Latest News

आज के मुहूर्त और शुभ योग का समय जानें

Neemuch Headlines March 19, 2022, 7:22 am Technology

राष्ट्रीय मिति फाल्गुन 28, शक संवत् 1943, चैत्र कृष्ण प्रतिपदा, शनिवार, विक्रम संवत् 2078। सौर चैत्र मास प्रविष्टे 06, शब्बान 14, हिजरी 1443 (मुस्लिम), तदनुसार अंग्रेजी तारीख 19 मार्च सन् 2022 ई॰। सूर्य उत्तरायण, दक्षिण गोल, बसन्त ऋतु। राहुकाल प्रातः 09 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक। प्रतिपदा तिथि पूर्वाह्न 11 बजकर 38 मिनट तक उपरांत द्वितीया तिथि का आरंभ। हस्त नक्षत्र रात्रि 11 बजकर 38 मिनट तक उपरांत चित्रा नक्षत्र का आरंभ, वृद्धि योग रात्रि 11 बजे तक उपरांत ध्रुव योग का आरंभ। कौलव करण पूर्वाह्न 11 बजकर 38 मिनट तक उपरांत गर करण का आरंभ। चंद्रमा दिन रात कन्या राशि पर संचार करेगा।

आज के व्रत त्योहार :-

चैत्र कृष्ण पक्ष प्रारंभ, बसंतोत्‍सव, ध्‍वजा रोहण, धुलैण्डी।

सूर्योदय का समय 19 मार्च 2022 : सुबह 6 बजकर 27 मिनट पर।

सूर्यास्त का समय 19 मार्च 2022 : शाम 6 बजकर 32 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त 19 मार्च 2022 :-

ब्र‍ह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 51 मिनट से 5 बजकर 39 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 30 मिनट से 3 बजकर 18 मिनट तक रहेगा। निशीथ काल मध्‍यरात्रि 12 बजकर 5 मिनट से 12 बजकर 52 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 6 बजकर 20 मिनट से 6 बजकर 44 मिनट तक। अमृत काल शाम को 5 बजकर 48 मिनट से 7 बजकर 21 मिनट तक। द्विपुष्‍कर योग रात को 11 बजकर 38 मिनट से सुबह 6 बजकर 25 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त 19 मार्च 2022 :-

राहुकाल सुबह 9 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक। सुबह 6 बजे से 7 बजकर 30 मिनट तक गुल‍िक काल रहेगा। दोपहर में 1 बजकर 30 मिनट से 3 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। दुर्मुहूर्त काल सुबह 6 बजकर 27 मिनट से 8 बजकर 3 मिनट तक।

आज के उपाय :-

सुबह स्‍नान के बाद होली की राख से माथे पर तिलक करें और शनिदेव का ध्‍यान करें।

Related Post