Latest News

मालवा की वैष्णो देवी माँ भादवा के दरबार में आज होगा महाअष्ठमी का हवन

NEEMUCH HEADLINES April 9, 2022, 7:05 pm Technology

नीमच। नीमच जिले के प्रसिद्ध आरोग्य स्थल और मालवा की वैष्णो देवी के नाम से प्रसिद्ध महामाया भादवामाता के दरबार में आज महाअष्टमी के हवन आयोजित होगा।

चैत्र नवरात्रि की महाअष्टमी के दिन हजारों की संख्या में भक्त महामाया भादवामाता के दर्शन की लालसा लिए मंदिर पहुंचते हैं। नीमच जिले सहित कई आसपास की नगरीय निकायों व ग्रामीण क्षेत्रों से भक्तों का जत्था महामाया के दरबार तक पैदल यात्रा करता है।

पैदल यात्रियों के लिए सामाजिक व राजनीतिक संगठनों के लोग यात्रा मार्ग में स्वल्पाहार, फलियारी, चाय, पानी सहित अन्य पदार्थों की स्टॉलें लगाते हैं। इन स्टॉलों पर आदर व सम्मान के साथ भक्तों को प्रसादी का वितरण किया जाता है।

सूरज ढलते ही भक्तगण बड़ी संख्या में महामाया के दरबार के लिए पैदल जाने लगते है। माहअष्ठमी पर महामाया भादवामाता के दर्शन का विशेष महत्त्व माना जाता है।

चैत्र नवरात्रि में गर्मी का प्रकोप अधिक होने की वजह से भक्त सूरज ढलने का इंतजार करते हैं। सूरत ढलते ही बड़ी संख्या में भक्तों का जत्था घरों से रवाना होता है।

भक्त समूचे यात्रा मार्ग में माता के जयकारें लगाते हुए चलते हैं। यात्रा पूर्ण कर माता के दरबार में पहुंचते हैं। जहां मंदिर समिति की व्यवस्था अनुसार मंदिर में प्रवेश करते हैं।

Related Post