Latest News

माघ पूर्णिमा पर सिंह राशि को लाभ, देखें आपका दिन कैसा है जानिए आपका आज का राशिफ़ल

Neemuch Headlines March 16, 2022, 5:57 am Technology

मेष:

गणेशजी मेष राशि वालों के लिए कह रहे हैं कि सामाजिक कार्य करने में मन लगेगा। योजना फलीभूत होगी। कार्यस्थल पर परिवर्तन हो सकता है। कारोबार मनोनुकूल लाभ देगा। नौकरी में अपने वरिष्ठ अधिकारियों से प्रशंसा मिलेगी। आपके सभी काम सफल रहेंगे। नौकरी में अधिकार बढ़ सकते हैं। शेयर मार्केट, म्युचुअल फंड से लाभ होगा। आय में वृद्धि होगी। मान-सम्मान मिलेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। भाग्य आज 79 प्रतिशत तक आपके साथ हे। भगवान विष्णु जी की आराधना करें।

वृषभ:

वृषभ राशि वालों के लिए गणेशजी कह रहे हैं कि चोट व रोग से कष्ट हो सकता है। किसी कारण वश बेचैनी भी रहेगी। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। पूजा-पाठ में मन लगेगा। सत्संग का लाभ मिलेगा। राजकीय बाधा दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। परिवार के लोगों के लिए आप अपने बिज़ी शेड्यूल में से भी समय निकालेंगे, उनके साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। परिवार तथा मित्रों का सहयोग मिलेगा। आपका भाग्‍य आज 85 प्रतिशत रहेगा। सूर्य देवता को जल अर्पित करें।

मिथुन:

गणेशजी मिथुन राशि वालों के लिए कह रहे हैं कि पार्टी व पिकनिक का कार्यक्रम बनेगा। आनंद के साथ समय व्यतीत होगा। मनपसंद व्यंजनों का लाभ मिलेगा। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। व्यापार मनोनुकूल लाभ देगा। नौकरी में प्रभाव वृद्धि होगी। आज आप उत्साह से भरपूर नजर आएंगे, भाग्य आपके साथ है, कामकाज में जोश देखने को मिलेगा। किसी व्यक्ति से बहस हो सकती है। आज भाग्य 95 प्रतिशत आपके पक्ष में रहेगा। योग प्राणायाम का अभ्यास करें। 

कर्क:

गणेशजी कर्क राशि वालों के लिए कह रहे हैं कि स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा, सावधानी रखें। बुरी खबर मिल सकती है। भागदौड़ अधिक रहेगी। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। मेहनत अधिक होगी। लाभ में कमी रह सकती है। आज का दिन शिक्षा प्राप्ति के लिए अच्छा है, मेहनत के अनुसार सफलता मिलेगी। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। भाग्य आज 82 % आपका साथ देगा। जरूरतमंद लोगों की मदद

करें।

सिंह:

गणेशजी सिंह राशि वालों के लिए कह रहे हैं कि नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी। मातहतों का सहयोग प्राप्त होगा। स्थायी संपत्ति के कार्य बड़ा लाभ दे सकते हैं। परिवार के लोगों के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे। कामकाज में आपको अच्छा धन लाभ होगा। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। शारीरिक कष्ट संभव है। भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। विवेक से कार्य करें। भाग्य आज 90 प्रतिशत आपके साथ रहेगा। गणेशजी की पूजा-आराधना करें।

कन्या:

कन्या राशि वालों के लिए गणेशजी कह रहे हैं कि सामाजिक कार्य करने का मन लगेगा। मान-सम्मान मिलेगा। मेहनत का फल मिलेगा। कारोबार में वृद्धि के योग हैं। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। शत्रु तथा ईर्ष्यालु व्यक्तियों से सावधानी आवश्यक है। भाई-बंधु तथा मित्रों के साथ आज अधिक समय व्यतीत करेंगे। ईश्वर की आराधना करें, आज मानसिक शांति अवश्य मिलेगी। भाग्य आज 76 प्रतिशत तक आपके साथ है। पीली वस्तुओं का दान करें।

तुला:

गणेशजी तुला राशि वालों के लिए कह रहे हैं कि चोट व दुर्घटना से बड़ी हानि हो सकती है। पुराना रोग उभर सकता है। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। किसी व्यक्ति विशेष से कहासुनी हो सकती है। स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। नकारात्मकता हावी रहेगी। छात्रों को परीक्षा-प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। आपका भाग्‍य आज 75 प्रतिशत रहेगा। हनुमान जी की पूजा करें। बादाम पर पैसे क्यों खर्च करना, मुफ्त का यह उपाय ही काफी है तेज दिमाग के लिए

वृश्चिक:

वृश्चिक राशि वालों के लिए गणेशजी कह रहे हैं कि पुरानी संगी-साथियों से मुलाकात होगी। उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। फालतू खर्च होगा। स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है। आत्मसम्मान बना रहेगा। पारिवारिक सुख अच्छा मिलेगा। संतान की तरफ ध्यान दें। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। भाइयों का सहयोग मिलेगा। कारोबार से लाभ होगा। आज भाग्य 90 प्रतिशत आपके पक्ष में रहेगा। पीपल के वृक्ष के नीचे दिया जलाएं।

धनु:

गणेशजी धनु राशि वालों के लिए कह रहे हैं कि यात्रा लाभदायक रहेगी। संतान पक्ष से बुरी खबर मिल सकती है। डूबी हुई रकम प्राप्त होगी। व्यापार-व्यवसाय से मनोनुकूल लाभ होगा। नौकरी में प्रशंसा मिलेगी। जल्दबाजी से काम बिगड़ सकते हैं। छात्रों का मन पढाई में नहीं लगेगा। नौकरी करने वाले लोग नौकरी में आने वाली बाधाओं से परेशान हो सकते हैं। नए उपक्रम प्रारंभ करने संबंधी योजना बनेगी। भाग्य आज 81 प्रतिशत आपका साथ देगा। भगवान श्री कृष्ण की पूजा करें।

मकर:

मकर राशि वालों के लिए गणेशजी कह रहे हैं कि दुष्ट जनों से सावधानी आवश्यक है। फालतू खर्च पर नियंत्रण नहीं रहेगा। हल्की मजाक करने से बचें। अपेक्षित काम में विलंब होगा। बेकार की बातों पर ध्यान न दें। अपने काम से काम रखें। लाभ के अवसर मिलेंगे। विवेक का प्रयोग करें। पूरा दिन मौज-मस्ती मे व्यतीत होने वाला है। भाग्य आज 80 प्रतिशत आपका साथ देगा। शिवलिंग पर जल चढ़ाएं।

कुंभ:

कुंभ राशि वालों के लिए गणेशजी कह रहे हैं कि राजकीय सहयोग मिलेगा। सरकारी कामों में सहूलियत होगी। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। घर में सुख-शांति रहेंगे। कारोबारी अनुबंध हो सकते हैं। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। पार्टनरों से सहयोग मिलेगा। कामकाज में आज आपका प्रदर्शन बढ़िया रहने वाला है। भाग्य आज 75 प्रतिशत आपके साथ रहेगा। भगवान गणेशजी की आराधना करें।

मीन:

मीन राशि वालों के लिए गणेशजी कह रहे हैं कि बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। भेंट व उपहार की प्राप्ति संभव है। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। शेयर मार्केट व म्यूचुअल फंड से मनोनुकूल लाभ होगा। नौकरी में प्रभाव वृद्धि होगी। कामकाज में किसी का साथ आपको लाभ की प्राप्ति करवाएगा। कोई बड़ा काम होने से प्रसन्नता रहेगी। जल्दबाजी न करें। भाग्य आज 92 प्रतिशत आपके साथ रहेगा। हनुमान चालीसा का पाठ करें।

Related Post