Latest News

सप्ताह का पहला दिन आज इन राशियों के लिए होगा लाभकारी जानिये आपका आज का राशिफल

NEEMUCH HEADLINES April 11, 2022, 7:32 am Technology

मेष :-

मेष राशि के लोग आज अपनी योजनाओं को पूर्ण रूप से क्रियान्वित कर सकते हैं तभी यह आपको लाभदायक परिणाम दें पाएंगी। नौकरीपेशा जातक कार्यस्थल पर अपने कार्य और कर्तव्यनिष्ठा के लिए अपने बॉस से प्रशंसा और सम्मान प्राप्त कर सकते हैं। इतना ही नहीं कार्यस्थल पर आज आपके प्रस्ताव ज्यादातर लोग मान सकते हैं। पैसों के मामलों में दिलचस्प ऑफर मिल सकते हैं। खुद को अपग्रेड करने के लिए वरिष्ठों की मदद लें सकते हैं। भाग्‍य आज 80 प्रतिशत आपके साथ रहेगा। शिवलिंग पर जल चढ़ाएं।

वृषभ :-

वृषभ राशि के लोग आज व्यापार से जुड़ी अपनी महत्वाकांक्षी योजनाएं शुरू कर सकते हैं। अगर आप उच्च अध्ययन या नौकरी के लिए विदेश जाना चाहते हैं तो आप निराश नहीं होंगे। यदि पैतृक संपत्ति के संबंध में कोई मामला लंबित है तो यह आपके पक्ष में तय किया जाएगा। घर में लोगों का आना जाना रहेगा। कुछ भी गलत देखते हुए उस पर तुरंत प्रतिकार करना ठीक नहीं है। भाग्‍य आज 86 प्रतिशत तक आपके साथ है। आज आपको चने की दाल दान करें।

मिथुन :- 

मिथुन राशि के जातकों को प्रयास आज सफल होंगे। साथ ही आपके प्रयास आपको आज ही फल भी देंगे जिससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। आप आज किसी नई साझेदारी या एसोसिएशन में प्रवेश कर सकते हैं। साथ ही आज आपका सामाजिक दायरा बढ़ेगा और आप कुछ महत्वपूर्ण कनेक्शन स्थापित कर पाएंगे। फूड इंडस्ट्री से जुड़े लोगों के लिए थोड़ी चिंता हो सकती है। नौकरी के क्षेत्र में आपके साथ सब कुछ अच्छा रहेगा। आपका भाग्य आज 85 प्रतिशत रहेगा। हनुमान जी की पूजा करें।

कर्क :-

कर्क राशि के साहित्य, कला, लेखन, संगीत, फिल्मों या खेल जैसे रचनात्मक क्षेत्रों से जुड़े लोगों को अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने के अवसर मिलेंगे साथ ही आज आपको आकर्षक डील भी हाथ लग सकती हैंI कोई नई योजना आपके सामने आ सकती है। प्रॉपर्टी से अच्छा रिटर्न मिलने की उम्मीद है। आज भाग्य 84 प्रतिशत आपके पक्ष में रहेगा। भगवान गणेशजी की आराधना करें।

सिंह :-

सिंह राशि के जातक आज कार्यस्थल पर खुद को बहुत ऊर्जावान महसूस करेंगे। व्यापारी वर्ग के लोग आज अपने व्यवहार से ग्राहकों के साथ स्थायी संबंध बनाने में कामयाब होंगे। आप अपनी योग्यता को साबित करने के लिए बेहतर अवसरों का लाभ उठाएंगे I अपने नए लक्ष्य निर्धारित करें और अपनी कोशिशें शुरू कर दें। कोई पुरानी बिजनेस डील आपको अचानक लाभ दिलवा सकती है। नए संपर्क भाग्योदय में सहायक रहेंगे। भाग्य आज 76 प्रतिशत आपका साथ देगा। पीपल के वृक्ष के नीचे दिया जलाएं।

कन्या :-

कन्या राशि के लोगों को अपने गुप्त शत्रुओं से छोटी मोटी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आपको अपने गुप्त शत्रुओं द्वारा बनाई गई कुछ छोटी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। अधिकारियों के साथ व्यवहार करते समय आपको सावधान रहना चाहिए और उनका विरोध करने से बचें। आज व्यापार में कोई परिवर्तन हो सकता है। पुराने किसी नुकसान की भरपाई भी हो सकती है। सामाजिक जीवन में भागीदारी बढेगी। भाग्य आज 72 प्रतिशत आपके साथ रहेगा। भगवान विष्णुजी की आराधना करें।

तुला :-

तुला राशि के व्यापारी वर्ग के लोगों को नए रुझान, और रास्ते मिलेंगे जो उनकी आय में वृद्धि करेंगें। आज आपकी वित्तीय स्थिति बहुत मजबूत होगी, और आपको धन संबंधी मामलों में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। आर्थिक व्यवहारों में लापरवाही न बरतें। आप शत्रु की कूटनीति के शिकार हो सकते हैं। भाग्‍य आज 90 प्रतिशत तक आपके साथ हे। भगवान श्री कृष्ण की पूजा करें।

वृश्चिक :-

वृश्चिक राशि के लोग आज अपनी योग्यता के अनुरूप पुरस्कार या तरक्की हासिल कर सकते हैं। शादी या कोई और आयोजन में शिरकत करने की संभावना भी है। यदि आप फिर विदेश-यात्रा के बारे में सोच रहे हैं, तो जल्दी ही इस दिशा में कदम उठाएं। आपका दोस्त आपको कोई काम करने के लिए कह सकता है। आप अपने परिवार के साथ पुरानी यादों को ताजा करेंगे। आपका भाग्य आज 82 प्रतिशत रहेगा। योग प्राणायाम का अभ्यास करें।

धनु :-

आपकी लोकप्रियता अपने चरम पर होगी और आप बहुत दूसरों पर अधिक प्रभाव डालेंगे। यदि आप अधिकारियों के साथ टकराव से बचें रहें तो आप व्यवसायिक क्षेत्र में अच्छी प्रगति कर सकते हैं। आपके दुश्मन आपका कुछ बिगाड़ नहीं पाएंगे। अपने खर्चों में कटौती करना अति आवश्यक है। आज भाग्य 70 प्रतिशत आपके पक्ष में रहेगा। हनुमान चालीसा का पाठ करें।

मकर :-

मकर राशि के लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य के लिहाज में आप कुछ पुरानी बीमारियों से प्रभावित हो सकते हैं या आपको कुछ दर्द सहना पड़ सकता है। आज कुछ धन की कमी महसूस कर सकते हैं। राजकीय मामलों में आपको सफलता मिलेगी। कुछ मामलों में आप काफी बहादुरी से काम लेंगे। भाग्य आज 79 प्रतिशत आपका साथ देगा। गणेशजी की पूजा-आराधना करें।

कुंभ :-

कुंभ राशि के जो लोग प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वालों के लिए आज के दिन उन्हें मिश्रित परिणाम मिल सकता है। व्यावसायिक कार्यों में कुछ अनावश्यक तनाव उत्पन्न हो सकता है और जिसके कारण आपका मन थोड़ा विचलित हो सकता है। प्यार करने वालों के लिए यह समय सहयोगी है। आर्थिक स्थिति में सुधार की आशंका है। युवाओं को काम की तलाश रहेगी। भाग्‍य आज 95 प्रतिशत आपके साथ रहेगा। सूर्यदेव को जल अर्पित करें।

मीन :-

मीन राशि के लोगों को आज कई वित्तीय फायदे हो सकते हैं। आप असीम दौलत के मालिक बन सकते हैं। आय के नए स्रोत बनेंगे। व्यापारी वर्ग के लिए फिलहाल अच्छा समय है आज परिणाम आपके पक्ष में आएगा। आपकी निजी ज़िन्दगी में सब कुछ बढ़िया रहेगा। आपको लाभ के मौके आसानी से मिलेंगे। कई दिनों से अटका हुआ पैसा आपको वापस मिल सकता है। भाग्य आज 81 प्रतिशत तक आपके साथ हैं। जरूरतमंद लोगों की मदद करें।

Related Post