Latest News

कुंभ राशि में मिलेंगे 3 ग्रह,किन राशियों को मिलेगा फायदा जानिये आपका आज का राशिफ़ल

Neemuch Headlines April 27, 2022, 8:05 am Technology

 

 मेष :

मेष राशि वालों के लिए गणेशजी कह रहे हैं कि आज आपको अपनी बात रखने का मौका मिलेगा। परिवार को कोई सदस्य आपकी प्रतिष्ठा को बढ़ाएगा। उन्नति के लिए नए मार्ग और विकल्पों की तलाश करना जरूरी है। आप अपनी योग्यता को साबित करने के लिए बेहतर अवसरों का सुहरू रूप से लाभ उठाएंगेय़ प्रॉपर्टी डीलर के लिए आज का दिन अधिक फायदेमंद है। जरूरत से ज्यादा खर्चों पर नियंत्रण का प्रयास करें। भाग्य आज 60 प्रतिशत तक आपके साथ है। माता-पिता का आशीर्वाद लें।

वृषभ:

वृषभ राशि वालों से कह रहे हैं कि आज आपको अच्छी खबर मिलेगी। किसी सम्माननीय व्यक्ति का मार्गदर्शन मिलेगा। धन लाभ के नए रास्ते नजर आएंगे। छोटे-मोटे प्रलोभन से खुद को दूर रखने की कोशिश करें। यदि पैतृक संपत्ति के संबंध में कोई मामला लंबित है तो यह आपके पक्ष में तय किया जाएगा। किसी प्रॉपर्टी को लेकर गर्व महसूस करेंगे। काफी लंबे समय से अटकी हुई चीजें पूरी होने लगेंगी। आपका भाग्य आज 85 प्रतिशत रहेगा। गौ माता को हरा चारा खिलाएं।

मिथुन:

मिथुन राशि वालों से गणेशजी कह रहे हैं कि आज स्वयं के लिए समय निकालना बढ़िया रहेगा। आपसी विश्वास के सहारे पारिवारिक रिश्तों में मजबूती आएगी। शिक्षा क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन शुभ है। आपकी इनकम अच्छी रहेगी। आप स्वयं के लिए यश एव कीर्ति भी अर्जित कर पाएंगे। जल्दी कामयाबी पाने के चक्कर में अनुचित कार्यों में ध्यान ना दें। आज भाग्य 82 प्रतिशत आपके पक्ष में रहेगा। माता लक्ष्मी की पूजा करें।

कर्क:

कर्क राशि वालों से कह रहे हैं कि आज घर में प्यार और समझदारी देखने को मिलेगी। आप किसी प्रोजेक्ट रिसर्च पर काम कर सकते हैं। व्यापार से संबंधित लोगों को ईमानदारी के साथ कार्य करना चाहिए। कोर्ट व कचहरी के काम से छुटकारा मिल सकता है। यदि आप फिर विदेश-यात्रा के बारे में सोच रहे हैं, तो जल्दी ही इस दिशा में कदम उठाएं। आज समय पर आप अपनी जिम्मेदारी पूरी कर पाएंगे। भाग्य आज 72 प्रतिशत आपका साथ देगा। गुरुजन या वरिष्ठ लोगों का आर्शीवाद लें।

सिंह:

सिंह राशि वालों से गणेशजी कह रहे हैं कि आज दूसरे क्या कह रहे हैं, इसे सुनें। अधिकारियों से खास पहचान बनेगी। आज दूसरे को दिया हुआ धन प्राप्त हो सकता है। अनावश्यक खर्चों में कटौती करें। कार्यक्षेत्र में आपके पक्ष में परिवर्तन हो सकते हैं। किसी बड़े कार्यक्रम में मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। जीवनसाथी के साथ कुछ नई प्लानिंग करेंगे। भाग्य आज 92 प्रतिशत आपके साथ रहेगा। गणेशजी को लड्डू का भोग लगाएं।

कन्या:

कन्या राशि वालों से कह रहे हैं कि आज ढेरों बातचीत करेंगे, जिससे आपका मन हर्षित होगा। जानकार एवं वरिष्ठ लोगों के साथ काम करने का अवसर हाथ से ना जाने दें। इस समय व्यापारियों को बहुत दिमाग से काम लेने की जरूरत है। वित्तीय मामले पक्ष में हल हो सकते हैं। सामाजिक मोर्चे पर किसी की मदद करने की सभी तारीफ करेंगे। भाग्य आज 84 प्रतिशत तक आपके साथ है। शिव चालीसा का पाठ करें।

तुला:

तुला राशि वालों से गणेशजी कह रहे हैं कि आज दूसरे लोगों के साथ राजनीति से बाहर रहने की कोशिश करें। मन में कुछ नया करने का जोश और जुनून दिखाई देगा। खाने-पीने के व्यापारियों के लिए अच्छा समय है। छात्रों को विशेषज्ञ शिक्षकों से मदद मिलेगी। किसी पर भी अति भरोसा करना तनाव दे सकता है। भाग्य आज 85 प्रतिशत आपका साथ देगा। माता सरस्वती की पूजा करें।

वृश्चिक:

वृश्चिक राशि वालों से गणेशजी कह रहे हैं कि आज आपका उदार भाव लोगों को काफी प्रभावित करेगा। ऑनलाइन नए आभूषण खरीदने का अवसर मिल सकता है। जल्दी धन कमाने के लिए गलत योजना में पूंजी निवेश नहीं करें सतर्क रहें। पढ़ाई में आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा। विवाहितों को संतान सुख की प्राप्ति होगी। भाग्य आज 95 प्रतिशत आपके साथ रहेगा। सफ़ेद वस्तु का दान करें।

धनु:

धनु राशि वालों से गणेशजी कह रहे हैं कि आज अपनी दिनचर्या में बदलाव लाने का प्रयास करें। इस समय में अपनी किसी हॉबी अथवा हुनर को निखारने का प्रयास करें। कोई नया काम शुरू करने का मन बनाएंगे। आर्थिक कार्यों में ध्यान लगाने से मन शांत रहेगा। दुकान से संबंधित चिंता रहेगी। भाग्य आज 72 प्रतिशत तक आपके साथ है। शिवलिंग पर दूध चढ़ाएं।

मकर:

मकर राशि वालों से गणेशजी कह रहे हैं कि आज नई उम्मीद के साथ दिन की शुरुआत होगी। वर्क फ्रॉम होम कर रहे लोगों का कार्य समय से पूरा हो जाएगा। रियल स्टेट्स से जुड़े लोग डिस्काउंट ऑफर कर सकते हैं। व्यापार में कोई भी बदलाव करने से पूर्व वरिष्ठों से सलाह अवश्य लें। घर में नए मेहमान के आगमन की सूचना मिल सकती है। आपका भाग्य आज 85 प्रतिशत रहेगा। गणेशजी को मोदक का भोग चढ़ाएं।

कुंभ:

कुंभ राशि वालों से कह रहे हैं कि आज आपको छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करने से बचना चाहिए। किसी खास मामले को लेकर आपकी सोच बदल सकती है। जो लोग ऑनलाइन व्यापार करते हैं उनको व्यापार बढ़ाने के लिए नई योजनाएं बनानी चाहिए। अटकी योजना फिर शुरू करने का सही समय है। आज भाग्य 95 प्रतिशत आपके पक्ष में रहेगा। चींटियों को आटा खिलाएं।

मीन:

मीन राशि वालों से गणेशजी कह रहे हैं कि आज आपका दिन उत्तम रहेगा। कार्यक्षेत्र पर अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। इनकम बढ़ाने के कुछ अच्छे मौके भी आपको मिल सकते हैं। सामाजिक मोर्चे पर नेटवर्किंग फायदेमंद साबित होगी। परिवार में आपका पॉजिटिव व्यवहार लोगों को प्रभावित करेगा। भाग्य आज 92 प्रतिशत आपका साथ देगा। हनुमान जी को सिंदूर भेट करें।

Related Post