Latest News

मीन राशि में सूर्य गुरु का शुभ संयोग, जानें कैसा रहेगा आपका आज का दिन

Neemuch Headlines April 13, 2022, 6:49 am Technology

मेष:

गणेशजी कहते हैं कि आज मेष राशि के लोग किसी कार्य के पूरा होने से खुश रहेंगे। आज का दिन आपके लिए समय अनुकूल है। व्यापार के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे। आमदनी में से कुछ पैसा आप भविष्य के लिए बचा सकते हैं। वादा पूरा न कर पाने से मित्र नाराज हो सकते है। आज के दिन आप अपनी बुद्धिमता और चतुराई का परिचय देते हुए अपने कार्यों को आसानी से पूरा करेंगे। भाग्य आज 60 प्रतिशत तक आपके साथ है। माता पिता से आशीर्वाद लें

 वृषभ:

गणेशजी कहते हैं कि वृषभ राशि के लोग आज शरीर और मन से प्रसन्न और प्रफुल्लित रहेंगे। आप अपने रहन-सहन में कुछ बदलाव कर सकतें है। बिजनेस में नए एग्रीमेंट हो सकते हैं। सफलता के लिए हर जोखिम उठाने को तैयार रहेंगे। साथ काम करने वालों से आपको खुशी मिलेगी। लोगों से सम्मान प्राप्त होगा। नौकरी में भी अपने वरिष्ठ अधिकारियों से प्रशंसा मिलेगी। पदोन्नति भी हो सकती है। आपका भाग्य आज 85 प्रतिशत रहेगा। गौ माता को हरा चारा खिलाएं।

मिथुन:

गणेशजी कहते हैं कि मिथुन राशि के लोग आज महत्वपूर्ण मामलों में दोस्तों से बातचीत कर सकते हैं। रुके हुए कामों में प्रगति होगी। व्यावसायिक कार्यों में बहुत अधिक चौकन्ना रहने की आवश्यकता है। अगर बीमा या निवेश संबंधी कोई प्लान कर रहे हैं तो आपके लिए दिन शुभ रहेगा। धन की आपूर्ति को पूरा करने के लिए आपके मित्र आपकी सहायता करेंगे। छात्रों को आज परीक्षा आदि में सफलता मिलने वाली है। आज भाग्य 82 % आपके पक्ष में रहेगा। माता लक्ष्मी की पूजा करें।

कर्क:

गणेशजी कहते हैं कि कर्क राशि के लोगों का दिन आज व्यस्तता से भरा रह सकता है। अपने अच्छे व्यवहार से लोगों को आकर्षित करेंगे। नए विचारों पर काम करने से आपको पूरा फायदा मिलेगा। कार्य विस्तार के लिए लोन लेना पड़ सकता है। धन के मामले में सफलता प्राप्त हो सकती है। आज भाग्य आपका साथ देगा। तरक्की पाने के लिए आप जी तोड़ मेहनत करेंगे। भाग्य आज 72 % आपका साथ देगा। गुरुजनों और वरिष्ठ लोगों से आर्शीवाद लें।

सिंह:

गणेशजी कहते हैं कि सिंह राशि के लोगों को आज कई मामलों में किस्मत का साथ मिलेगा। आत्म निर्भर बनने का प्रयास जारी रखें। आपको कमाई के नए सोर्स नजर आएंगे। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी। बुजुर्गों द्वारा मिली हुई राय को नजर अंदाज ना करें। अविवाहित हैं तो विवाह के लिए बात आगे बढ़ सकती है। जरुरत से ज्यादा गुस्सा परेशानी बढ़ाएगा। भाग्य आज 92 प्रतिशत आपके साथ रहेगा। गणेशजी को लड्डू का भोग लगाएं।

कन्या:

गणेशजी कहते हैं कि आज का दिन कन्या राशि के लोगों के लिए अच्छा रहेगा। कोई नया विचार आपको आर्थिक तौर पर फायदा दिलाएगा। स्थायी संपत्ति की खरीद-फरोख्त हो सकती है। अटके कार्य शुरु करवाने के लिए किसी की सिफारिश करवानी पड़ सकती हैं। परिवार में आपका पॉजिटिव व्यवहार लोगों को प्रभावित करेगा। भाग्य आज 84 प्रतिशत तक आपके साथ है। शिव चालीसा का पाठ करें।

तुला:

गणेशजी कहते हैं कि आज तुला राशि के लोगों को कोई शुभ समाचार मिलने के योग बन रहे हैं। आप अपनी क्रिएटिविटी से लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लेंगे। आज अपने जरूरी काम पहले करें, सफलता मिलेगी। वास्तविकता को ध्यान में रखते हुए ही आर्थिक योजना बनाएं। दोस्तों के साथ कुछ बातें शेयर कर सकते हैं। व्यापार से संबंधित लोगों को ईमानदारी के साथ कार्य करना चाहिए। अपनी बातें अपने प्रिय को समझाने में थोड़ी दिक्कत हो सकती है। भाग्‍य आज 85 % आपका साथ देगा। माता सरस्वती की पूजा करें।

वृश्चिक:

गणेशजी कहते हैं कि वृश्चिक राशि वालों के लिए आज दिन बढ़िया रहेगा। आमतौर पर आप किसी बात का बुरा नहीं मानेंगे। आपके बच्चे बिजनेस में आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। आज आप अपने पैसे को उचित जगह निवेश करने के लिए चिंतित रहेंगे। कलाकारों के लिए दिन विशेष रूप से अच्छा है। जीवनसाथी के साथ कुछ नई प्लानिंग करेंगे। भाग्य आज 95 प्रतिशत आपके साथ रहेगा। किसी जरूरतमंद को सफेद रंग के कपड़े दान करें।

धनु:

गणेशजी कहते हैं कि धनु राशि के जातकों का आज का दिन सुखद और आश्चर्य भरी बातों के साथ गुजारने के संकेत हैं। सच्चे मन से कि गई आपकी मेहनत रंग लाएगी। नए सौदे लाभदायक रहेंगे। जरूरी लेनदेन को लेकर सावधान रहें। कोई कविता या कहानी लिख सकते हैं। धन लाभ के नए रास्ते नजर आएंगे। छोटे-मोटे लालच से खुद को दूर रखने की कोशिश करें। भाग्य आज 72 प्रतिशत तक आपके साथ है। शिवलिंग पर दूध चढ़ाएं।

मकर:

गणेशजी कहते हैं कि मकर राशि के लोग आज अपनी कमियों के बजाय अपनी खूबियों पर ध्यान दें। थोड़ी-सी कोशिश से आप ऊंचे पद पर पहुंच सकते हैं। जीवन साथी के नाम से किए जा रहे कार्य में लाभ होगा। रियल एस्टेट से जुड़े लोगों को बड़ी कामयाबी मिल सकती है। आपको अपने खान-पान का ध्यान रखना चाहिए। मन में कुछ नया करने का जोश और जुनून दिखाई देगा। खाने-पीने के व्यापारियों के लिए अच्छा समय है। आपका भाग्य आज 85 प्रतिशत रहेगा। गणेशजी को मोदक का भोग चढ़ाएं।

कुंभ:

गणेशजी कहते हैं कि कुंभ राशि के लोग वर्तमान में जीने का प्रयास करें। तभी आप अपने उत्तरदायित्व की पूर्ति कर पाएंगे। आप सारे काम बखूबी पूरा करेंगे। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेते समय परिवारजनों की राय महत्व रखेगी। व्यापारिक क्षेत्र में लाभ मिलेगा। जरूरत के सामान की ही खरीदारी करें। आज आप अपने शत्रुओं को अपने ऊपर हावी नहीं होने देंगे बल्कि उनको परास्त करने में सफल होंगे। आज भाग्य 95 % आपके पक्ष में रहेगा। चींटियों को आटा खिलाएं।

मीन:

गणेशजी कहते हैं कि मीन राशि के लोग अगर शांत मन से काम करेंगे तो आपको काफी फायदा होगा। लेखकों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है। काम से जुड़ी चीजों में प्रगति धीरे-धीरे देखने को मिलेगी। जोड़-तोड़कर के काम बना लेंगे। व्यवसाय से जुड़ा कोई बड़ा मसला हल हो सकता है। बच्चों के साथ आप ख़ुशी के पल बिताएंगे। रिश्तों में कुछ नई ताजगी का अनुभव होगा। भाग्य आज 92 % आपका साथ देगा। हनुमानजी को सिंदूर का लेपन करें।

Related Post