Latest News

मिथुन राशि को मिलेगा भाग्य का पूरा साथ, जानें क्या कहते हैं आपके सितारे आपका आज का राशिफ़ल

Neemuch Headlines March 21, 2022, 7:04 am Technology

मेष:

गणेशजी मेष राशि वालों से कह रहे हैं कि व्यवसायियों को नए रुझान और रास्ते मिलेंगे जो उनकी नगदी में वृद्धि करेंगे। आज आपकी वित्तीय स्थिति बहुत मजबूत होगी और आपको धन संबंधी मामलों में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। व्यापार के क्षेत्र में दूसरे लोगों से संपर्क करना आपके लिये फायदेमंद होगा। वैवाहिक चर्चाओं में सफलता मिलेगी। आपकी बचत आपके परिवार लाभकारी साबित होगी। भाग्य आज 79 प्रतिशत तक आपके साथ हे। भगवान विष्णुजी की आराधना करें।

वृषभ:

वृषभ राशि वालों से गणेशजी कह रहे हैं कि व्यावसायिक संदर्भ में महत्वाकांक्षी योजनाएं शुरू की जा सकती हैं। अगर आप उच्च अध्ययन या नौकरी के लिए विदेश जाना चाहते हैं तो आप निराश नहीं होंगे। अधिकारी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंप सकते हैं। घर में बदलाव की संभावना है, नया मकान खरीद सकते हैं। यदि पैतृक संपत्ति के संबंध में कोई मामला लंबित है तो यह आपके पक्ष में तय किया जाएगा। भाग्य आज 80 प्रतिशत आपका साथ देगा। शिवलिंग पर जल चढ़ाएं।

मिथुन:

गणेशजी मिथुन राशि वालों से कह रहे हैं कि आज योजनाओं को पूर्ण रूप से क्रियान्वित किया जा सकता है और यह आपको लाभदायक परिणाम दे पाएंगी। नौकरीपेशा जातक कार्यस्थल पर अपने कार्य और कर्तव्यनिष्ठा के लिए उचित प्रशंसा और सम्मान प्राप्त कर सकते हैं। भाग्य में बढ़ोतरी से प्रगति का मार्ग प्रशस्त होगा। साझीदारी और व्यापार में हिस्सेदारी वग़ैरह से दूर रहें। आपका भाग्य आज 85 प्रतिशत रहेगा। सूर्य देवता को जल अर्पित करें।

कर्क:

कर्क राशि वालों से गणेशजी कह रहे हैं कि साहित्य, कला, लेखन, संगीत, फिल्मों या खेल जैसे रचनात्मक क्षेत्रों से जुड़े लोगों को अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने के अवसर मिलेंगे और आकर्षक सौदे हाथ लग सकते हैं। व्यवहार में परिवर्तन लाना जरूरी है। घर-बाहर प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रह सकता है। आप स्वयं के लिए यश एवं कीर्ति भी अर्जित कर पाएंगे। भाग्य आज 75 प्रतिशत आपके साथ रहेगा। भगवान गणेशजी की आराधना करें।

सिंह:

सिंह राशि वालों से गणेशजी कह रहे हैं कि व्यावसायिक संदर्भ में आशावादी दृष्टिकोण के साथ कार्यस्थल पर अप्प बहुत ऊर्जावान रहेंगे। आप अपने व्यवहार में अत्यधिक सफल होंगे और ग्राहकों के साथ स्थायी संबंध बनाएंगे। महिलाएं किचन में कामकाज को लेकर सतर्क रहें। कुछ लोग एक छोटा सा वेकेशन प्लान कर सकते हैं। आप अपनी योग्यता को साबित करने के लिए बेहतर अवसरों का से लाभ उठाएंगे। आज भाग्य 95 प्रतिशत आपके पक्ष में रहेगा। योग प्राणायाम का अभ्यास करें। कन्या: गणेशजी कन्या राशि वालों से कह रहे हैं कि आपको अपने गुप्त शत्रुओं द्वारा बनाई गई कुछ छोटी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। अधिकारियों के साथ व्यवहार करते समय आपको सावधान रहना चाहिए और उनका विरोध करने से बचें विदेश में काम करने वालों के लिए आज का दिन फलदायी होगा। व्यावसायिक सन्दर्भ में कुछ नवीन परिवर्तन हो सकते हैं। भाग्य आज 82 प्रतिशत आपका साथ देगा। जरूरतमंद लोगों की मदद करें।

तुला:

गणेशजी तुला राशि वालों से कह रहे हैं कि आपके प्रयास फल देंगे और आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। आप एक नई साझेदारी या एसोसिएशन में प्रवेश कर सकते हैं। दोस्तों के साथ मिलकर नए कारोबार की शुरुआत कर सकते हैं। आपका सामाजिक दायरा बढ़ेगा और आप कुछ महत्वपूर्ण कनेक्शन स्थापित कर पाएंगे। ऑफिस का काम घर पर कर रहे लोगों से सीनियर्स प्रसन्न रहेंगे। भाग्य आज 90 प्रतिशत आपके साथ रहेगा। गणेशजी की पूजा-आराधना करें।

वृश्चिक:

गणेशजी वृश्चिक राशि वालों से कह रहे हैं कि आज आप में से कुछ अपनी योग्यता के अनुरूप पुरस्कार या तरक़्क़ी हासिल कर सकतें हैं। शादी-ब्याह या कोई और आयोजन में शिरकत करने की संभावना भी है। किसी भी स्थिति में खुद को तनावग्रस्त ना होने दें। चींटियों को आटा खिलाएं, मन प्रसन्न रहेगा। यदि आप फिर विदेश-यात्रा के बारे में सोच रहे हैं, तो जल्दी ही इस दिशा में क़दम उठाएं। भाग्य आज 76 प्रतिशत तक आपके साथ हे। महामृत्युंजय मंत्र का जप करें।

धनु:

धनु राशि वालों से गणेशजी कह रहे हैं कि आपकी लोकप्रियता अपने चरम पर होगी और आप बहुत दूसरों पर अधिक प्रभाव डालेंगे। यदि आप अधिकारियों के साथ टकराव से बचें रहें तो आप व्यावसायिक क्षेत्र में अच्छी प्रगति कर सकते हैं। आपके दुश्मन आपका कुछ बिगाड़ नहीं पाएंगे। आपका भाग्य आज 75 प्रतिशत रहेगा। हनुमानजी की पूजा करें।

मकर:

गणेशजी मकर राशि वालों से कह रहे हैं कि यह अधिक अनुकूल अवधि नहीं है, स्वास्थ्य के संदर्भ में आप कुछ पुरानी बीमारियों से प्रभावित हो सकते हैं या आपको शारीरिक दर्द सहना पड़ सकता है। आज उत्साह में धन का व्यय न करें। वर्क प्लेस पर अपनी वाणी पर संयम बनाए रखें। आपके करीबी आपसे मनमुटाव रख सकते हैं। आज भाग्य 90 प्रतिशत आपके पक्ष में रहेगा। शिवलिंग पर जल चढ़ाएं।

कुंभ:

गणेशजी कुंभ राशि वालों से कह रहे हैं कि प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वालों के लिए आज का दिन मिश्रित परिणामदायक हो सकता है। व्यावसायिक कार्यों में कुछ अनावश्यक तनाव उत्पन्न हो सकता है और जिसके कारण आपका मन थोड़ा विचलित हो सकता है। आपकी बुद्धिमानी और कार्य के प्रति निष्ठा की अधिकारी वर्ग प्रशंसा करेंगे। कार्यस्थल पर महिला सहकर्मियों का सम्मान करें। प्यार करने वालों के लिए यह समय सहयोगी है। भाग्य आज 81 प्रतिशत आपका साथ देगा। भगवान श्री कृष्ण की पूजा करें।

मीन:

मीन राशि वालों से गणेशजी कह रहे हैं कि आज आपको कई वित्तीय फ़ायदे हो सकते हैं। आप असीम दौलत के मालिक बन सकते हैं। आय के नए स्रोत बनेंगे। व्यावसायिक संदर्भ में अच्छा वक़्त है, परिणाम आपके पक्ष में आएगा। बच्चों के साथ ऑन लाइन शॉपिंग कर सकते हैं। आपके शत्रु आपको नुकसान पहुंचाने की पूरी कोशिश करेंगे, सावधान रहें। आपकी निजी जिंदगी में सब कुछ बढ़िया रहेगा। भाग्य आज 92 प्रतिशत आपके साथ रहेगा। हनुमान चालीसा का पाठ करें।

Related Post