Latest News

आज मेष राशि में 3 ग्रहों का संयोग, देखें कैसा रहेगा आपका दिन

Neemuch Headlines April 14, 2022, 7:46 am Technology

मेष:

गणेशजी कहते हैं कि मेष राशि के लोगों को आज के दिन कामकाज में सफलता मिलेगी। आज आपको मन में कोई नया व्यवसाय शुरू किसी नए कार्य को शुरू करने से पहले व्यवसाय को करने के विचार मन में आ सकते हैं या उसे वास्तविक रूप दे सकते है। आज भाग्य आपका साथ देगा। आज आपके अच्छे लोगों से संपर्क स्थापित होंगे, जो आपको कार्य में सफलता प्राप्ति के लिए सहायता एवं मार्गदर्शन करेंगे। आज समय पर आप अपनी जिम्मेदारी पूरी कर पाएंगे। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। भाग्य आज 80 प्रतिशत आपके साथ रहेगा। शिवलिंग पर जल चढ़ाएं।

वृषभ:

गणेशजी कहते हैं कि आज वृष राशि के लोगों का मन काफी प्रसन्न रहेगा। परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे, यात्रा आदि का लुफ्त उठाएंगे। कामकाज में अच्छा मुनाफा होगा। आज के दिन की शुरुआत आपके लिए बेहतर होने वाली है। आप जिस भी कार्य को अपने हाथ में लेंगे, उसमें आप सफल होंगे। किसी प्रॉपर्टी को लेकर गर्व महसूस करेंगे। काफी लंबे समय से अटकी हुई चीजें पूरी होने लगेंगी। भाग्य आज 86 प्रतिशत तक आपके साथ है। आज बेसन के लड्डू भगवान को चढ़ाएं।

मिथुन:

गणेशजी कहते हैं कि मिथुन राशि के लोगों के लिए आज के दिन की शुरुआत अच्छी होने वाली है। कामकाज हो या पारिवारिक सुख के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है । आज व्यापारी वर्ग को विशेष रूप से अच्छे फल प्राप्त होंगे, जिससे धन लाभ के योग बनेंगे। आपके कार्यक्षेत्र में कोई बड़ा बदलाव आ सकता है। परिवार की तरफ से आप बेफिक्र रहेंगे। आपकी इनकम अच्छी रहेगी। जल्दी कामयाबी पाने के चक्कर में अनुचित कार्यों पर ध्यान न दें। आपका भाग्‍य आज 85 प्रतिशत रहेगा। हनुमान जी की पूजा करें।

कर्क:

गणेशजी कहते हैं कि कर्क राशि के जातक आज पूरा दिन तरोताजा रहेंगे, साथ ही आज नौकरी में सफलता मिलेगी। व्यापार में धन लाभ होगा। पारिवारिक कलह खत्म होंगे। आज आप अपने शत्रुओं को अपने ऊपर हावी नहीं होने देंगे बल्कि उनको परास्त करने में सफल होंगे। परिवार और मित्रों के साथ बाहर घूमने जाएंगे, उनका अच्छा साथ प्राप्त होगा। प्रॉपर्टी डीलर के लिए आज का दिन अधिक फायदेमंद है। जरूरत से ज्यादा खर्चों पर नियंत्रण का प्रयास करें। आज भाग्य 84% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान गणेशजी की आराधना करें।

सिंह:

गणेशजी कहते हैं कि सिंह राशि के लोगों का आज का दिन चुस्ती-फुर्ती से भरा रहेगा। कामकाज में मेहनत का फल आज अवश्य मिलेगा। किसी शादी-विवाह या मांगलिक कार्य में शिरकत करेंगे। मन में प्रसन्नता बनी रहेगी। आज के दिन अपने से बड़ों और सज्जन व्यक्तियों का आदर सत्कार करने में अग्रणी रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपके पक्ष में परिवर्तन हो सकते हैं। किसी बड़े कार्यक्रम में मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। भाग्य आज 76 % आपका साथ देगा। पीपल के वृक्ष के नीचे दिया जलाएं।

कन्या:

गणेशजी कहते हैं कि कन्या राशि के जातकों का पारिवारिक जीवन आज उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। आपको अपनी मेहनत और समझदारी से जीवन को सुखमय बनाने में मदद मिलेगी। कार्यक्षेत्र में आपके कार्य की सराहना होगी। मित्र या परिवार के लोगों के साथ आपकी अच्छी यात्रा होंगी, एक दूसरे के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। वित्तीय मामले पक्ष में हल हो सकते हैं। भाग्य आज 72 प्रतिशत आपके साथ रहेगा। भगवान विष्णुजी की आराधना करें।

तुला:

गणेशजी कहते हैं कि आज तुला राशि के लोगों का भाग्य उनका पूरा साथ देगा। आपकी वाणी मधुर होगी जिसके कारण दूसरों को अपनी ओर आकर्षित करेंगे। आप अपनी चतुराई और बुद्धि से अपने कार्य को सफल बनाएंगे। कार्य क्षेत्र में आशातीत सफलता हासिल होगी। छात्रों को विशेषज्ञ शिक्षकों से मदद मिलेगी। किसी पर अति भरोसा करना तनाव दे सकता है। भाग्य आज 90 प्रतिशत तक आपके साथ है। भगवान श्री कृष्ण की पूजा करें।

वृश्चिक:

गणेशजी कहते हैं कि आज का दिन वृश्चिक राशि के लोगों के लिए काफी संघर्षपूर्ण रहने वाला है। ऐसे समय में आपको परिवार का साथ अवश्य मिलेगा, इसलिए हिम्मत ना हारे और आने वाले कठिन स्थिति का डटकर सामना करें। आज का दिन उत्साह से भरा रहेगा। मांगलिक कार्य में शिरकत करेंगे। पढ़ाई में आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा। विवाहितों को संतान सुख की प्राप्ति होगी। आपका भाग्य आज 82 प्रतिशत रहेगा। योग प्राणायाम का अभ्यास करें।

धनु:

गणेशजी कहते हैं कि धनु राशि के लोगों को आज के दिन कार्य क्षेत्र में आ रही परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है। आपके सभी काम सफल रहेंगे। आज कारोबार में वृद्धि के योग है। साथ ही आज आपकी सेहत ठीक रहने वाली है। आपके द्वारा दी गई सलाह दूसरों के काम आएगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। आर्थिक कार्यों में ध्यान लगाने से मन शांत रहेगा। दुकान से संबंधित चिंता रहेगी। आज भाग्य 70 % आपके पक्ष में रहेगा। हनुमान चालीसा का पाठ करें।

मकर:

गणेशजी कहते हैं आज भाग्य मकर राशि के जातकों के साथ है। कामकाज में आज आपका प्रदर्शन बढ़िया रहनेवाला है। आपके अंदर बोलने की कला है जो आपको किसी भी क्षेत्र में कामयाबी के शिखर पर पहुंचाने में मददगार सिद्ध होगी। आज आपकी मानसिक सुस्ती खत्म हो जाएगी और आपको हर तरफ से शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी। व्यापार में कोई भी बदलाव करने से पूर्व वरिष्ठों से सलाह अवश्य लें। घर में नए मेहमान के आगमन की सूचना मिल सकती है। भाग्य आज 79 % आपका साथ देगा। गणेशजी की पूजा – आराधना करें।

कुंभ:

गणेशजी कहते हैं कि आज का दिन कुंभ राशि के लोगों के लिए यादगार रहेगा। आप अपनी मीठी वाणी और अपनी चतुराई से कार्य में सफलता हासिल करेंगे। आज आप अपनी चतुराई का प्रमाण देते हुए कार्य में सफल होंगे, नौकरी करने वाले लोगों की भी सीनियर्स द्वारा प्रशंसा होगी। अटकी योजना फिर शुरू करने का सही समय हैं। भाग्‍य आज 95 प्रतिशत आपके साथ रहेगा। सूर्य देवता को जल अर्पित करें।

मीन:

गणेशजी कहते हैं कि मीन राशि के जातक आज उत्साह से भरपूर नजर आएंगे, भाग्य आपके साथ है, कामकाज में जोश देखने को मिलेगा। छात्रों को प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। अपने मित्र या परिचित से आज आपकी मुलाकात होगी, जिसके कारण आपके चेहरे पर खुशी झलकेगी। आज चतुराई का प्रयोग करते हुए कार्य करेंगे उसमें सफलता मिलेगी। सामाजिक मोर्चे पर नेटवर्किंग फायदेमंद साबित होगी। परिवार में आपका पॉजिटिव व्यवहार लोगों को प्रभावित करेगा। भाग्य आज 81 प्रतिशत तक आपके साथ है। जरूरतमंद लोगों की मदद करें।

Related Post