Latest News

तुला से वृश्चिक में जाते हुए चंद्रमा रहेंगे किन किन राशियों पर मेहरबान जानिए आपका आज का राशिफ़ल

Neemuch Headlines March 22, 2022, 7:30 am Technology

मेष :-

गणेशजी मेष राशि वालों से कह रहे हैं कि आज के दिन आपको सभी से विनम्रता से बात करना चाहिए। राजनीति में संपर्क क्षेत्र विस्तृत होगा। कुछ नए अवसरों के मिलने के संकेत हैं। प्रेम संबंधो में संवेदनशीलता देखने को मिलेगी इसलिए आप आज सोच समझकर बोले। सरकारी कामों में पैसा लगने के योग बन रहे हैं। पैसों की लेनदेन में सफलता मिलेगी। भाग्य आज 80 प्रतिशत आपके साथ रहेगा। शिवलिंग पर जल चढ़ाएं।

वृषभ:-

गणेशजी वृषभ राशि वालों से कह रहे हैं कि आज आप हर किसी की बात जानने की कोशिश करेंगे। नई चुनौतियों का सामना हिम्मत से करें, राह आसान होगी। संतान द्वारा सराहनीय काम आज होगा। भूमि व संपत्ति संबंधी कार्य होंगे। महिलाएं अगर कोई घरेलू कारोबार शुरू करना चाहती हैं, तो आज का दिन अच्छा रहेगा। भाग्य आज 86 प्रतिशत तक आपके साथ है। हनुमान चालीसा का पाठ करें। मिथुन:-

गणेशजी मिथुन राशि वालों से कह रहे हैं कि आज आपको चारों तरफ से खूब प्रशंसा मिलने वाली है। कई दिनों से जरूरी काम पेंडिंग हैं तो उन्हें आज ही खत्म करें। आप अच्छी फाइनेंशियल प्लानिंग कर सकते हैं। आज यात्रा का भी आनंद ले सकते हैं। युवाओं को नए रोजगार मिलने की संभावना है। घरेलू खर्च में गिरावट हो सकती है, जिससे बजट को कुछ नियंत्रित कर पाएंगे। आपका भाग्य आज 85 प्रतिशत रहेगा। हनुमानजी की पूजा करें।

कर्क:-

गणेशजी कर्क राशि वालों से कह रहे हैं कि आज दिन की शुरुआत सामान्य रहेगी। आप पैसों के जोड़-तोड़ में लगे रहेंगे। किसी परिजन के साथ व्यापार करने का सोच रहे हैं तो अच्छा रहेगा। आज वाद-विवादों से बचकर रहना ही उचित होगा। कार्य करने की स्थिति में सुधार आने की संभावना है। टकराव की स्थिति आपके लिए हितकर नहीं होगी। परिवार के लोगों का उत्साह बढ़ाने का प्रयास करेंगे। आज भाग्य 84 प्रतिशत आपके पक्ष में रहेगा। भगवान गणेशजी की आराधना करें।

सिंह:-

सिंह राशि वालों से गणेशजी कह रहे हैं कि आज आत्मविश्वास और मेहनत से हर लक्ष्य को हासिल कर सकते हैं। बिज़नस को विस्तार देने के लिए आप बैंक से ऋण ले सकते हैं। कहीं उधार दिया हुआ पैसा आपको वापस मिल सकता है। आप किसी ऐसे कार्य को अंजाम दे सकते हैं, जिससे आपके परिवार का नाम रोशन होगा। नई नौकरी से आपको बहुत सफलता मिलेगी। ससुराल के लोगों से बातचीत होगी। भाग्य आज 76 प्रतिशत आपका साथ देगा। बजरंग बाण का पाठ करें।

कन्या: -

कन्या राशि वालों से गणेशजी कह रहे हैं कि आज शाम तक आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। मेहनत के दम पर मुश्किल कार्यों को भी आसानी से पूरा कर लेंगे। परियोजनाओं को समय पर लागू कर पाएंगे। ईश्वर का ध्यान करने से मानसिक शांति मिलेगी। व्यापार में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। किसी स्थान से पैसे मिलने का इंतजार रहेगा। भाग्य आज 72 प्रतिशत आपके साथ रहेगा। भगवान विष्णुजी की आराधना करें।

तुला:-

तुला राशि वालों से गणेशजी कह रहे हैं कि आज नए लक्ष्य निर्धारित करें और अपनी कोशिशें शुरू कर दें। बिजनस के कुछ मामले आप समझदारी से निपटा सकते हैं। धन में बढ़ोतरी हो सकती है। आप कामकाज में अपना पूर्ण सहयोग देंगे। आज मौसम की मार झेलने को मिल सकती है। आज किसी काम को करते समय आपको अपने मन को शांत रखना चाहिए। गृहस्थ जीवन में कुछ नए पन का एहसास होगा। भाग्य आज 90 प्रतिशत तक आपके साथ है। भगवान श्री कृष्ण की पूजा करें।

वृश्चिक:-

गणेशजी वृश्चिक राशि वालों से कह रहे हैं कि आज आपके परिवार में आपसी सौहार्द बढ़ेगा। प्रोफेशनल लाइफ में हर मामले को लेकर स्पष्ट रुख रखें। व्यापारिक दृष्टिकोण से आज सब कुछ ठीक चलेगा। मित्रों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। गुस्से को अपने ऊपर पर हावी ना होने दे, फिर दिन अच्छा बीतेगा। आपकी इनकम अच्छी रहेगी। कुछ लोगों को विदेश जाने की खुशखबरी मिल सकती है। आपका भाग्य आज 82 प्रतिशत रहेगा। योग प्राणायाम का अभ्यास करें।

धनु:-

गणेशजी धनु राशि वालों से कह रहे हैं कि आज आप खुद को चुस्त-दुरुस्त महसूस करेंगे। सब आपकी समझ और शिष्टता से काफी प्रभावित होंगे। बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े लोगों को कोई अच्छी ख़बर मिल सकती है। आपके द्वारा दी गई सलाह दूसरों के काम आएगी। आपकी मनोरंजन के साधनों की तरफ रुचि रहेगी। पैसों के मामलों में दिलचस्प ऑफर मिल सकते हैं। दूसरों के सामने अपनी बात खुलकर रखें। आज भाग्य 70 प्रतिशत आपके पक्ष में रहेगा। हनुमान चालीसा का पाठ करें।

मकर:-

गणेशजी मकर राशि वालों से कह रहे हैं कि आज का दिन इस राशि की महिलाओं के लिए शुभ है। सबकी दुआओं का असर कोई सुखद परिणाम लेकर आएगा। आप अपने आप को ऊर्जावान महसूस करेंगे। अटके काम में गति आने से लाभ होगा। मांगलिक कार्य में सहभागी होने का सौभाग्य आज प्राप्त होगा, जिसके कारण अपने रिश्तेदारों और दोस्तों से मिलने का मौका भी मिलेगा। खानदानी प्रॉपर्टी मिलने के योग हैं। छात्रों का मन पढ़ाई में लगेगा। भाग्य आज 79 प्रतिशत आपका साथ देगा। गणेशजी की पूजा-आराधना करें।

कुंभ:-

गणेशजी कुंभ राशि वालों से कह रहे हैं कि आज आप आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। परिवार के किसी युवा की सफलता पर गर्व करेंगे। कारोबारियों के लिए आज का दिन लाभप्रद रहेगा। मानसिक सुस्ती आज आपकी खत्म हो जाएगी और आपको हर तरफ से शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होने से खर्च करने के मूड में रहेंगे। नए काम में कुछ बाधा आ सकती हैं। आवेश में आने की बजाय संयम से काम लें। भाग्य आज 95 प्रतिशत आपके साथ रहेगा। सूर्य देवता को जल अर्पित करें।

मीन:-

गणेशजी मीन राशि वालों से कह रहे हैं कि आज के दिन आपको सभी से विनम्रता से बात करना चाहिए। राजनीति में संपर्क क्षेत्र का विस्तृत होगा। कुछ नए अवसरों के मिलने के संकेत हैं। सरकारी कामों में पैसा लगने के योग बन रहे हैं। व्यवसाय तथा धन के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। पैसों की लेन-देन में सफलता मिलेगी। अच्छे काम की बदौलत नौकरी में तरक़्क़ी होने व उच्च पद प्राप्त होने के संकेत हैं। भाग्य आज 81 प्रतिशत तक आपके साथ है। जरूरतमंद लोगों की मदद करें।

Related Post