Latest News

मकर सहित आज इन राशियों का होगा भाग्योदय, जानिये आज का राशिफल

Neemuch Headlines March 27, 2022, 6:40 am Technology

मेष :-

आज का दिन आपके लिए सुनहरे पल लेकर आया है। आपके कार्यों की तारीफ हो सकती है। आज आपको अपने व्यवसाय के लिए कड़वाहट को मिठास में बदलने की कला सीखनी होगी। किरायेदारी से जीविका चलाने वाले लोगों को आज अपना पैसा प्राप्त हो सकता है। कुछ नए अवसर मिलने के संकेत हैं। सरकारी कामों में पैसा लगने के योग बन रहे हैं। पैसों की लेन-देन में सफलता मिलेगी। भाग्य आज 80 % आपका साथ देगा। शिवलिंग पर जल चढ़ाएं।

वृषभ :-

आज सौंदर्य और व्यक्तिमत्व पर आप खास ध्यान देंगे। किसी बड़ी हॉबी को पूरा करने में आज अपना पूरा दिन बिता सकते हैं। संतान की ओर से खुशखबरी मिलने के संकेत हैं। व्यापार में लाभ मिल सकता है। बेरोजगारों को इच्छित नौकरी मिल सकती हैं। आप अच्छी फाइनेंशियल प्लानिंग कर सकते हैं। युवाओं को नए रोजगार मिलने की संभावना है। घरेलू खर्च में गिरावट हो सकती है। भाग्य आज 75 प्रतिशत आपके साथ रहेगा। भगवान गणेशजी की आराधना करें।

मिथुन :-

आपके लिए आज का दिन शुभ और उन्नति कारक है। नए लोगों से मुलाकात के बाद आपके जीवन को नई दिशा मिलेगी। राजनीतिक प्रभाव बढ़ेगा। आप अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने के निरंतर प्रयास करेंगे। मेहनत के अनुरूप लाभ नहीं होने से निराशा हो सकती है। कहीं उधार दिया हुआ पैसा आपको वापस मिल सकता है। नई नौकरी से आपको बहुत सफलता मिलेगी। ससुराल के लोगों से बातचीत होगी। भाग्य आज 79 प्रतिशत तक आपके साथ है। भगवान विष्णुजी की आराधना करें।

कर्क :-

आज अपनी प्रतिभा से लोगों को प्रभावित करेंगे। अपने अंदर छिपी ऊर्जा को बाहर निकालने की आवश्यकता है। आप सूझ-बूझ से काम लेंगे तो अतिरिक्त धन कमा सकते हैं। ऑफिस का काम घर पर कर रहे लोगों से सीनियर्स प्रसन्न रहेंगे। टकराव की स्थिति आपके लिए हितकर नहीं होगी। परिवार के लोगों का उत्साह बढ़ाने का प्रयास करेंगे। आपका भाग्य आज 85 प्रतिशत रहेगा। सूर्य देवता को जल अर्पित करें।

सिंह :-

आज का दिन आपके लिए नई सौगात लेकर आया है। कारोबारियों के लिए दिन अच्छा बीतेगा। लोगों की मदद से आपकी इनकम बढ़ेगी। प्रफेशनल क्षेत्र में एक ही तरह का काम करते करते थोड़ी सी बोरियत हो सकती है। मेहनत के बल पर कठिन काम को भी आसानी से पूरा कर लेंगे। भूमि व संपत्ति संबंधी कार्य होंगे। महिलाएं अगर कोई घरेलू कारोबार शुरू करना चाहती हैं, तो आज का दिन अच्छा रहेगा। आज भाग्य 95 प्रतिशत आपके पक्ष में रहेगा। सूर्यदेव को जल चढ़ाएं।

कन्या :-

आज आपके लिए दिन बहुत अच्छा परिणाम देने वाला है। दूसरों से सहयोग पाना आपके लिए आसान होगा। किसी कलात्मक कार्य में अपने हाथ आजमाएंगे और उससे धन अर्जित करेंगे। महिलाएं नए कपड़े या घर का कुछ समान खरीदने के लिए शॉपिंग पर जा सकती हैं। परियोजनाओं को समय पर लागू कर पाएंगे। व्यापार में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। किसी स्थान से पैसे मिलने का इंतजार रहेगा। भाग्य आज 82 प्रतिशत आपका साथ देगा। जरूरतमंद लोगों की मदद करें।

तुला :-

आज आप जिंदगी के प्रति अपने नजरिए को बहुत ही सकारात्मक पाएंगे। समय की अनुकूलता का आभास होगा। व्यावसायिक गतिविधियों में मन मुताबिक कॉन्ट्रैक्ट मिलने की संभावना है। किसी फ्रेंड की मदद से रुका हुआ काम पूरा हो जाएगा। पारिवारिक उत्साहवर्धक समाचार आएंगे। आज किसी काम को करते समय आपको अपने मन को शांत रखना चाहिए। गृहस्थ जीवन में कुछ नए पन का अहसास होगा। भाग्य आज 90 प्रतिशत आपके साथ रहेगा। गणेशजी की पूजा-आराधना करें।

वृश्चिक :-

आज का दिन आपके लिए शांतिपूर्ण रहेगा। अपने कार्य व्यापार व्यवसाय में बुद्धिमानी का प्रयोग करेंगे जिससे आपका कार्य बिगड़ने से बच जाएगा। पैसों को लेकर आपकी चिंता दूर हो सकती है। देश से बाहर जाने का विचार बना सकते हैं। कुछ लोगों को विदेश जाने की खुशखबरी मिल सकती है। भाग्य आज 76 प्रतिशत तक आपके साथ है। सूर्य चालीसा का पाठ करें।

धनु :-

आज आपका दिन मंगलमय होगा। जीवनसाथी बिजनस करने की इच्छा जाहिर कर सकता है। सोचे हुए कार्यों की गति मजबूत रहेगी। करियर से संबंधित कुछ नए और रोचक ऑफर आज आपको मिल सकते हैं। धन के मामले में आज धैर्य बनाकर रखें। पैसों के मामलों में दिलचस्प ऑफर मिल सकते हैं। दूसरों के सामने अपनी बात खुलकर रखें। भाग्य आज 92 प्रतिशत आपके साथ रहेगा। आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें।

मकर :-

आज का दिन आपके लिए बेहद शुभ है। सामाजिक क्षेत्र में आपकी दिलचस्पी बढ़ने के संकेत हैं, अपना दायरा बढा सकते हैं। कोई नया आइडिया आप अपने व्यापार में लगाएंगे। अटकी योजना को फिर से शुरू करने का सही समय हैं। लेन-देन से जुड़े कार्य पूरे कर सकते हैं। अटके काम में गति आने से लाभ होगा। खानदानी प्रॉप्रर्टी मिलने के योग हैं। छात्रों का मन पढ़ाई में लगेगा। आपका भाग्य आज 75 प्रतिशत रहेगा। हनुमानजी की पूजा करें।

कुंभ :-

आज आप अपने कार्यक्षेत्र में अच्छा लाभ प्राप्त कर सकते हैं। आपके द्वारा किए गए किसी भी काम के तुरंत रिजल्ट मिलेंगे। संतान के लिए आज कोई निवेश या प्रॉपर्टी ले सकते हैं। हवाई यात्रा का योग बनता हुआ दिखाई दे रहा है। अविवाहित युवक और युवतियों की शादी तय हो सकती है। नए काम में कुछ बाधा आ सकती है। आवेश में आने की बजाय नरमाई से काम लें। आज भाग्य 90 प्रतिशत आपके पक्ष में रहेगा। जल में चावल मिलाकर सूर्यदेव को अर्पित करें।

मीन :-

मीन राशि वालों से गणेशजी कह रहे हैं कि आपको किस्मत का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। नए लक्ष्य को निर्धारित करने के लिए दिन शुभ है। आमदनी बढाने के लिए किया जा रहा प्रयास अब सफल होता नजर आ रहा है। अच्छे काम की बदौलत नौकरी में तरक्की होने व उच्च पद प्राप्त होने के संकेत हैं। पुराने कर्जों से छुटकारा मिलेगा। जीवनसाथी आपसे प्रभावित होगा। भाग्य आज 81 प्रतिशत आपका साथ देगा। भगवान श्री कृष्ण की पूजा करें।

Related Post