिन मेष राशि के लोगों के लिए उत्साह से भरपूर नजर आएगा, आज भाग्य आपके साथ है, कामकाज में जोश देखने को मिलेगा। छात्रों को प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। अपने मित्र या परिचित से आज आपकी मुलाकात होगी, जिसके कारण आपके चेहरे पर खुशी झलकेगी। आज आपकी मानसिक सुस्ती खत्म हो जाएगी और आपको हर तरफ से शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी। तरक्की पाने के लिए आप जी तोड़ मेहनत करेंगे। भाग्य आज 76 प्रतिशत तक आपके साथ है। पीली वस्तु जैसे लड्डू, केले या पीले वस्त्रों का दान करें।

वृषभ :-

वृषभ राशि के लोग आज अपने मन को केंद्रित करने का प्रयास करें। आर्थिक तौर पर आप अपने आपको मजबूत महसूस करेंगे। सूझबूझ के साथ काम करें, मुश्किलें आसान होगी। युवाओं को करियर में बड़ी सफलता मिल सकती हैं। राजकीय मामले पक्ष में हल हो सकते हैं। पारिवारिक सुख अच्छा मिलेगा। संतान की तरफ ध्यान दें। आपका भाग्‍य आज 75 प्रतिशत रहेगा। हनुमान जी की पूजा करें।

मिथुन :-

मिथुन राशि के लोगों का भाग्य आज उनके साथ है। कामकाज में आज आपका प्रदर्शन बढ़िया रहनेवाला है। आपके अंदर बोलने की कला है जो आपको किसी भी क्षेत्र में कामयाबी के शिखर पर पहुंचाने में मददगार सिद्ध होगी। नौकरी में पदोन्नति और प्रभाव बढ़ने की संभावना है। इसके साथ ही कार्य क्षेत्र में लाभ की स्थिति बनी रहेगी। धर्म-कर्म और सामजिका विषयों में भी आपकी रुचि रहेगी। आज भाग्य 90 % आपके पक्ष में रहेगा। पीपल के वृक्ष के नीचे दिया जलाएं।

कर्क :-

कर्क राशि के लोगों के लिए आज का दिन आत्मविश्वास से भरपूर रहेगा। मेहनत के बल पर विपरीत परिस्थिति से उभर जाएंगे। किसी प्रॉपर्टी डील के निर्णय आपके पक्ष में हो सकते हैं। सतर्कता के साथ कमाई को खर्च करें। आप जिस भी कार्य को अपने हाथ में लेंगे, उसमें आप सफल होंगे। परिवार में सबको साथ लेकर चलने की कोशिश करेंगे। वाहन चलाते समय सतर्क रहें। भाग्य आज 81 % आपका साथ देगा। भगवान श्री कृष्ण की पूजा करें।

सिंह :-

सिंह राशि वालों का भाग्य आपके साथ है, आज आप किसी मांगलिक कार्य में सहभागी होंगे। आपकी वाणी मधुर होगी जिसके कारण दूसरों को अपनी ओर आकर्षित करेंगे। आप अपनी चतुराई और बुद्धि से अपने कार्य को सफल बनाएंगे। कार्य क्षेत्र में आशातीत सफलता हासिल होगी। नौकरी में अच्छा धन लाभ होगा, प्रमोशन होने के संकेत मिल रहे है, व्यापारियों के लिए लाभ की स्थिति बनी हुई है। भाग्य आज 92 प्रतिशत आपके साथ रहेगा। हनुमान चालीसा का पाठ करें।

कन्या :-

कन्या राशि के लोगों के लिए आज का दिन बेहतरीन रहेगा। आपकी बुद्धिमानी और कार्य के प्रति निष्ठा की अधिकारी वर्ग प्रशंसा करेंगे। छोटे-छोटे कई निवेश भविष्य के लिए लाभकारी हो सकते हैं। साझेदारी के व्यवसाय में कोई महत्वपूर्ण निर्णय न लें। लोगों से सम्मान प्राप्त होगा। नौकरी में भी अपने वरिष्ठ अधिकारियों से प्रशंसा मिलेगी। भाग्य आज 60 प्रतिशत तक आपके साथ है। माता पिता का आशीर्वाद लें।

तुला :-

तुला राशि के लोग आज अपनी इच्छाओं को दूसरों पर थोपने की कोशिश न करें। प्रशासन से जुड़े कार्य सहजता से होंगे। वर्तमान परिस्थितियों की वजह से व्यवसायिक गतिविधियां कमजोर रहेंगी। अच्छे व्यक्तियों के साथ संबंध बनेंगे। आपकी ख्याति और प्रतिष्ठा-सम्मान बढ़ेगा । अपने पुराने मित्र से आज वार्तालाप हो सकती है। मन प्रसन्न रहेगा। आपका भाग्‍य आज 85 प्रतिशत रहेगा। गौ माता को हरा चारा खिलाएं।

वृश्चिक :-

वृश्चिक राशि के लोगों का मन प्रसन्न रहेगा। परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे, यात्रा आदि का लुफ्त उठाएंगे। कामकाज में अच्छा मुनाफा होगा। आज के दिन की शुरुआत आपके लिए बेहतर होने वाली है। आप जिस भी कार्य को अपने हाथ में लेंगे, उसमें आप सफल होंगे। छात्रों का मन पढ़ाई में नहीं लगेगा। नौकरी करने वाले लोग नौकरी में आने वाली बाधाओं से परेशान रहेंगे। आज भाग्य 82 % आपके पक्ष में रहेगा। माता लक्ष्मी की पूजा करें।

धनु :-

धनु राशि के जातकों की सेहत में सुधार होगा। अधिकतर काम अपने घर पर ही रहकर पूरा करने का प्रयास करें। कारोबार करने वालों के लिए समय कठिन हो सकता है, लेकिन निराश न हों। आपके कोई कोर्ट-कचेहरी से सम्बंधित मामले है तो उनमे थोड़ी राहत आपको आज मिल सकती है। अधिकारी कार्य को देखकर प्रशंसा करेंगे । ससुराल से खुशखबरी मिलेगी। भाग्य आज 72 % आपका साथ देगा। गुरुजी या वरिष्ठ लोगों का आर्शीवाद लें।

मकर :-

मकर राशि के लोगों की बातों से लोग प्रभावित होंगे। पेशेवर जीवन में परिस्थितियां आपकी इच्छा के अनुसार होंगी। आपके व्यापार के कुछ कार्य लंबे समय से रुके हुए हैं, तो वह आज पूरे हो सकते हैं। कामकाज में किसी का साथ आपको लाभ की प्राप्ति करवाएगा। माता-पिता का स्नेह मिलेगा, संतान सुख अच्छा मिलेगा। मित्रों से किया वादा पूरा करना आसान होगा। भाग्‍य आज 84 प्रतिशत तक आपके साथ है। शिव चालीसा का पाठ करें।

कुंभ :-

कुंभ राशि के लोगों का काम आज धीमी गति से प्रगति की ओर बढ़ेंगे। व्यापार में मन मुताबिक लाभ होने की संभावना है। कारोबारियों को बड़े निवेश से बचने की जरूरत है। आज कु्छ नई खरीदारी करेंगे। परिवार के लोगों के लिए आप अपने बिज़ी शेडूल में से भी समय निकालेंगे, उनके साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। अपने ससुराल के लोगों से मिलेंगे और उनकी कुशल मंगल पूछेंगे। भाग्य आज 85 % आपका साथ देगा। माता सरस्वती की पूजा करें।

मीन :-

मीन राशि के लोगों के लिए आज के दिन की शुरुआत अच्छी होने वाली है। कामकाज हो या पारिवारिक सुख के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। कामकाज में आपको अच्छा धन लाभ होगा। आज आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आज व्यापारी वर्ग को विशेष रूप से अच्छे फल प्राप्त होंगे, जिससे धन लाभ के योग बनेंगे। आपके कार्यक्षेत्र में कोई बड़ा बदलाव आ सकता है। भाग्य आज 72 प्रतिशत तक आपके साथ है। शिवलिंग पर दूध चढ़ाएं।

Related Post