Latest News

मार्च का अंतिम दिन मेष राशि के लिए लाभकारी, आपका दिन कैसा रहेगा जानिए आपका आज का राशिफ़ल

Neemuch Headlines March 31, 2022, 6:47 am Technology

 

मेष:

गणेशजी कहते हैं कि आज मेष राशि के जातकों को परिवार का पूरा सुख मिलेगा। आज आप किसी मांगलिक कार्य या समारोह में शामिल होंगे। कामकाज के लिहाज से आज का दिन उत्तम रहेगा। आज आपके मन में नया उत्साह और जोश दिखाई देगा। प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी। रिश्तेदारों और दोस्तों के साथ आपके संबंधों में सुधार होगा। भाग्य आज 76 प्रतिशत तक आपके साथ हे। पीली वस्तु का दान करें।

वृषभ:

गणेशजी कहते हैं कि आज वृषभ राशि के व्यापारी वर्ग के लोगों को आज अच्छे परिणाम मिलने वाले हैं। साथ ही आज आपको धन लाभ के योग भी हैं। आपके कार्यक्षेत्र में कोई बड़ा बदलाव आ सकता है। परिवार की तरफ से आप बेफिक्र रहेंगे। व्यवसायियों को साझेदारी या एसोसिएशन के माध्यम से अच्छा लाभ मिल सकता है। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। आज आपकी आर्थिक स्थिति पहले के मुकाबले अधिक मजबूत होगी। आपका भाग्य आज 75 प्रतिशत रहेगा। हनुमान जी की पूजा करें।

मिथुन:

गणेशजी कहते हैं कि आज के दिन मिथुन राशि के जातक उत्साह से भरे रहेंगे। नौकरी पेशा वर्ग के लोगों को आज कार्यस्थल पर वरिष्ठ अधिकारियों से प्रशंसा मिलेगी। आज आपके काम की खूब सराहना होगी। आज के दिन आपको अपने भाग्य का पूरा साथ प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। आप में से कुछ महत्वपूर्ण लोगों से संपर्क स्थापित कर अधिक प्रभावशाली बन जाएंगे। आज भाग्य 90 % आपके पक्ष में रहेगा। पीपल के वृक्ष के नीचे दिया जलाए।

कर्क:

गणेशजी कहते हैं कि कर्क राशिवालों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। कामकाज में सफलता के साथ लाभ होगा। आज आप प्रशंसा के पात्र होंगे। आज दाम्पत्य जीवन में मधुरता रहेगी। परिवार या प्रेमी जनों के साथ अच्छा समय बीतेगा। आज आप अपनी सभी जटिल समस्याओं का समाधान हासिल कर लेंगे। भाग्य आज 81 % आपका साथ देगा। भगवान श्री कृष्ण की पूजा करें।

सिंह:

गणेशजी कहते हैं कि आज का दिन सिंह राशिवालों के लिए अच्छा बीतेगा। शरीर में भी फुर्तीला पन देखने को मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय में लाभ होगा। नौकरी के हालात भी अच्छे बने रहेंगे। आज आप जैसा चाहोगे वैसा ही फल मिलेगा। आज कारोबार में वृद्धि के योग है और स्वास्थ्य भी अच्छा बना रहेगा। अपनी मेहनत से यदि आप वरिष्ठों को संतुष्ट करने में कामयाब हो जाते हैं तो आर्थिक लाभ हो सकता है। भाग्य आज 92 प्रतिशत आपके साथ रहेगा। हनुमान चालीसा का पाठ करें।

कन्या:

गणेशजी कहते हैं कि कन्या राशि के लोग आज के दिन को बेहद खास बनाने के लिए परिवार के साथ समय व्यतीत करेंगे, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपको अपने कार्य में सफलता प्राप्त होगी। आज कोई नया काम मिल सकता है। घूमने-फिरने के लिए आज घर से बाहर निकलेंगे जिससे आपका भरपूर मनोरंजन होगा। यदि आप कोई निवेश करना चाहते हैं तो किसी जानकार से सलाह लेना उचित रहेगा। भाग्‍य आज 60 प्रतिशत तक आपके साथ हे। माता पिता का आशीर्वाद लें।

तुला:

गणेशजी कहते हैं कि तुला राशि वाले आज चतुराई का प्रयोग करते हुए कार्य करेंगे तो उसमें सफलता मिलेगी। आप अपने कार्य योजनाओं को अपनी इच्छानुसार पूरा करेंगे। पारिवारिक सुख अच्छा मिलेगा। आज कामकाज में सफलता मिलेगी। यदि कोई कानूनी मामला लंबित है तो अदालती मामलों में सफलता मिल सकती है। आपका भाग्‍य आज 85 प्रतिशत रहेगा। गौ माता को हरा चारा खिलाएं।

वृश्चिक:

गणेशजी कहते हैं कि वृश्चिक राशि के लोग आज काफी प्रसन्न रहेंगे। आप अपनी चुस्ती-फुरती का प्रयोग करते हुए अपने कार्यों को पूरा कर लेंगे। परिवार के सदस्यों की तरफ से सुख और सहयोग मिलेगा। नौकरीपेशा जातकों को प्रमोशन मिल सकता है साथ ही इच्छित स्थान पर ट्रांसफर भी संभव है। आज भाग्य 82 % आपके पक्ष में रहेगा। माता लक्ष्मी की पूजा करें।

धनु:

गणेशजी कहते हैं कि धनु राशि के विद्यार्थी वर्ग के लिए आज का दिन शिक्षा प्राप्ति के लिए अच्छा है, मेहनत के अनुसार सफलता मिलेगी। उच्च शिक्षा प्राप्ति के लिए विदेश जाने की योजना सफल होगी। मित्र या परिवार के लोगों के साथ आपकी अच्छी यात्रा होंगी। आपके सहयोगी आपकी कमजोरियों का फायदा उठाकर खेल बिगाड़ने का काम करेंगे। भाग्य आज 72 % आपका साथ देगा। गुरुजन या वरिष्ठ लोगों का आर्शीवाद लें।

मकर:

गणेशजी कहते हैं कि आज मकर राशि के लोगों को अच्छा धन लाभ होगा। परिवार की जरूरतों का पूरा ध्यान रखेंगे। आज के दिन चुस्ती-फुर्ती के साथ आप अपने हर एक कार्य को बहुत ही आसानी से पूरा करेंगे। छात्रों को परीक्षा-प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। आज आप प्रेम संबंधों के मामले में भाग्यशाली रहेंगे। भाग्य आज 92 प्रतिशत आपके साथ रहेगा। गणेशजी को लड्डू का भोग लगाए।

कुंभ:

गणेशजी कहते हैं कि आज कुंभ राशि के लोगों का दिन अच्छा व्यतीत होगा। व्यापार में लाभ के योग हैं। नौकरी में प्रमोशन होगा। उधार दिया हुआ पैसा वापिस मिलेगा। आज का दिन कामकाज के लिए भी बेहतर होगा। काम-काज में लाभदायक फलों प्राप्त होंगे। इस बात का भी ध्यान रखें की आप मजबूर हैं या परेशान हैं इसका भान भी किसी को ना होने दें। भाग्य आज 84 प्रतिशत तक आपके साथ हे। शिव चालीसा का पाठ करें।

मीन:

गणेशजी कहते हैं कि मीन राशि के लोगों का मन आज प्रसन्न रहेगा। आज का दिन मांगलिक कार्य के लिए शुभ रहेगा। बहुत दिनों के बाद किसी अपने से मिलने का मौका मिलेगा। किसी नए कार्य की शुरुआत आज लाभकारी रहेगी। कोर्ट-कचहरी के मामलों से आज मुक्ति मिल सकती है। यदि आप समय पर अवसर का पूर्ण रूप से उपयोग कर लेते हैं, तो आपको भविष्य में अत्यधिक लाभ प्रदान कर सकता है। भाग्य आज 85 % आपका साथ देगा। माता सरस्वती की पूजा करें।

Related Post