Latest News

इस राशि में चंद्रमा का प्रवेश, इन्हें रहना है सावधान, बदला कई राशियों का चक्र, जानिये आज का राशिफल

NEEMUCH HEADLINES March 17, 2022, 6:18 am Technology

मेष :-

आज मेष राशि के लोग सरकार से किसी भी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष तरीके से लाभ प्राप्त कर सकते हैं। यदि आप समय पर अवसर का पूर्ण रूप से उपयोग कर लेते हैं, तो आपका व्यावसायिक जीवन आपको भविष्य में अत्यधिक लाभ प्रदान कर सकता है। भाग्य आज 72 प्रतिशत आपके साथ रहेगा। भगवान विष्णुजी की आराधना करें।

वृषभ :-

आज वृषभ राशि के लोगों का आत्मविश्वास और साहस चरम पर रहेगा। राजनीति या सामाजिक कार्यों से जुड़े लोग कई बैठकों आदि में भाग लेंगे। आपको सम्मान मिलेगा और कुछ नई जिम्मेदारी भी मिल सकती है। आज आपको कठिन समस्याओं का समाधान मिलेगा। भाग्य आज 80 प्रतिशत आपके साथ रहेगा। शिवलिंग पर जल चढ़ाएं।

मिथुन :-

मिथुन राशि के लोग अच्छे स्वास्थ्य का आनंद लेंगे और पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा I आज आपकी आय में वृद्धि होने की संभावना है I रिश्तेदारों और दोस्तों के साथ आपके संबंधों में सुधार होगा। भाग्य आज 81 प्रतिशत तक आपके साथ हे। जरूरतमंद लोगों की मदद करें।

कर्क :-

आज कर्क राशि वालों को मिश्रित परिणाम मिलेंगे लेकिन वे आपके पक्ष में रहेंगे। ऐसी गतिविधियों में अपना समय और ऊर्जा बर्बाद न करें जिनसे आपको कोई लाभ नहीं होने वाला है। अपने निर्णयों पर उचित ध्यान दें। यदि आप कोई निवेश करना चाहते हैं तो विशेषज्ञ से सलाह लेना उचित रहेगा। भाग्‍य आज 95 प्रतिशत आपके साथ रहेगा। सूर्य देवता को जल अर्पित करें।

सिंह :-

सिंह राशि वालों के लिए यह समय भाग्यशाली नहीं है। पारिवारिक-जीवन में भी भाई बहनों से विवाद के कारण अस्थिरता हो सकती है I आज प्रेम संबंध अच्छे रहेंगे। यदि अपने परिश्रम से आप वरिष्ठों को संतुष्ट कर देते हैं तो आपको आर्थिक लाभ प्राप्त हो सकता है। भाग्‍य आज 86 प्रतिशत तक आपके साथ है। पीली वस्तुओं का दान करें।

कन्या :-

आज कन्या राशि वालों के पास नए अवसर होंगे और उनका उपयोग करके वह लाभ प्राप्त कर सकते हैं। आज आपको धन लाभ के योग बन रहे हैं जिनसे आपकी वित्तीय स्थिति ठीक बनी रहेगी। लेकिन परिवार-जीवन में गड़बड़ी, परिवार के सदस्यों का बिगड़ता स्वास्थ्य और संपत्ति के मामलों पर विवाद के कारण आपको तनाव में रह सकता है। भाग्य आज 79 % आपका साथ देगा। गणेशजी की पूजा – आराधना करें।

तुला :-

तुला राशि वालों के नए व्यापार संबंधों और सौदों को अंतिम रूप देने के समय अच्छा है। प्रेम संबंधों के मामले में आप भाग्यशाली रहेंगेI विवाहित जातकों की आज जीवनसाथी के साथ अनबन हो सकती है। आपका भाग्‍य आज 85 प्रतिशत रहेगा। हनुमानजी की पूजा करें।

वृश्चिक :-

वृश्चिक राशि वाले आज किसी नई एसोसिएशन या साझेदारी में प्रवेश कर सकते हैं। आप व्यावसायिक परियोजनाओं में प्रति उत्साही और आश्वस्त हैं। आप भविष्य में पूर्ण सफलता प्राप्त कर पाएंगे। यदि कोई कानूनी मामला लंबित है तो अदालती मामलों में सफलता का संकेत मिलता दिखाई दे रहा है। आज भाग्य 70% आपके पक्ष में रहेगा। हनुमान चालीसा का पाठ करें।

धनु :-

धनु राशि के जातकों को आज अपने जीवन साथी या सहयोगियों का साथ आधे-अधूरे मन से मिलेगा I इसके कारण आप किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंच पाएंगे। यह स्थिति आपको मानसिक उलझन और तनाव में डालेगी। ऐसे समय में बेहतर होगा की अपनी कमजोरियों को किसी के आगे न बताएं चाहे वह कितना भी करीबी क्यों ना हो। आज भाग्य 84% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान गणेशजी की आराधना करें।

मकर :-

मकर राशि के जातक व्यावसायिक रूप से प्रगति करेंगे I अपने कार्यों के लिए कार्यस्थल पर आप प्रशंसा के पात्र बन सकते हैं। आप में से कुछ लोग नई साझेदारी में प्रवेश कर सकते हैं। प्रतिद्वंद्वी आपको कोई नुकसान नहीं पहुंचा पाएंगे। स्थिर आय आपको बेहतर स्थिति के लिए प्रोत्साहित करती रहेगी। आपका भाग्य आज 82 प्रतिशत रहेगा। योग प्राणायाम का अभ्यास करें।

कुंभ :-

कुंभ राशि के जातकों को आज व्यावसायिक क्षेत्र में बहुत अच्छे परिणाम मिलेंगे। प्रभावशाली लोगों से संपर्क लाभकारी रहेंगे। व्यवसायियों को साझेदारी या एसोसिएशन के माध्यम से अच्छा लाभ मिल सकता है। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। भाग्य आज 76 % आपका साथ देगा। पीपल के वृक्ष के नीचे दिया जलाएं।

मीन :-

मीन राशि वालों में से कुछ के लिए काफी विवादास्पद साबित हो सकता है। आपको अपने वरिष्ठों की उपेक्षा का सामना करना पड़ेगा, और आपके सहयोगी आपकी कमजोरियों को भुनाने और खेल बिगाड़ने का काम करेंगे। भाग्‍य आज 90 प्रतिशत तक आपके साथ हे। भगवान श्री कृष्ण की पूजा करें।

Related Post